एंटरटेनमेंट

‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी के बोहो लुक ने जीता सभी का दिल

Deepali Porwal  |  Feb 6, 2019
‘छोटे नवाब’ तैमूर अली खान पटौदी के बोहो लुक ने जीता सभी का दिल

सेलिब्रिटी किड तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) का हर अंदाज़ बेहद खास है और पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर हिट भी हो जाता है। मात्र दो साल की उम्र में तैमूर की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है, न जाने कितने सेलिब्रिटीज़ को भी वे इस रेस में पीछे छोड़ चुके हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर अली खान पटौदी घरवालों की आंखों का तारा होने के साथ ही मीडिया के भी फेवरिट हैं। जितनी दिलचस्पी से फोटोग्राफर्स उनके हर मोमेंट को कैमरा में कैद करने की कोशिश करते हैं, उतनी ही राज़ी- खुशी से वे पोज़ भी करते हैं। हाल ही में वे एक खास लुक में नज़र आए, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

बोहो लुक में क्यूट तैमूर

स्टार किड तैमूर अली खान पटौदी अपने मम्मी- पापा के बजाय अपने खुद के नाम से जाने जाते हैं। अपने नाम के अलावा वे किसी दूसरी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में तैमूर अपने मम्मी- पापा, करीना कपूर और सैफ अली खान, के साथ डे आउटिंग पर गए थे। आमतौर पर टीशर्ट और शॉर्ट्स में नज़र आने वाले तैमूर (Taimur) इस आउटिंग में बिलकुल अलग अंदाज़ में नज़र आए।

करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं नन्हे तैमूर

इस लुक में वे बेहद क्यूट और डिफरेंट लग रहे हैं। उनका यह लुक बोहो लुक से प्रेरित था और फोटो सामने आते ही वायरल हो गई।

तैमूर ने ब्लू कलर के कुर्ते के साथ मैचिंग डेनिम शॉर्ट्स और ब्लू सैंडल (क्रॉक्स) पेयर किए थे।

करीना कपूर का भी खास है अंदाज़

बात चाहे प्रेगनेंसी की हो या रेड कार्पेट पर रैंप वॉक करने की, करीना कपूर खान का हर लुक बेहद खास होता है। सेलिब्रिटी पेरेंट्स होने के बावजूद वे और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताने की कोशिश करते हैं।

सैफ अली खान के बाद आखिरकार किसकी दुल्हन बन गईं करीना कपूर

ये तीनों कभी ट्रिप पर बाहर निकल जाते हैं तो कभी मुंबई में ही एंजॉय करते हुए नज़र आ जाते हैं। इस डे आउटिंग के दौरान करीना कपूर बेहद सिंपल मगर अट्रैक्टिव लुक में नज़र आईं। उन्होंने ब्लैक कलर की लॉन्ग टीशर्ट को व्हाइट ट्राउज़र्स के साथ टीमअप किया था।

यह लुक उन पर काफी फब रहा था। वहीं, सैफ भी हमेशा की तरह अपने कूल लुक में नज़र आए।

तैमूर के अजब- गजब शौक

दो साल की उम्र के हिसाब से तैमूर अली खान पटौदी एक बेहद चंचल और ऐक्टिव बेबी हैं। उनको देखकर लगता है कि जैसे उन्होंने अभी से मीडिया का ध्यान खींचने की ट्रिक्स सीख ली हों। बात उनकी हॉबीज़ की करें तो मीडिया को हेलो- बाय बोलने के अलावा वे घुड़सवारी करने का शौक भी रखते हैं।

सिर्फ यही नहीं, वे अपने पापा सैफ के साथ फुटबॉल व दूसरे आउटडोर गेम्स खेलते हुए भी नज़र आ जाते हैं।

मीडिया को देखकर चहके नन्हे तैमूर

तैमूर हफ्ते में एक दिन अपने जिम कम प्ले स्कूल भी जाते हैं और वहा की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ में सक्रियता से हिस्सा लेते हैं। बड़े- बड़े स्टार्स भी तैमूर की लोकप्रियता के आगे मात खा जाते हैं।

ये भी पढ़ें – 

वीकेंड पर मस्ती करते हुए नज़र आए तैमूर अली खान पटौदी

साउथ अफ्रीका में मना था तैमूर का बर्थडे, देखें तस्वीरें

करीना कपूर को नहीं पसंद कि सारा उन्हें छोटी मां कहें

अब सारा अली खान के मेकअप की ज़िम्मेदारी लेंगी करीना कपूर

सारा अली खान ने खोले अपनी ज़िंदगी के पन्ने, बताया तैमूर से जुड़ा राज़

Read More From एंटरटेनमेंट