ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 10 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 10 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – सताएगी परिवार की चिंता

आज घर से किसी कीमती चीज के गुम होने का डर है। सेहत में गिरावट आएगी। परिवार की चिंता सताएगी। अपनी समस्या को सुलझाने का तरीका खोजने के लिए किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं, जो फायदेमंद होगा।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – खट्टा- मीठा रहेगा आज का दिन

आज कामकाज को लेकर आपकी टेंशन खत्म हो जाएगी। जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी और बड़े लोगों की नजरों में अच्छी इमेज बन जाएगी। लेकिन सेहत के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – बेहतर समय को करें याद

आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अच्छा रहेगा अगर आप उन लोगों को फोन करें जिन्हें आपने पैसे उधार दिए हैं।

Cancer-01

कर्क – आ सकता है अच्छे घर का रिश्ता

ADVERTISEMENT

आज आप दूसरों के भले के लिए आगे आएंगे। बड़ों का प्रेम और आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आपके सभी काम बिना किसी परेशानी के आराम से पूरे हो जाएंगे। जो लोग सिंगल हैं आज उनके लिए अच्छे घर का रिश्ता भी आ सकता है।

Leo-01

सिंह – किसी भी चीज की अति न करें

आपको सेहत में सुधार लाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। जरूरी नहीं कि आप अपनी इच्छाओं को दबा दें। हर चीज सही मात्रा में खाएं, थोड़ी- थोड़ी हर वो चीज जो आपको अच्छी लगती है। लेकिन किसी भी चीज की अति बुरी होती है, ये ध्यान रखना है आपको।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – अपनी कमजोरी को बनाएं ताकत

आज आपका मन उदास रहेगा। आप अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाएं उसका रोना रोने से कुछ नहीं होने वाला। पैसा कमाने के नए तरीकों में अपना दिमाग लगाएं। आपका मन जो कहे, उस पर पूरा भरोसा करें।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – दोस्तों के साथ समय बिताएंगे

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लाइफ पार्टनर से इमोशनल हेल्प मिलेगी। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। पुराने काम समय से पूरे हो जाएंगे।

Scorpio-01

वृश्चिक – अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

ADVERTISEMENT

आज समाज में आपकी इज्जत में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आपने हाल ही में कोई एग्जाम दिया है, तो आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी लग्जरी आइटम को खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले उसके बारे में रिसर्च कर लें वरना आपके ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं।

Sagittarius-01

धनु – किस्मत आज आपके साथ है

आज नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल जाएगा, लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आप घर से कहीं दूर रहते हैं तो घर जाने का प्लान भी बन सकता है। दिन खुशनुमा बीतेगा, बस आपको इसके लिए पॉजिटिव बने रहने की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – उठा सकता है कोई आपकी कमजोरी का फायदा

दिल उदास करने से कोई फायदा नहीं है, जिंदगी में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करें। आपकी उदासी का कोई फायदा उठा सकता है। सतर्क रहने की जरूरत है। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – आज मन चंचल रहेगा

आज आपके सोचे हुए पुराने काम पूरे हो सकते हैं। फाइनेंस के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। जो सपने आपने मिलकर देखे थे, उन्हें सच करने का समय है। मन चंचल रहेगा। अपने पार्टनर को देखकर आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Pisces-01

मीन – थोड़ा बहुत हो सकता है नुकसान

ADVERTISEMENT

आज आप अपनी इच्‍छा और रुचि के हिसाब से ही काम करेंगे। जिसकी वजह से आपको थोड़ा बहुत नुकसान भी हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से बात करने की कोशिश कर सकते हैं, फायदा होगा। ऑफिस और बिजनेस में आपके फैसले बड़ा फायदा दे सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –
1. 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर
2. घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान
3. आपका पसंदीदा रंग बताता है आपके नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें
4. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 

09 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT