ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 11 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 11 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – महसूस करेंगे आत्मबल में कमी

इन दिनों आप काम में इतने बिजी हैं कि खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसका नतीजा आज आपको देखने को मिल सकता है। पैरों में दर्द रहेगा, जो लंबे समय तक बना रहेगा। मन में निगेटिव विचार आएंगे जिससे आत्मबल की कमी महसूस करेंगे।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – और कब तक झूठ बोलेंगे

एक सच को छुपाने के लिए आपने पहले से कई झूठ बोल रखे हैं, इस झमेले से बचने का एक ही तरीका है, और वो है कि सच बोल दें। जिसे आप नहीं जानते हैं, उस पर विश्वास न करें, लेकिन उसके प्रति रूखा व्यवहार भी न करें।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – बचकर रहें बुरी नजर से

आज आपकी सेहत को किसी की बुरी नजर लग सकती है। आंखों, कान या दांतों में कोई समस्या हो सकती है। बेहतर रहेगा अगर आप घर से निकलते समय अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। किसी भी बड़े काम में पहल आपको करनी होगी।

Cancer-01

कर्क – पैसों को लेकर मन रहेगा परेशान

ADVERTISEMENT

आज न चाहते हुए भी अपने ऊपर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आज आपको भाग्य का साथ भी कम ही मिल सकेगा। पैसों को लेकर आपके मन में चल रही चिंता और बेचैनी समझी जा सकती है, नौकरी में काम के बोझ के कारण हताशा महसूस हो सकती है।

Leo-01

सिंह – आपके बारे में बन सकती है गलत राय

आज आपके तेवर सबको तीखे ही नजर आएंगे। जिसकी वजह से कोई अजनबी आपके बारे में गलत राय बना लेगा। बेहतर रहेगा कि आप जिससे भी बात करें, तहजीब और तमीज में रहकर ही करें।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – लाल रंग से बनाएं दूरी

यूं तो आपके पास हर बात का जवाब हाजिर रहता है लेकिन आज आप कुछ सवालों में फंस सकते हैं। इस दौरान अपनी तुनकमिजाजी और गुस्से के साथ- साथ अपनी बोली और हाव- भाव पर भी कंट्रोल रखें। लाल रंग की चीजों से आज दूर रहें।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – अपनी उम्मीदों पर रखें विश्वास

आज आपकी एनर्जी कुछ डाउन रहेगी। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। बेहतर रहेगा कि अच्छा खाएं- पीएं और नींद पूरी करें। तभी आप अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर अच्छे से काम कर सकते हैं। अपनी उम्मीदों पर विश्वास रखें और हर हाल में मुस्कुराते रहें।

Scorpio-01

वृश्चिक – कोई खास काम होने वाला है पूरा

ADVERTISEMENT

आज आपके सितारे आपका साथ देंगे। पैसों को लेकर कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। कोई मदद करने आए, तो मना न करें। छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपका नुकसान हो सकता है।

Sagittarius-01

धनु – दोस्तोंं के मामले में कम पड़ें

आज का दिन मेहनत करने और किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिहाज से ठीक है। लेकिन आपको दोस्तों के मामलों में पड़ने से बचना होगा। कुछ लोग आपको बेवजह परेशान कर सकते हैं जिससे आपका मन भटकने की आशंका है। इसीलिए अलर्ट रहें।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – पार्टनर कर सकता है आपको अनदेखा

दोस्तों के भरोसे कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। जो काम आपको मिला है उसे बिना किसी की मदद लिये अपने आप पूरा करने की कोशिश करें। पार्टनर आपकी अनदेखी भी कर सकता है लेकिन इस बात को दिल से न लगाएं।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – अपने अधिकार का इस्तेमाल करें

आप अपनी कुर्सी की अहमियत को नहीं समझ पा रहे हैं। समय आ गया है कि अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें। हालांकि आज आप अपने प्रयासों से ऐसी कुछ स्थितियां पैदा करने में सफल रहेंगे, जिनसे भविष्य में आपको पैसों की कमी महसूस नहीं होगी।

Pisces-01

मीन – कोई बड़ी जिम्मेदारी है मिलने वाली

ADVERTISEMENT

आप बात-बात पर जिस तरह से रंग बदलते रहते हैं, उसकी वजह से अपने जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध बहुत तनावपूर्ण हो सकते हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। कुछ जरूरी कामों में रुकावट आने से आपका मूड भी खराब हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें –

1. इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स
2. अपनी हाथों की रेखाओं से जानिए कैसा होगा आपका करियर
3. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर
4. हाथ के अंगूठे से पता चलती हैं आपके नेचर की ये 11 बातें

10 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT