ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 12 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 12 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – जॉब चेंज करना है तो ज्यादा सोचें नहीं

काम समय पर न होने की वजह से आज छुट्टी वाले दिन भी आपको काम करना पड़ सकता है। इससे आप नाखुश रहेंगे। जॉब चेंज करना है तो ज्यादा सोचें नहीं। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – अहसानों को चुकता करने का समय है

आज आपमें कुछ कर गुजरने और दूसरों से आगे बढ़ने की इच्छा बनी रहेगी। आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करने के लिए आपका समय बिलकुल ठीक चल रहा है। आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी एकदम फ्री हो जाएंगे।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – अपनी बातों से लोगों को मोटिवेट करेंगे

आज आपके दिमाग में बहुत सारे नए- नए प्लान बनेंगे, आइडिया आते रहेंगे। आप उनके बारे में बहुत आसानी से सोच भी पाएंगे और उन्हें पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। अपने आसपास के लोगों को और बेहतर करने के लिए मोटिवेट करेंगे।

Cancer-01

कर्क – दूसरों की बात ध्यान से सुनें

ADVERTISEMENT

पार्टनर के साथ गाड़ी चलाते समय अलर्ट रहें। आज आपको पार्टनर की की कुछ गलतियों की वजह से नुकसान हो सकता है। किसी काम के लिए नए सिरे से शुरूआत करनी पड़ सकती है। आप दूसरे की बात भी ध्यान से सुनें।

Leo-01

सिंह – अच्छे दिन का लुत्फ उठाएं

सेहत अच्छी रहेगी। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। आज किसी खास शख्स के साथ लंच पर बाहर जा सकते हैं। शाम होते- होते थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है। इसलिए बीती बातों के बारे में ज्यादा न सोचें। अच्छे दिन का लुत्फ उठाएं।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – आज मालामाल होने का दिन है

आप आज बातूनी मूड में रहेंगे। नए- पुराने लोगों से गेट-टू-गेदर कर सकते हैं। किसी काम के लिए नए सिरे से शुरूआत करनी पड़ सकती है। आज मालामाल होने का दिन है। पैसों से जुड़े मामलों में अपना लक आजमाएं।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – किसी भी बात को हल्के में न लें

आज का दिन आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा, साथ ही कोई लग्जरी आइटम खरीदने के चांस बन रहे हैं। करियर के लिए आज का दिन टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। किसी भी बात को हल्के में न लें।

Scorpio-01

वृश्चिक – घर पर पार्टी रखने की सोच सकते हैं

ADVERTISEMENT

आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही के पास नए आईडिया हैं। आप एकसाथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं। यह दोनों ही चीजें सोसाइटी में आपके रुतबे को बढ़ाएंगी।

Sagittarius-01

धनु – हेल्थ टारगेट पूरा करेंगे

आपको कोई ऐसा दोस्त आज मिलेगा जो आपकी सारी जरूरतों का ध्यान रखेगा। आपने सेहत में सुधार लाने के लिए बहुत फैसले लिए हैं लेकिन आप उनपर चल नहीं पाते, बीच में ही छोड़ देते हैं। ये दोस्त आपको तय रुटीन पर बने रहने और टारगेट को पूरा करने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – पैसे संभाल कर रखें

एक साथ कई तरह की बातों में आज आप उलझ सकते हैं। पैसे संभाल कर रखें। खोने या फिर ज्यादा खर्च होने के चांस हैं। आप किसी तरह से धन से अपना ध्यान न हटने दें। कोई नया प्लान न बनाएं। फायदा तो दूर नुकसान होने के चांस ज्यादा हैं।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – समझदारी दिखाएं, नादान न बनें

आज आपकी अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी के सामने अपनी बात रखने का भी बहुत अच्छा समय है। आज पार्टनर आपके लिए कुछ ऐसा कर सकता है जो शायद आपको पसंद न आए। उसकी बातों में छुपे इशारे को समझें। नादान न बनें।

Pisces-01

मीन – टेंशन हो जाएगा छूमंंतर

ADVERTISEMENT

आज का दिन अपने साथ बहुत पॉजिटिव फीलिंग लेकर आया है। हर तरह का टेंशन छूमंतर हो जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से खुद को एनर्जी से भरपूर और तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप वो काम भी कर पाएंगे, जिन्हें आप टालते रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर 
2. राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप 
3. राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर 
4. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 

11 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT