ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 5 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 5 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – बेकार में न हों परेशान

जिस चीज की जरूरत नहीं उसके पीछे पड़े रहने में कोई समझदारी नहीं है। ज्यादातर चीजें खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। पैसों को लेकर बेकार में परेशान होने का कोई मतलब नहीं है। अपने प्यार पर भरोसा रखें। वो आपको कमजोर नहीं पड़ने देगा।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – आपसी सहमति है जरूरी

पार्टनर से सहयोग न मिलने पर पूरे दिन आपके चेहरे पर मायूसी बनी रहेगी, लेकिन शाम होते- होते गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। बेहतर रहेगा कि इन बातों को आप अपने रिलेशनशिप का रोड़ा न बनाए बल्कि आपसी सहमति से इनका समाधान निकालें।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – करना पड़ सकता है समझौता

आज का पूरा दिन शॉपिंग और दूसरी एक्टिविटीज़ में जाएगा। आपका पार्टनर आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने के लिए कह सकता है। यह मुश्किल हालात बस थोड़े समय के लिए हैं, जिन्हें संभालने की कोशिश करें।

Cancer-01

कर्क – आज के दिन उठाएं फायदा

ADVERTISEMENT

दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटे। ऐसा करने से आपका दिल और दिमाग दोनों ही अच्छा महसूस करेंगे। समय का भरपूर फायदा उठाएं। लेकिन ध्यान रखें कि हंसी- मजाक में कही गई बातों को लेकर किसी पर शक न करें। लोग आपको गलत समझ सकते हैं।

Leo-01

सिंह – गुस्से से बिगड़ सकती है तबियत

आज कामकाज में रुकावटेंं आने के योग बन रहे हैं। जिसकी वजह से आपका ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है और तबियत खराब हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपका ही नुकसान होगा। इसीलिए ठंडे दिमाग से काम लीजिए।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – समय के साथ चीजें सुधर जाएंगी

पार्टनर की किसी बात से आपके इमोशन हर्ट हो सकते हैं। दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर रहेगा आप कुछ दिन उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ दें। क्योंकि अभी बात करने का कोई फायदा नहीं है। समय के साथ सब बेहतर होगा।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – बहुत सी चीजें आज अचानक होंगी

आज का दिन आपके लिए अचानक होने वाली बहुत सी घटनाओं का गवाह बनने वाला है। जोकि आपके जीवन पर गहरा असर डाल सकती हैं। लोग आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप अपनी सहनशक्ति का परिचय देकर उन्हें संभाल लेंगे।

Scorpio-01

वृश्चिक – काम के साथ सेहत पर भी दें ध्यान

ADVERTISEMENT

इन दिनों आप किसी ऐसे काम में व्यस्त हैं जिससे भविष्य में बहुत फायदा हो सकता है। लेकिन इस वजह से आपकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है। बाहर का खाना- पीना आपकी सेहत को खराब कर रहा है। जिसका असर आज से आप महसूस कर सकते हैं।

Sagittarius-01

धनु – आ सकती है परिवार पर मुसीबत

आज आपके साथ कुछ ऐसा घट सकता है जिसकी उम्मीद आपको पहले से थी। लेकिन उसका आपसे ज्यादा आपके पार्टनर को नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर रहेगा कि इस मामले के बारे में पहले से ही अपने परिवार और पार्टनर को अागाह कर दें।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – पछताने के लिए रहें तैयार

कोई भी चीज परफेक्ट नहीं होती। सभी में कुछ न कुछ कमी जरूर होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो कमी दूर नहीं की जा सकती है। इस बात को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है नहीं तो पछताने के लिए तैयार रहें।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – घर पर रहेगा खुशियों का माहौल

आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके मन में पॉजिटिव ख्याल आते रहेंगे, लेकिन शरीर से परेशान रहेंगे।

Pisces-01

मीन – खाली समय का सदुपयोग करें

ADVERTISEMENT

जानबूझकर किसी को परेशान न करें। अपना काम पूरा करने के बाद दूसरों के फ्री का होने का इंतजार करें। आपकी ज्यादा दखलअंदाजी किसी करीबी से बहस का कारण बन सकती है। इसीलिए खाली समय का सदुपयोग करें।

इन्हें भी पढ़ें –

1. जानिए आपके शरीर का तिल क्या कहता है आपके बारे में
2. समुद्रशास्त्र के हिसाब से जानिए कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या होता है
3. आंखों के रंग से जानिए कैसा है किसका नेचर

03 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT