ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
बॉलीवुड ने इस अंदाज़ में मनाया आलिया भट्ट का 25 वां बर्थडे, नीतू कपूर हुईं शामिल

बॉलीवुड ने इस अंदाज़ में मनाया आलिया भट्ट का 25 वां बर्थडे, नीतू कपूर हुईं शामिल

मात्र 6 साल के फिल्मी करियर में ही अपने प्रभावी अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट 25 साल की हो चुकी हैं। फिलहाल वे बुल्गारिया में अपनी अपकमिंग मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सेट पर मना आलिया का बर्थडे

आलिया भट्ट इस समय बुल्गारिया में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रही हैं। काफी व्यस्त शेड्यूल के चलते वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर भी नहीं जा सकीं। ऐसे मौके पर परिवार की कमी को पूरा कर पाना मुश्किल होता है पर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर उनके बर्थडे को खास बनाने की पूरी कोशिश की। आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे केक काटते हुए नज़र आ रही हैं।

गेस्ट में थीं नीतू कपूर भी

बॉलीवुड गलियारों में काफी समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें उड़ रही थीं। ऐसे में उनके बर्थडे पर नीतू कपूर का बुल्गारिया में मौजूद होना लोगों के बीच चर्चा का विषय है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया के बर्थडे के मौके पर उनकी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वैसे हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा था कि उन्हें अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं है। उन्होंने यह भी बताया था कि अपने अफेयर्स की खबरें सुनकर वे खुद कंफ्यूज़ हो जाती हैं कि आखिर उनका अफेयर चल किससे रहा है।

देश-विदेश से उमड़ा प्यार

आलिया भट्ट भले ही अपने जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार और देश से दूर हैं पर उनके जानने वालों ने उन्हें बधाई देने में कोई कोताही नहीं बरती। जहां उनके पापा महेश भट्ट ने इस मौके पर उनकी तारीफ की थी तो वहीं मम्मी सोनी राजदान ने उनके नाम का अर्थ साझा किया था। आलिया भट्ट की बड़ी बहन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि 25 साल पहले आलिया के आने से उनकी ज़िंदगी बदल गई। बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर, कैट्रीना कैफ, सोफी चौधरी आदि ने भी उन्हें विश किया।

ADVERTISEMENT

FI Alia Bday

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। उससे पहले आलिया फिल्म ‘राजी’ में एक कश्मीरी लड़की के किरदार में नज़र आएंगी।

ये भी पढ़ें – 

रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने उठाया ‘ब्रह्मास्त्र’

ADVERTISEMENT

मम्मी-पापा ने ऐसे विश किया अपनी लाडली आलिया को

इस बॉलीवुड एक्टर के साथ रोमैंस करने के लिए राजी हो गईं आलिया भट्ट

16 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT