भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –
मेष – बुजुर्गों की मदद से सुलझेंगे मामले
बुजुर्गों की सलाह से पुराने विवादित मामले सुलझ जाएंगे। परिजनों की मदद से कार्यस्थल की परेशानियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-मोटी बीमारियां संभव हैं।
वृषभ – काम की तलाश में होंगे परेशान
नये काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। अधिकारियों के आश्वासन से बन सकता है बिगड़ा काम। आलोचना से न घबराएं। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। किसी नये काम में असहज महसूस करेंगे। माता-पिता से धन मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती रहेगी।
मिथुन – कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी
आज आपको कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी, ताकि आप नया काम शुरू कर सकें। अटके काम भी सहज ही पूरे होंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। परिजनों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। जरूरी कामों में आलस्यवश लापरवाही न करें।
कर्क – सफलता मिलनी मुश्किल है
दिन भर की भागदौड़ के बावजूद सफलता मुश्किल है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। सहकर्मी आपकी योजना को नाकाम करने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ यात्रा का बनेगा कार्यक्रम। अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। वाद-विवाद से रहें दूर।
इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार
सिंह – अनबन मिटेगी, बनेंगे नये संबंध
पारिवारिक संबंधों में चल रही अनबन दूर होगी और नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सफलता की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। वैवाहिक चर्चा में मिलेगी सफलता। पार्टनर के साथ यात्रा संभव है। नया वाहन खरीदने की संभावना है।
कन्या – पार्टनर की खराब सेहत से मन रहेगा परेशान
पार्टनर की खराब सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। यात्रा या किसी नये काम से बचें। नौकरी में सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। बिगड़े और रुके हुए काम पूरे करने में होंगे सफल। मिलेगा सामाजिक सम्मान।
तुला – व्यवसाय व नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी
छात्रों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय और नौकरी के मामले में मनचाही सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र आपके प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति संभव है। सहकर्मी का मिलेगा सहयोग। वैवाहिक संबंधों में तनाव आ सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां सता सकती हैं।
वृश्चिक – किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें
आज के दिन किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान करेंगी। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। पार्टनर की सेहत का रखें ध्यान।
धनु – सेहत में होगा सुधार
लंबी बीमारी में कष्ट के बाद अब सेहत में सुधार का समय है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नियमित दिनचर्या अपनाएं। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। जरूरी काम होंगे पूरे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सम्मान में होगी वृद्धि।
इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी
मकर – व्यावसायिक उलझन करेगी परेशान
पारिवारिक तनाव और व्यावसायिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में गलतफ़हमी की स्थिति आ सकती है। धन-लाभ का संकेत है। अटके हुए काम आसानी से होंगे पूरे। बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगा सामाजिक सम्मान और पद-प्रतिष्ठा।
कुंभ – प्रॉपर्टी मिलने की संभावना
कहीं पुराना अटका हुआ धन वसूलने में होंगे कामयाब। प्रॉपर्टी का हक भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों से बचें। मौसम संबंधी बीमारी से हो सकते हैं परेशान। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। व्यापार में होगी वृद्धि।
मीन – सिर दर्द से रहेंगे बेचैन
सिर दर्द से रहेंगे परेशान और बेचैन। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। मानसिक तनाव से बचें। मित्रों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। पार्टनर से नाराजगी होगी दूर। रोजगार के मामले में मिलेगी सफलता। बढ़ेगा मान-सम्मान। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
28 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग