ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 1 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 1 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

1 aries

मेष – अपनी समझ का परिचय दें

आज किसी भी तरह अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। इन दिनों जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर रहेगा कि कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब पढ़ें।

ADVERTISEMENT

2 taurus

वृषभ – खराब हो सकती है आपकी इमेज

आज पैसों को लेकर किसी से उधारी और वसूली न करें। खर्चा बढ़ सकता है। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आपका फायदा यानि आपकी मेहनत का फल किसी और को मिल सकता है। इमेज खराब हो सकती है। कोई अपना खास इंसान आपको धोखा दे सकता है।

3 gemini

ADVERTISEMENT

मिथुन – बढ़ सकता है काम का प्रेशर

आज पूरा दिन भाग-दौड़ में निकल सकता है। समय पर काम निपटाने का दबाव भी आप पर हो सकता है। जिसकी वजह से सर दर्द आपको परेशान कर सकता है। किसी शख्स से कोई बात कहना चाहते हैं, लेकिन संकोच के कारण कह नहीं पाएंगे।

4 cancer

कर्क – परिवार की मदद लीजिए

ADVERTISEMENT

किसी के दूर जाने की वजह से आज आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको डिप्रेशन से बचाएगा। साथ ही एक सही फैसला लेने में आपकी मदद भी करेगा। हालांकि कई चीजें ऐसी हैं जो आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी।

5 leo

सिंह – आज खुद पर होगा प्राउड फील

आज आप दिन भर बिजी रहने वाले हैं। कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। अपने कामकाज पर आपको प्राउड फील होगा। लोगों की मदद मिल सकती है। आप लोगों पर अपना अच्छा इंप्रेशन डालने के लालच में ज्यादा पैसा भी खर्च कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

6 virgo

कन्या – भरोसे और वादे की है जरूरत

आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने पार्टनर पर दबाव न डालें, नहीं तो दिलों में दूरियां आ सकती हैं। आपके पार्टनर को आपसे भरोसे और वादे की जरूरत है। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग और बर्ताव में निखार ला सके, जिससे वो आपके दीवाने हो जाएं।

7 libra

ADVERTISEMENT

तुला – हाथ लग सकती है निराशा

आज आपकी आशा निराशा में बदल सकती है। पार्टनर को खुश करने की कोशिश जरूर करें लेकिन जबरदस्ती करने से बात बिगड़ सकती है। हो सकता है कि पार्टनर आपकी भावनाएं न समझे। इसका बुरा असर आपकी तबियत पर भी पड़ सकता है।

8 scorpio

वृश्चिक – समय मिलता नहीं निकालना पड़ता है

ADVERTISEMENT

आज आप शांति से अपने बारे में सोच- विचार करेंगे। आपने अभी तक जिंदगी में जो सफलता पाई है वो मेहनत से पाई है और आप सोचेंगे कि भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। कोई रिश्तेदार भी आपसे पैसों की मदद ले सकता है। कोई न कोई काम लगातार बना रहेगा।

9 sagi

धनु – बहस को ज्यादा तूल मत दें

खर्चों को लेकर घर में कई दिनों से तना-तनी चल रही है। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। बहस को आगे मत बढ़ाएं बेहतर रहेगा उसका कोई हल निकालें।

ADVERTISEMENT

10 capri

मकर – नौकरी की बात न करें उजागर

यह जिंदगी बहुत कीमती है इसकी कद्र करें। आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको बहुत सी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। नौकरी को लेकर जो भी फैसला लें उसे हर जगह उजागर न करें।

11 aquarius

ADVERTISEMENT

कुंभ – हो सकती है दोस्ती की शुरुआत

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान से होगी जो आपको भविष्य में फायदा दिला सकता है। शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा।

12 pisces

मीन – समझदारी दिखाने का वक्त है

ADVERTISEMENT

आज ऑफिस में संभल कर काम करें। पैसों का ध्यान रखें। बहस से बचें। फालतू के काम में समय खराब हो सकता है। आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात का ध्यान रखें कि आप मेहनत और सूझबूझ से किसी भी परेशानी को हल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. घर में लगा है तुलसी का पौधा तो आपको जरूर पता होनी चाहिए ये 7 बातें
2. जानिए शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने से मिलता है क्या लाभ
3. सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स
4. अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स 

31 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT