ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
29 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

29 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – नौकरी की तलाश होगी पूरी

जल्दी ही आपकी नौकरी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक योजना को साकार रूप देने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। मजबूती से अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ – रुपये पैसों का लेन-देन न करें

ADVERTISEMENT

आज बिजनेस के मामले में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। रुपये-पैसों का कोई बड़ा लेन-देन न करें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक टेंशन बढ़ सकती है। व्यर्थ के विवाद से बचें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। वाहन संबंधी समस्या आ सकती है।

मिथुन – सेहत में होगा सुधार

लंबी बीमारी के बाद सेहत में सुधार का समय है। फोन बंद करके आराम करें। दिनचर्या नियमित रखें। आर्थिक स्थिति में होगा सुधार। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विरोधियों से सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा

ADVERTISEMENT

कर्क – पड़ोसी से तनाव मिल सकता है

पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। शिक्षा को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में आसान लाभ के लालच से बचें। पार्टनर के साथ संबंध सहज रहेंगे।

सिंह – डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है

आज डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा व धन की वृद्धि होगी। अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान जरूरी है। वैवाहिक संबंधों में प्यार और सब्र से काम लें।

ADVERTISEMENT

कन्या – पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है

पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों की कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में कमी होगी। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। धार्मिक कार्यों रुचि बढ़ेगी।

तुला – संबंधों में निकटता बढ़ेगी

आपके पारिवारिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ खुशियों के पल बीतेंगे। मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मिलेगी प्रशंसा। व्यवसाय में साझेदारी से दूर रहें।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – कार्यस्थल पर काम का आधिक दबाव रहेगा

छात्रों को अध्ययन के लिए दूर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। खर्चें बढ़ सकते हैं। माता-पिता से विवाद हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु – माता से उपहार या धन मिल सकता है

मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। माता से उपहार या धन मिल सकता है। जमीन या घर खरीदने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या से परेशान हो सकते हैं। राजनैतिक सहयोग मिल सकता है।

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

मकर – पढ़ाई में बढ़ती समस्याओं से होंगे परेशान

पढ़ाई में लगातार बढ़ रही समस्याएं परेशान करेंगी। व्यवसाय में लिये गए गलत निर्णयों से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। वैवाहिक संबंधों में प्यार और सब्र से काम लेने से मुसीबत टल सकती है। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी।

कुंभ – नए प्रेम संबंधों को मिलेगी मंजिल

ADVERTISEMENT

नए प्रेम संबंधों को मंजिल मिलेगी। पार्टनर के साथ रिश्तों में आई खटास दूर होगी। रुका हुआ काम बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। राजनीति में रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक संबंध सोच-समझ कर बनाएं। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन – संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है

संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप परेशान रहेंगे। पार्टनर का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। रचनात्मक प्रयास पूरे होंगे।

28 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

ADVERTISEMENT
28 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT