ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 16 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 16 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

1 aries

मेष – जो मिला है उसकी कद्र करें

आप जो हर वक्त पैसा- पैसा करते रहते हैं ये सोच आपको बर्बाद कर सकती है। इस समय इतराने से अच्छा है कि जो आपके पास है, उसे संभालें, उसकी कद्र करें। क्योंकि कोई भी चीज मेहनत के बदले ही मिलती है अगर आपको बिना मेहनत मिली  है तो आप किस्मत वाले हैं।

ADVERTISEMENT

2 taurus

वृषभ – अपनी बात कहने की कोशिश करें

शब्द पेड़ की पत्तियों की तरह होते हैं। जब वो ज्यादा होते हैं तो अर्थ के फल दिखाई नहीं देते .. इसलिए कम से कम शब्दों में अपनी बात कहने की कोशिश करें। आपको पानी से प्रॉब्लम हो सकती है, ऐसे में अपना ख्याल रखना जरूरी है, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

3 gemini

ADVERTISEMENT

मिथुन – रुटीन काम निपटाने में बीतेगा समय

आज आपका ज्यादातर समय नए काम करने की कोशिश और रुटीन काम निपटाने में निकल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

4 cancer

कर्क – बातों को समझने की करें कोशिश

ADVERTISEMENT

दिमाग तेज चलेगा और लगभग हर समस्या का समाधान मिल सकता है। लोगों की बातें समझने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है लेकिन व्यस्तता की वजह से इसमें आपका शामिल होना मुश्किल है।

5 leo

सिंह – पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे

आज का दिन खास कामों के लिए है। काफी दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। अपने जीवनसाथी के साथ बहुत बढ़िया समय बिताएंगे। हर पल आपको एक दूसरे के और करीब लाएगा। पैसों को लेकर किसी रिश्तेदार से बहस हो सकती है।

ADVERTISEMENT

6 virgo

कन्या – आजमा सकते हैं अपनी किस्मत

आज आप उन परेशानियों से छुटकारा पाएंगे जो आपको पिछले कई दिनों से तंग कर रही थीं। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साथ ही किसी नए मेहमान की गूंज घर में सुनाई दे सकती है। बिजनेस करने के लिए सही समय चल रहा है, चाहे तो किस्मत आजमा सकते हैं।

7 libra

ADVERTISEMENT

तुला – अपनी हिचकिचाहट को करें दूर

आज आप थोड़ा संभलकर ही बात करें तो अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। किसी खास काम को शुरू करने से पहले आपको कन्फ्यूजन और हिचकिचाहट हो सकती है। सवाल पूछने में शर्म न करें।

8 scorpio

वृश्चिक – नए सिरे से करेंगे शुरुआत

ADVERTISEMENT

आपकी राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी काम के लिए आप अगर नए सिरे से कोशिश कर रहे हैं तो उसकी जरूरत नहीं है। जो चीज दूर नजर आ रही थी, वो जल्दी ही आपके हाथ आ सकती है।

9 sagittarius

धनु – जानबूझकर खतरा मोल न लें

आज के दिन अपने पर्सनल फ्रंट पर सावधानी बरतें। अपने रिश्ते को सुधारने की दिशा में जो कुछ कर सकते हैं, आप कर चुके हैं। अब सामने वाले को मौका दें। अपनी सीमा पार न करें, वरना बेवजह आपको गलत ठहराया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

10 capricorn

मकर – नुकसान कर सकती हैं ठंडी चींजे

मौसम में बदलाव की वजह से आपका भी मिजाज बदल सकता है। ज्यादा ठंडा पानी न पीयें। ये आपको नुकसान कर सकता है। खुद के लिए थोड़ा समय निकालें और दिमाग को आराम दें। इससे आप कल के कठिन काम के लिए तैयार हो पाएंगे।

11 aquarius

ADVERTISEMENT

कुंभ – पॉजिटिव रखें अपना नजरिया

प्यार के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। घर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। पॉजिटिव सोच रखें। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं और बेवजह खतरा मोल लेने से बचें।

12 pisces

मीन – खुद को करीब से जानने का मिलेगा मौका

ADVERTISEMENT

आज आप खुद को सुकून और जिंदगी का लुत्फ़ उठाने के मांइडसेट में पाएंगे। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर मौजमस्ती के पल बिताएं। आपका लापरवाह रवैया आपके माता- पिता को दुखी कर सकता है। घर पर अपनों के साथ समय बिताएं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. साईं बाबा के ये 11 वचन कर देंगे आपके जीवन की हर परेशानी को दूर
2. सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स
3. इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स 

09 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT