ADVERTISEMENT
home / फैशन
रोज़ पहनने वाले Indian Wear खरीदते वक्त कभी न करें ये 6 गलतियां!

रोज़ पहनने वाले Indian Wear खरीदते वक्त कभी न करें ये 6 गलतियां!

हर लड़की को Ethnic stuff पसंद होते हैं। Indian wears में आपको radiant look तो मिलता ही है साथ ही आपको comfort भी कमाल का मिलता है। अपनी डेली लाइफ में आप इन्हें पहनना पसंद करती हैं लेकिन बात जब डेली लाइफ में पहनने वाले इंडियन वियर की शॉपिंग की आती है तो आप अक्सर कुछ गलतियां कर जाती हैं, क्योंकि शॉपिंग के दौरान सुपर एक्साइटेड रहती हैं न! और फिर घर आने के बाद सिवाय पछताने के कुछ नहीं रहता, क्योंकि एक्सचेंज के झंझट से आप हमेशा दूर रहना चाहती हैं…क्योंकि यहां फिर से टाइम और एनर्जी का investment होता है!! आज हम बात करते हैं कि आप कैसे इन दिक्कतों से दूर रह सकती हैं…

1. उन क्रेजी कलर्स और ‘जरा हट के’ प्रिंट्स का खुमार

आपको वो रेड कुर्ता बहुत पसंद है और आप उसे खरीद रही हैं, लेकिन उस शेड को खरीदने से पहले एक बार अपने वार्डरोब में नज़र डाल लें कि इससे मिलते-जुलते शेड के कितने कपड़े हैं उसमें। और क्या ये प्रिंटेड साड़ी आप डेली लाइफ में पहन सकती हैं जिसे खरीदने का मन बना चुकी हैं?

ऐसे बचें: शॉपिंग से पहले एक बार ठंडे दिमाग से सोचे कि किस तरह के कपड़े आप अपनी रूटीन लाइफ में पहन सकती हैं। अगर कपड़े ट्राई करते वक्त आपको लग रहा है कि आप रेग्यूलर लाइफ में जो कपड़े पहनती हैं इसका कलर उससे अधिक ब्राइट है तो इसे न लें। क्योंकि हो सकता है इस वक्त आपको लगे कि आप इसे कैरी कर लेंगी लेकिन बाद में आपको इसे खरीदने का फैसला गलत ही लगेगा।

2. बहुत चमकते-दमकते कपड़े

2-Mistakes

Image Source: Rani Mukherji on Instagram

ADVERTISEMENT

बेशन रानी इस gorgeous glittery सूट में प्रिंस चार्ल्स के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हम सभी को इनका ये लुक पसंद है। लेकिन आप सोचकर देखिए कि क्या आप डेली लाइफ में ऐसा स्टफ कैरी करना चाहेंगी।

क्या करें: ऐसा कुछ भी पसंद आने पर खरीदने से पहले सोचें कि रानी प्रिंस चार्ल्स के साथ खड़ी हैं, इसे पहनकर शॉपिंग करने नहीं जा रहीं। किसी फैमिली फंग्शन के लिए तो ठीक है लेकिन डेली लाइफ में आप इसे नहीं पहन सकतीं। और इस वक्त आप रूटीन लाइफ के लिए शॉपिंग करने आई हैं, तो फोकस बनाए रखें।

3. ट्रेंड के साथ बह जाना

3-mistakes

Image Source: House of Neeta Lulla on Instagram

पिछले लेक्मे विंटर/फैस्टिव इंडिया फैशन वीक के दौरान नीता लूला ने जो अपना कलेक्शन लॉन्च किया था उसकी खासियत थीं ये डिज़ाइनर स्लीव्स। लेकिन आप सोचकर देखिए कि क्या आप रोजमर्रा की जिंदगी में इन स्लीव्स के साथ काम कर पाएंगी? सोचिए ज़रा खाना खाते वक्त आपकी स्लीव्ज़ आपकी प्लेट में डूब रही हैं। या घर में झाडू का काम आपकी स्लीव्स से ही हो रहा है!

