ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 20 अक्टूबर, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 20 अक्टूबर, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – नदी किनारे बिताएं समय

आप कई दिनों से बैचेनी महसूस कर रहे हैं। इस वजह से आज तबियत कुछ बिगड़ सकती है। अगर कुछ नहीं सूझ रहा हो तो नेचर के पास जाएं। किसी बीच पर नंगे पैर चलें, नदी किनारे वक्त बिताएं या किसी गार्डन में जाएं और घास पर नंगे पैर चलें।

वृषभ – प्यार और पार्टनर को समय दें

ADVERTISEMENT

आप ड्रीमी हैं इसलिए आप को प्यार के शुरुआती रोमांस वाले दिन ज़्यादा अच्छे लगते हैं। पार्टनर आपकी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है, जिस वजह से आपके रिश्ते में दूरियां आ रही हैं। बेहतर होगा कि साथ में थोड़ा क्वॉलिटी टाइम बिताएं।  

ये भी पढ़ें -भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, बुरा पड़ता है असर

मिथुन – क्रिएटिविटी की तरफ बढ़ाएं कदम

आज आप परेशान हैं और कुछ क्रिएटिव करना तो दूर, नॉर्मल काम भी आपको मुश्किल लग रहा है। मगर क्रिएटिविटी की तरफ कदम बढ़ाकर देखिए… सारी एनर्जी वापस आ जाएगी। अपनी काबिलियत को परखने की कोशिश करें, आपकी खुशी भी वापस आ जाएगी।

ADVERTISEMENT

कर्क – तेजी ले खत्म होंगे पैसे

जितनी तेजी से पैसे आते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेजी से पैसे खर्च भी हो जाते हैं और आप के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आज आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए भी वही आपको करने पड़ सकते हैं।  

सिंह – सलाह बांटने वालों से दूर रहें

पैसों के मामले में आपका दिन लकी है। अगर आपके पास जॉब नहीं है तो एक मौका आज आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। दोनों हाथों और दिल से इसका फायदा उठाएं। आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। फ्री में सलाह देने वालों से दूर रहें।

ADVERTISEMENT

कन्या – खुद पर प्यार का नशा मत चढ़ने दें

प्यार आपके लिए सिर्फ इमोशन नहीं, बल्कि एडिक्शन बनता जा रहा है। आपको इसके अलावा कुछ और दिख ही नहीं रहा है। इसकी वजह से आपके दूसरे रिलेशन भी खराब हो सकते हैं। आपको हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं आपका प्यार आपको धोखा तो नहीं दे रहा।

ये भी पढ़ें -सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु…

तुला – ब्रेकअप से हो सकता है मूड खराब

ADVERTISEMENT

ब्रेकअप की वजह से आपका मन खराब हो सकता है लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप टूट कर प्यार करने वाले लोगों में से हैं और इतनी गर्मजोशी से भरपूर कि कोई आपको प्यार किये बिना रह ही न पायेगा। सही मौके का इंतजार कीजिए।  

वृश्चिक – जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी परेशानी

आप अपनी बढ़ रही जिम्मेदारियों से परेशान हैं लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। अच्छा यही रहेगा कि आप शिकायत करना छोड़कर काम पूरा करें। आज रुके हुए पैसे मिलने में देरी हो सकती है।   

धनु – काम करने में नहीं लगेगा मन

ADVERTISEMENT

आज आपको एहसास होगा कि जो चीजें आप पीछे छोड़ आए हैं, वो आज से कई गुना बेहतर थीं। निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर नई जगह काम करने में मन नहीं लग रहा तो लग जायेगा लेकिन उदास न रहें।

ये भी पढ़ें -हर तरफ मंडरा रहा है जीका वायरस का खतरा, ऐसे करें अपना बचाव

मकर – सच होंगे सपने

आज पार्टनर के बिना आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। यही समय है अपने उन सपनों को याद करने का, जो कभी आपको सोने नहीं देते थे। उन सपनों को फिर से जगाएं। उनके बारे में बात करें। सोचें कि किन सपनों को सच किया जा सकता है और लग जाएं मिशन पर।

ADVERTISEMENT

कुंभ – कोई खास काम होगा पूरा

आज आपके सितारे आपका साथ देंगे। पैसों को लेकर कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। कोई मदद करने आए तो मना न करें। छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपका नुकसान हो सकता है।

मीन – ठंडे दिमाग से सोच-विचार करें

आपको अपने काम को पूरा करने के लिए थोड़ा रुकने की जरूरत है, साथ ही कुछ समय निकालने की भी। अपने बीते अनुभवों के आधार पर ठंडे दिमाग से सोचें कि आपको अपनी किस चीज को बदलने की जरूरत है और किस चीज को नहीं।  

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें -साईं बाबा के ये 11 वचन कर देंगे आपके जीवन की हर परेशानी को दूर

18 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT