एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए कैसे होते हैं फरवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

Archana Chaturvedi  |  Jan 30, 2019
जानिए कैसे होते हैं फरवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे फरवरी में पैदा होने वाले लोग काफी अट्रेक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं। ये प्राकृतिक रूप से शांतिप्रिय होने के साथ ही काफी विचारशील भी होते हैं। इनकी राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन फरवरी में आता है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है कुंभ राशि वाले लोगों का स्वभाव। आइए जानते हैं फरवरी में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में –

1- फरवरी में पैदा होने वाले लोगों में तो वैसे काफी खासियतें होती हैं, लेकिन इनके जैसा सेल्फ- कंट्रोल और किसी के पास होना बहुत ही मुश्किल है। हालात कैसे भी हों, इन्हें संभालना बखूबी आता है।

2- शर्मीली लेकिन रोमांटिक… इन्हें ‘प्यार करने’ के नाम से ही प्यार होता है। अपनी सारी सेंसिटिविटी और केयरिंग नेचर के साथ ये बहुत ही रिलाएबल लवर का रोल अदा करते हैं और इनकी यही क्वालिटी इन्हें खतरे का शिकार भी बना देती है।

3- इस महीने में जन्मे ज्यादातर लोग प्रखर बुद्धि के होते हैं। इसी वजह से लेखन, परीक्षण व तकनीकी क्षेत्र में ये अपना करियर ज्यादा बनाते हैं। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है लेकिन ये खुद इस बात से अनजान रहते हैं।  

4- ये लोग अपना लक्ष्य पहले से ही निर्धारित कर लेते हैं और धीरे- धीरे प्रगति के पथ पर बढ़ते भी रहते हैं। साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में एक विशेष मुकाम भी हासिल करते हैं।

5- वैलेंटाइन डे के महीने में पैदा हुए हैं तो इनमें रोमांस तो कूट- कूट कर भरा होता है। ये लोग अपने पार्टनर का चुनाव खूब सोच समझ कर ही करते हैं। इन्हें मैच्योर, सीधे और सच्चे दिल के लोग पसंद आते हैं। लेकिन इनका प्यार ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता और इसी वजह से ये दुखी रहते है। वहीं दूसरी तरफ अगर इनका प्यार ज्यादा समय के लिए टिक गया तो ये एक- दूसरे के लिए काफी भाग्यशाली भी होते हैं।

6- ये अपना प्यार आपने पार्टनर को दिखा सकते हैं, लेकिन पूरी तरह अनरोमांटिक तरीके से। इन्हें उनके साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। उनके दिमाग में सिर्फ यही बात होती है कि वो इनसे प्यार करते हैं और इनका लवर भी ये बात जानता हैं, तो इसे और किसी तरह से बताने की कोई जरूरत नहीं है।

7- इस महीने में जन्म लेने वाले लोग काफी दिलदार किस्म के इंसान होते हैं। इन्हें बचत करना या फिर कंजूसी करना बिल्कुल नहीं आता है। ये लोग दोनों हाथों से पैसा और शोहरत लुटाने के लिए ही जन्मे हैं।

8- वैसे तो फरवरी में पैदा होने वाले लोग काफी इंटेलीजेंट होते हैं लेकिन दुनियादारी में इनकी पढ़ाई- लिखाई बिल्कुल काम नहीं आती। लोग इनकी अच्छाई का फायदा उठाने और इनके अरमानों से खेलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं क्योंकि ये खुद बलि का बकरा बनते हैं। हर किसी पर विश्वास कर लेना ही इनकी कमज़ोरी है।

9- ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। छल- कपट से कोसों दूर रहते हैं। न तो ये किसी का दिल दुखाने या धोखा देने के बारे में सोचते हैं और न ही बेइज्जती बर्दाश्त कर पाते हैं। भावुक होना भी इनकी कमज़ोरी है लेकिन कब और किसके सामने भावुक होना है ये इन्हें खूब पता होता है।

10- वैसे तो ये लोग काफी खुशमिजाज और दोस्ताना होते हैं लेकिन हर किसी के सामने नहीं। ये जिसे अपना समझते हैं या जिसे पसंद करते हैं, उसी से बात करते हैं। इन्हें फिजूल में रिश्ते और बातें बनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। वैसे इन्हें समझ पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन ये लोग अपने आस- पास एक ऐसा रहस्य बनाकर चलते हैं, जिससे हर कोई इनकी पर्सनैलिटी को लेकर कंफ्यूज रहता है।

लकी नंबर – 4,8,12, 22 और 28

लकी कलर – काला, नीला, जामुनी और हरा

लकी डे –  मंगलवार और शनिवार

लकी स्टोन – नीलम और पन्ना

फरवरी महीने में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी –

शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, मधुबाला, जयललिता, स्टीव जॉब्स, जगजीत सिंह, पूजा भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, कुमार विश्वास आदि।

ये भी पढे़ं –

जानिए कैसे होते हैं जनवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं जून के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं अगस्त के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं सितंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग
जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड