ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Flashback 2021: ये सेलेब्स अपने वेटलॉस को लेकर रह चर्चा में, किसी ने घटाया 40 तो किसी 18 किलो वजन

Flashback 2021: ये सेलेब्स अपने वेटलॉस को लेकर रह चर्चा में, किसी ने घटाया 40 तो किसी 18 किलो वजन

टीवी और बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनका वजन काफी हुआ करता था। लेकिन, उन्होंने साल 2021 में एक्सरसाइज और सही डाइट फॉलो करके अपना वजन कम करने में कामयाबी हासिल की। इस पूरे साल में आपने सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स की वेटलॉस तस्वीरें देखी होंगी और आपने महसूस किया होगा कि वजन घटाने के लिए धैर्य और समर्पण बहुत जरूरी है। अगर आप साल के अंत तक अपने वजन घटाने के लक्ष्य तक नहीं पहुंचे हैं तो निराश न हों। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मशहूर हस्तियों के वेटलॉस ट्रांसफॉर्मेशन की कहानियां लेकर आए हैं जो निश्चित रूप से आपको अपना वजन कम करने के लिए प्रेरित करेंगी। तो आइए जानते हैं #flashback2021 की कड़ी में कौन-कौन से सेलेब्स वेट लॉस की वजह से चर्चा में रहें –

सेलेब्स जिन्होंने साल 2021 में किया अच्छा-खासा वेट लॉस These Celebrities Surprised Everyone by Losing Weight in 2021

लिजेल डिसूजा

फिल्ममेकर और जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने तो साल 2021 में अपने वेटलॉस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। 105 किलो की लिजेल ने महज 2 साल में अपना 40 किलो वजन घटाया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया, ”मैं स्ट्रीट डांसर की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थी और इस वजह से मैंने ट्रेवल करते हुए डाइट पर रहने का फैसला किया। मैंने 15 घंटों तक इसे फॉलो किया और खुद को पुश करते हुए 16 घंटों तक इसे कंटीन्यू किया। पहले साल में मैंने 15 से 20 किलो वजन घटाया। इसके बाद लॉकडाउन में मैंने 18 से 20 घंटों के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की और मैं दिन में एक ही बार खाना खाती थी। इसके बाद मेरे अंदर लोगों को काफी बदलाव नजर आने लगा था। देखते ही देखते मेरा वेट लॉस अच्छा-खासा हो गया।”

फरदीन खान

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर फरदीन खान सबसे खूबसूरत और डैशिंग अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में यह अपने बढ़े हुए वजन की वजह से चर्चा में बने हुए थे। लेकिन, साल 2021 में उन्होंने काफी वजन घटाया और पहले की तरह फिर से फिट हो गए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका वजन घटाने का सफर उनके बच्चों से प्रेरित है। जिसने उन्हें नए-नए तरह के गेम्स और फिजिकल एक्टिविटिज से रूबरू कराया। जानकर हैरानी होगी, लेकिन फरदीन खान ने महज 6 महीने में 18 किलो वजन कम किया है। अब उनका मेकओवर बेहद आकर्षक है। 

स्मृति ईरानी

फॉर्मर टीवी एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हमेशा ही किसी न किसी बहाने सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ राजनीति में कदम रखा उन्होंने अपनी फिटनेस की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। नतीजा उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। हर तरफ उनके काम की चर्चा कम और बढ़े हुए वजन की चर्चा ज्यादा होती थी। मगर अब वही लोग उनके अब नये लुक की चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने भी साल 2021 में अपना अच्छा-खासा वेट लॉस किया। स्मृति ने जिम में वर्कआउट करके अपना काफी वजन घटा लिया है और अब वह पहले से ज्यादा स्लिम हो गई हैं। साल 2021 में स्मृति ईरानी के वेटलॉस की स्टोरी काफी ज्यादा वायरल हुई।

ADVERTISEMENT

भारती सिंह

साल 2021 में कॉमेडियन भारती सिंह का 2.0 अवतार सामने आया। भारती जितने भी शो में नजर आईं, लोग उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर दंग रह गये। उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम किया। यही नहीं उनकी वजन घटाने वाली तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया। भारती से जब उनके वेट लॉस सीक्रेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि  वो बस इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं और कुछ नहीं। उन्होंने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने खाना-पीना भी नहीं छोड़ा बल्कि बस इसका टाइम बदल दिया है। भारती ने बताया कि वह शाम 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खातीं, इसके बाद खाने पर टूट पड़ती। 

समीरा रेड्डी

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। 42 साल की समीरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, योग और कभी-कभार फास्टिंग जैसे तरीकों से अपना वेट लॉस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने इस साल 11 किलो वजन कम किया और अब उनरा वजन 81 किलो है, जो जल्द ही और कम होने वाला है।

शहनाज गिल

पंजाब की कैटरीन कैफ शहनाज गिल को भला कौन नहीं जानता? बिग बॉस सीजन 13 में उन्होंने अपनी नटखट और चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन शो के दौरान उनके वेट को लेकर कई बार उन्हें टोका गया। फिर क्या शहनाज ने शो से बाहर निकलते ही अपने वजन पर काम करना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 12 किलो वजन कम किया और वो भी बिना किसी एक्सर्साइज करें। बस खाने-पीने की आदतों में बदलाव कर शहनाज गिल ने अच्छा-खासा वेट लॉस कर लिया। साल 2021 में तो शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन वाकई देखने लायक हो गया। अब तो उनका फिगर बिल्कुल स्लिम-ट्रीम हो गया है।

22 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT