ADVERTISEMENT
home / फैशन
दीपिका से लेकर सुष्मिता तक, अगर ये एक्ट्रेसेस रिपीट कर सकती हैं अपने आउटफिट्स, तो हम क्यों नहीं

दीपिका से लेकर सुष्मिता तक, अगर ये एक्ट्रेसेस रिपीट कर सकती हैं अपने आउटफिट्स, तो हम क्यों नहीं

फैशन इंडस्ट्री आज भी अपने आउटफिट को रिपीट करना गुनाहा माना जाता है और ऐसा भी बहुत कम ही होता आया है कि आपने किसी सेलेब को अपने कपड़ों को रिपीट करते हुए देखा हो। हालांकि, बदलते वक्त के साथ ये धारणा भी बदलने लगी है। क्योंकि सच यही है कि हर मौके के लिए महंगे कपड़े खरीदना मुश्किल तो है ही लेकिन साथ ही ये सस्टेनेबल च्वॉइस या ऑप्शन भी नहीं है। इसकी जगह बेहतर यही है कि आप एक ऐसी वॉरड्रोब बनाएं जहां आप वर्सेटाइल पीस रखें, जिन्हें आप अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग तरीकों से कैरी कर सकते हैं। अब हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसा करने लगे हैं और उनके आउटफिट्स रिपीट करने को हम तो बहुत पसंद कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट तक इन सेलेब्स ने प्राउडली अपने आउटफिट्स को दोबारा पहना है।

1. दीपिका पादुकोण

अपनी लेटेस्ट दिवाली पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने खु दी रेड सलवार-कुर्ता में तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस रेड दुपट्टे को कैरी किया। एक्ट्रेस ने 2018 में अपनी शादी के बाद भारत लौटने पर भी यही दुपट्टा पहना था।

2. आलिया भट्ट

आलिया ने एंब्रोइडर्ड आइवरी और गोल्ड सब्यसाची साड़ी 2022 में अपनी शादी के मौके पर पहनी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने नेशल फिल्म अवॉर्ड 2023 के दौरान भी इस साड़ी को अलग तरीके से कैरी किया था। जहां उन्हें उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

3. सुष्मिता सेन

2005 में सुष्मिता सेन कॉफी विद करण में संजय दत्त के साथ दिखाई दी थीं। इस दौरान वह गोल्डन साड़ी में नजर आई थीं। इसके बाद 2023 में एक्ट्रेस ने शिल्पा शेट्टी की पार्टी में दोबारा इस साड़ी को कैरी किया था और सच कहूं तो वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ADVERTISEMENT

4. जेनेलिया डिसूजा

अपनी शादी के मौके पर जेनेलिया ने हेवी रेड एंब्रोइडर्ड लहंगा कैरी किया था। रितेश और जेनेलिया ने 2012 में शादी की थी। इसके कुछ वक्त बाद ही रितेश के भाई की शादी में भी एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग लहंगा सेम ब्लाउज के साथ पहना था।

5. गौरी खान

2018 में ईशा अंबानी की शादी में गौरी खान ने अबू जानी संदीप खोसला की रेड साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी पर गोल्डन सीक्वीन डिजाइन बना हुआ था। इसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इसके बाद 2019 में भी वो दोबारा इसी साड़ी में एक फैमिली फंक्शन के दौरान दिखाई दी थीं।

6. सोनाली बेंद्रे

2022 में सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की थीं, ”जिनमें वो सेम व्हाइट चूड़ीदार में नजर आ रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, तब की और अब की मेरी पसंदीदा तस्वीरें। ये दिखाता है कि कितना कुछ बदल गया है लेकिन कुछ चीजें नहीं भी बदली हैं… जैसा कि मेरा अपने पुराने आउटफिट में फिट हो जाना…मैंने ये आउटफिट 16 साल पहले पहना था, मेरे पहले ट्राइमेस्टर के दौरान और 2022 में मैं सेम आउटफिट में। मैं इस चीज को लेकर बहुत खुश हूं कि चीजें बहुत ज्यादा नहीं बदली हैं।”

7. जान्हवी कपूर

पिछले साल अगस्त में जान्हवी कपूर ने पर्पल हाफ-साड़ी पहनी ती जब वो तिरुमाला, आंध्र प्रदेश में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गई थीं। इसी बीच हाल ही में करण जौहर के यहां आयोजित की गई धनतेरस पूजा में वो एक बार फिर उसी साड़ी में दिखाई दीं।

ADVERTISEMENT

अब जब सेलेब्स ने अपने आउटफिट्स को रिपीट करना शुरू कर दिया है और सस्टेनेबल रूट अपनाने लगे हैं तो हो सकता है कि हमें भी अपने आउटफिट्स रिपीट करने पर ऐसे अजीब निगाहों से न देखा जाए।

20 Nov 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT