ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Flashback 2021: फिल्म और टीवी जगत के इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, देखें लिस्ट

Flashback 2021: फिल्म और टीवी जगत के इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, देखें लिस्ट

साल 2021 कई मायनों में लोगों के लिए खुशियां लेकर आया। क्योंकि साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को मानसिक परेशानियां जैसे तनाव, एंग्जायटी का सामना करना पड़ा। हर कोई यही उम्मीद लगाये बैठा था कि आने वाला साल 2021 ढेर सारी खुशियां लेकर आयेगा और कई मायनों में ऐसा ही हुआ। जी हां, फिल्म और टीवी जगत के कई सितारे हैं, जिनके घर साल 2021 में बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। तो चलिए आज हम आपको उन सेलेब्स की लिस्ट से रूबरू करवाते हैं, जो साल 2021 में पैरेंट्स बने हैं।

साल 2021 में जो सेलेब्स बनें पैरेंट्स celebrities who welcomed babies in 2021

सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने 21 मई को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम जहांगीर उर्फ जेह रखा है। क्यूटनेस के मामले में जेह अपने बड़े भाई तैमूर से भी बहुत आगे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। हालांकि अनुष्का-विराट ने सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

कॉमेडियन कपिल शर्मा 1 फरवरी, 2021 को दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम कपल ने ईशान रखा है। इससे पहले इनकी एक प्यारी सी बेटी है।

ADVERTISEMENT

अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा खुराना के घर 27 अगस्त एक बच्ची का आगमन हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम आरजोई रखा है।

दीया मिर्जा और वैभव रेखी

14 मई साल 2021 को दीया मिर्जा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया। हालांकि दोनों ने अपने बेबी अव्यान के जन्म की खबर काफी समय तक सीक्रेट रखी। क्योंकि दीया को प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी और बच्चे की हालत काफी नाजुक थी। इसीलिए दीया और उनके पति वैभव रेखी ने बच्चे के जन्म की खबर की घोषणा जुलाई 2021 में की।

श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय

बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल 22 मई 2021 को मां बनीं। श्रेया ने एक बेटे को जन्‍म दिया है और उसका नाम देवयान रखा है। श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने पैरेंट्स बनने की खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जाहिर की।

चारू असोपा और राजीव सेन

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने 1 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। सुष्मिता सेन ने बुआ बनने की खुशी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बताई।

ADVERTISEMENT

अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘नागिन’ फेम अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी 2021 को बेटे को जन्म दिया। वो और उनके पति रोहित रेड्डी अक्सर अपने बेटे आरव रेड्डी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय 

टीवी एक्ट्रेस किश्‍वर मर्चेंट भी इसी साल मां बनीं। उन्होंने 27 अगस्त 2021 को एक बेटे को जन्‍म दिया। किश्वर और सुयश ने बेटे का नाम ‘निर्वैर’ रखा है। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया 3 अक्टूबर, 2021 को दूसरी बार मां बनीं। इस साल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। नेहा के पति अंगद बेदी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी लेकिन अब तक उन्होंने बेटे का चेहरा और नाम रिवील नहीं किया है।

मोहित मलिक और अदिति 

टीवी एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक के घर 29 अप्रैल 2021 को एक बेटे के रूप में खुशियों का आगमन हुआ। यह दोनों का पहला बच्चा है, कपल ने बच्चे का नाम इकबीर मलिक रखा है। 

ADVERTISEMENT

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा ने भी पिछले महीने ही खुलासा किया था कि वह सरोगेसी से मां बन गई हैं। उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है जिनके नाम जिया जिंटा गुडइनफ और जय जिंटा गुडइनफ हैं।

ये भी पढ़ें –
Flashback 2021: ये सेलेब्स अपने वेटलॉस को लेकर रह चर्चा में, किसी ने घटाया 40 तो किसी 18 किलो वजन
#Flashback2021: इस साल को अलविदा करते हुए स्किनकेयर से जुड़ी इन गलतियों को भी कह दें Bye Bye
2022 में ये ब्यूटी ट्रीटमेंट्स होंगे ट्रेंडिंग

23 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT