हंसिका मोटवानी से पहले ये सेलेब्स भी रॉयल वेन्यू पर कर चुके हैं शादी, देखें शानदार PICS
बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जिन्होंने बेहद ही रॉयल वेन्यू और लुक के साथ अपनी शादी की। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ तक का नाम शामिल है और अब इस लिस्ट में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का नाम भी शामिल हो गया है। तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि कौन-कौन से सेलेब ने रॉयल वेडिंग की है।
हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और वह जयपुर के मंडोता फॉर्ट में शादी करेंगी। दरअसल, एक्ट्रेस 4 दिसबंर को सोहेल काथुरई के साथ इस ग्रैंड पैलेस में शादी करने वाली हैं। इनसे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ग्रेंड वेन्यू पर शादी कर चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली के टस्कनी में शादी की थी और दोनों की शादी का हर हिस्सा बिल्कुल सपने के जैसा था। दोनों की शादी उनके फैंस जिंदगी भर याद रखेंगे। इस दौरान अनुष्का शर्मा बेबी पिंक कलर के लहंगे में नजर आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी और यह एक फेरीटेल अफेयर था। दोनों की शादी हर तरह से काफी रॉयल थी।
नयनतारा और विग्नेश

नयनतारा और विग्नेश ने शेराटन ग्रैंड चेन्नई रिजॉर्ट एंड स्पा में इंटीमेट वेडिंग का आयोजन किया था। दोनों ने अपनी शादी में केवल कुछ ही खास महमानों को इंवाइट किया था और इनमें से एक शाहरुख खान भी थे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने बोला डेल बलबीआनेलो में शादी की थी और रणवीर ने यह भी बताया था कि शादी की सारी प्लानिंग दीपिका ने की थी।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बरवारा, राजस्थान के सिक्स सेंस फॉर्ट में शादी की थी और दोनों की शादी भी काफी रॉयल थी।