ADVERTISEMENT

क्या करें: तो डेली लाइफ के कपड़े खरीदते समय प्लीज़ go simple! जितना हो सके आरामदायक कपड़े खरीदें। ट्रेंड के फेर में न पड़ें। क्योंकि सबसे ट्रेंडी स्टाइल वही है जिसे पहनकर आप आराम से अपने काम कर सकें। कोई भी ट्रेंड बेकार लगता है अगर आप उसे पहनते हुए confidence पहनना भूल जाती हैं, और कोई भी सिंपल कपड़ा ट्रेंडी लगता है अगर आप उसके साथ confidence पहन लेती हैं।

4. सीज़न के अनुसार खरीदारी न करना

4-mistakes

Image Source: Deepika Padukone on Instagram

सीज़न के अनुसार खरीदारी न करना हमेशा ही गलत होता है। आपको लगता है कि फलां ब्रैंड की सेल चल रही है और आप ढेर खरीदारी करने का मन बना लेती हैं। सस्ते कपड़े खरीदना सही है अगर आप इन्हें स्टोर करना चाहती हैं। नहीं तो वो कपड़े खरीदें जिनका सीज़न आने वाला है।

ऐसे बचें: खरीदने से पहले फैब्रिक को छूकर देखें कि आने वाली गर्मियों में आप इसे पहन भी पाएंगी या नहीं। जितना हो सके फैब्रिक के बारे में जानें। कपड़ों का केवल अच्छा दिखना ही ज़रूरी नहीं होता। इन्हें पहनने पर आपकी स्किन को भी अच्छा फील होना चाहिए। अगर आपको फेब्रिक के बारे में कुछ भी नहीं पता है तो आप एक आसान टेस्ट कर लीजिए इन्हें खरीदने से पहले। अगर आप समर के लिए खरीदारी कर रही हैं तो फेब्रिक छूने में लाइट फील होना चाहिए। अगर विंटर के लिए खरीदारी कर रही हैं तो फेब्रिक heavy और cozy फील होना चाहिए। दीपिका के इस लुक को देखिए, कैसे जयपुर की गर्मी में वो इंडियन वियर में कूल लग रही हैं।

ADVERTISEMENT

5. ऐसे कपड़े खरीदना जैसे आपके पास पहले से हैं

5-mistakes

Image: Shutterstock

ऐसा हम अक्सर कर लेते हैं। रेड आपका फेवरेट कलर है तो अक्सर आपकी नज़र उन रेड कुर्ता सेट पर ही टिक जाती है। आप खुद को इन्हें खरीदने से नहीं रोक पातीं और घर आकर वार्डरोब खोलती हैं तो पाती हैं कि आपका वार्डरोब रेड से ही तो भरा है।

ऐसे बचें: शॉपिंग से पहले सबसे ज़रूरी है कि एक बार अपनी वार्डरोब में नज़र दौड़ा लें। और सोचें कि ये तो आपके पसंदीदा हैं ही, इसके अलावा आप क्या डिफरेंट अपने वार्डरोब में एड करना चाहेंगी। इससे आपको सही शॉपिंग करने में मदद मिलेगा।

6. बहुत ज़्यादा खर्च करना

ये सबसे ज्यादा होने वाली और सबके साथ होने वाली problem है। हम शॉपिंग करते समय अक्सर एक्साइटमेंट में ज्यादा खरीदारी कर लेते हैं और फिर बजट बिगड़ जाने से परेशान होते हैं। साथ ही ज्यादा पैसे खर्च करने का मतलब ज्यादा अच्छे कपड़े खरीद लेना नहीं होता। अच्छा या खराब आपका सलेक्शन होता है। इंडियन वियर की शॉपिंग में हम अक्सर ये गलती कर बैठते हैं, जिससे आसानी से बचा जा सकता है।

ADVERTISEMENT

ऐसे बचें: शॉपिंग पर जाने से पहले ही बजट तय करें। फिर इस बजट पर कायम रहें। यह मुश्किल काम है पर ज़रूरी भी। क्योंकि आपको सिर्फ कपड़े ही नहीं पहनने हैं, लाइफ में और भी कई काम हैं जो पैसे से ही करने हैं। याद रखें इंडियन वियर हर वैरायटी और बेहतरीन क्वालिटी में available हैं, आपको सिर्फ शॉपिंग के लिए सही जगह चुननी है।

यह स्टोरी Popxo हिन्दी के लिए Garima Singh ने लिखी है।

ये भी पढ़ें: इंडियन वियर के साथ परफेक्ट लगते हैं ये 7 Hairstyles!

ये भी पढ़ें: साड़ी में Slim दिखने के लिए अपनाएं ये आसान Tips!

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT