ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे अक्टूबर महीने में पैदा होने वाले लोगों की राशि तुला होती है, जिसका स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ये लोग अपने ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ज्यादातर दुविधा में रहने के नेचर की वजह से इन्हें चालाक समझा जाता है। ये लोग अपनी ईमानदारी और समझ के लिए जाने जाते हैं। इन्हें भले कुछ न आता हो लेकिन किसे के पीछे चलना इन लोगों को बिलकुल पसंद नहीं होता। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन अक्टूबर में आता है तो जानिए कैसा होता है तुला राशि वाले लोगों का स्वभाव

आइए जानते हैं अक्टूबर में जन्मे लोगों के बारे में –

1 – इन लोगों की नजर पारखी होती है। ये चीज देखकर ही उसका दाम बता सकते हैं यानि कि किसमें कितनी क्षमता है और इसकी कीमत क्या है। वैसे तो ये लोग जल्दी किसी के बारे में कोई राय नहीं बनाते, ना किसी के बारे में बहुत ही जल्दी अच्छा सोचने लगते हैं और ना ही बुरा। पहले परखते हैं और फिर किसी के बारे में अपनी राय रखते हैं।

ये भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा 

2 – अक्टूबर में जन्मे लोग बेहद रहस्मयी किस्म के होते हैं। ये लोग अपने आस- पास एक ऐसा माहौल बना लेते हैं जिससे प्रवेश करने से पहले लोग दस बार सोचते हैं। क्योंकि ये कब क्या कर बैठें, इस बारे में लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

3 –  अगर इनके करियर की बात करें, तो ये लोग एक कुशल पॉलिटीशियन, आर्टिस्ट,  बिजनेसपर्सन, डॉक्टर बनने की खूबी रखते हैं। वैसे तुला रााशि के युवा रिश्तों की राजनीति में माहिर होते हैं। इनमें किसी बात को गहराई से समझ लेने की विशेष योग्यता होती है।

4 – इनकी सोशल लाइफ ..बाप रे बाप। ढेर सारे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी, कुलीग…सबको खुद से जोड़े रखना बखूबी जानते हैं ये। इनकी यही खूबी है कि इतने सारे रिलेशन में बैलेंस बनाना जानते हैं और हर किसी को स्पेशल फील करा सकते हैं। लोग भी हैरान रह जाते हैं इनका ये हुनर देखकर और सपना देखते हैं इनके जैसा बनने का, जिससे सब खुश रहें।

5 – इस महीने में पैदा होने वाले लोगों का नेचर बहुत ही सेंसिटिव होता है। ये लोग खुलकर अपनी बात किसी के सामने रखने से हमेशा हिचकते हैं, जिसकी वजह से कई बार इन्हें मौके मिलते- मिलते रह जाते हैं।

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे होते हैं अगस्त महीने में पैदा होने वाले लोग 

ADVERTISEMENT

6 –  प्यार के मामले में तो ये लोग एकदम परफेक्ट लव मटीरियल पार्टनर साबित होते हैं। इनकी लव रिलेशनशिप सिर्फ फिजिकल रिलेशन नहीं होती, बल्कि इन्हें पसंद होता है अलग- अलग तरह से अपने प्यार और रिलेशनशिप में रोमांस एड करना। ये लोग अपने प्यार को पूरी लॉयल्टी के साथ निभाते हैं। कभी- कभी ये परेशानी भी जताते हैं, लेकिन ये भी इनका एक तरीका है प्यार करने का।

7 –  शांति और आपसी तालमेल इनकी जिंदगी के सबसे अहम हिस्से हैं। इन लोगों को लड़ाई-झगड़ा और बहस करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये हमेशा अपने आस- पास के लोगों को खुश रखना चाहते हैं और ये इस बात से बहुत डरते हैं कि कहीं लोग इनसे नाराज न हो जाएं और इनकी वजह से कहीं कोई उदास न हो, किसी को कोई परेशानी न हो।

8 – ये लोग काफी हद तक चूज़ी किस्म के होते हैं। चाहे ड्रेस पसंद करना हो या फिर पार्टनर, इनकी चॉइस काफी सलेक्टिव होती है। और आखिर हो क्यों न… बैलेंस्ड लाइफ जीने वाली ये लोग बिलकुल खुद सा ही हमसफर तलाशते हैं। इन्हें न तो डोमिनेट करना पसंद होता है न ही डोमिनेट होना।

ये भी पढ़ें –  जानिए कैसे होते हैं सितम्बर के महीने में पैदा होने वाले लोग 

ADVERTISEMENT

9 – ये लोग सुंदरता को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। जिसकी वजह कई बार इनके इस नजरिये के लिए लोग गलत भी समझ लेते हैं। भले ही इनका नाक- नक्शा नॉर्मल हो लेकिन ये लोग खुद को किसी परी या शहजादे से कम नहीं समझते। ये अपने को किसी दूसरे के सामने ऐसे पेश करते हैं कि हर कोई इनका दीवाना बन जाता है।

10 – इन लोगों को साफ- सफाई और डेकोरेशन करना बहुत पसंद होता है। अगर कोई चीज गलत तरीके से इनके सामने पेश की जाये तो ये उसे तुरंत ठीक कर देंगे। क्योंकि इनको अस्त-व्यस्त रहना बिलकुल भी पसंद नहीं है । इन्हें हर चीज परफेक्ट ढंग से चाहिए ही चाहिए।

लकी नंबर – 4, 7, 20, 55, 35

लकी कलर – गुलाबी, पीला ।

ADVERTISEMENT

लकी डे –  बुधवार

लकी स्टोन – ओपल।

अक्टूबर में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी –

महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, अब्दुल कलाम, रेखा, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, इंदिरा नुई आदि।

ये भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं 

ADVERTISEMENT
01 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT