ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Anushka Virat cute moments with daughter Vamika

दूसरी प्रेग्नेंसी की Good News के बीच देखिए बेटी वामिका के साथ अनुष्का-विराट के Cute Moment

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्माऔर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, जिन्हें फैंस प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, भारत के पावर और पॉपुलर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। काफी समय से अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में चल रही हैं। अब इसे लेकर सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, अनुष्का और विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को हाथ थामे हुए देखा गया। इस वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है। इससे साफ होता है कि विराट और अनुष्का के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली है।

अनुष्का-विराट और वामिका के क्यूट मोमेट्स | revisit Anushka Virat cute moments with daughter Vamika 

बता दें, अनुष्का शर्मा की सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। मगर अनुष्का या विराट में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कपल ने 2021 में एक बेटी वामिका का स्वागत किया था। आइए देखते हैं अनुष्का और विराट की बेटी वामिका के साथ कुछ प्यारे क्यूट मोमेंट्स, जो आपका दिन बना देंगे –

ये तस्वीर विराट की उस खुशी को बयां कर रही है जो एक पिता का दिल ही समझ सकता है। वैसे ये फोटो वामिका और विराट के बेस्टी बॉन्ड को भी शो कर रही है।

न्यू पैरेंट्स होने के नाते हर अनुष्का और विराट ने अपने बेटी के साथ हर छोटे-छोटे लम्हें को एंजॉय किया है। इनके ये क्यूट मोमेंट्स इंस्पायरिंग भी हैं, जोकि बच्चों के लिए समय निकलाना सिखाते हैं।

ADVERTISEMENT

ये बात तो हम सबको पता है कि विराट कोहली को ट्रैवलिंग का बेहद शौक है और वो इसमें अपनी बेटी को भी शामिल कर रहे हैं। ये पिक देखकर तो आपको समझ में आ ही गया होगा कि किस तरह से वामिका लिटिल ट्रेवलर बन रही हैं।

omg ये कितनी क्यूट फैमिली लंच फोटो है। जरा इसमें वामिका का हेयरस्टाइल तो देखिए। 

अपनी बेटी वामिका के साथ अनुष्का के चेहरे पर चमकती मुस्कान को देखिए। हाय नजर न लगे! ये बहुत ही क्यूट पिक्चर है।

अनुष्का शर्मा अपना ज्यादातर समय अपनी लाडली बेटी वामिका के साथ स्पेंड करती हैं। उनकी और वामिका की प्लेट डेट पिक्स जबरदस्त पैरेटिंग गोल्स देती हैं।

ADVERTISEMENT

हर एक्सपेक्टिंग मदर-फादर का ये ड्रीम पोज है। देखिए कैसे अनुष्का और विराट का अपनी बेटी वामिका के साथ बीच पर सैर करते हुए नजर आ रहे हैं।

पिता-बेटी के पल बेहद खास होते हैं और यही हमें विराट और वामिका को साथ देखने को मिलता है।

वैसे तो अनुष्का और विराट ने कभी भी अपनी बेटी का चेहरा खुद से रिवील नहीं किया है और पब्लिक इवेंट में भी उन्होंने हमेशा उसका चेहरा ढक कर ही रखा है।

भले ही अनुष्का-विराट ने अभी तक दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन हम सच में उस बेहद क्यूट पल का इंतजार कर रहे हैं जब विराट-अनुष्का और वामिका के साथ एक नन्हा-मुन्ना पिक्चर शेयर करेगा!

ADVERTISEMENT
10 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT