ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं जनवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं जनवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे जनवरी महीने में पैदा होने वाले लोग मेहनती तो बहुत होते हैं लेकिन हर बार किस्मत इनका साथ नहीं देती है। इनके सभी काम देरी से पूरे होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन जनवरी में आता है तो जानिए कैसा होता है मकर राशि वाले लोगों का स्वभाव।

आइए जानते हैं जनवरी में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में –

1- जनवरी महीने में पैदा होने वाले लोग बेहद संस्कारी और आदर्श छवि के होते हैं और इसी कारण इनके चाहने वालों और इनके रास्ते पर चलने वाले लोगों की फेहरिस्त काफी लंबी होती है। ये बातों के जादूगर होते हैं। सबको साथ लेकर चलने में ही इनकी खुशी होती है, बिखराव इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

2- इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपनी उम्र का असर खुद पर नहीं होने देते। हमेशा जवां रहना और दिखना इनकी शख्सियत में बसा है। इसीलिए ये लोग काफी चार्मिंग चेहरे वाले होते हैं।

3- इस महीने में पैदा होने वाले लोगों के लिए प्यार सिर्फ एक जरूरत होती है, इससे ज्यादा इन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है प्यार में। वैसे इन्हें अपना मिस्टर/मिस राइट तलाश करने में काफी समय लगता है।

ADVERTISEMENT

4- ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और किसी भी काम को जी-जान लगाकर पूरा करते हैं। लेकिन जिसमें इनका इंटरेस्ट नहीं होता है उस काम में ये अपना आलसीपन जरूर दिखाते हैं। करियर की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक, लेखन, आईटी, बैंक और फंडिंग की जॉब इनके लिए परफेक्ट हैं।

5- इस महीने में पैदा होने वाले लोग हर छोटी- छोटी बात पर बहस करते हैं। कई बार तो लोग इनकी इसी आदत का मजाक भी उड़ाते हैं लेकिन इन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

ezgif.com-resize %2832%29

6- ये लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं और साथ ही प्रैक्टिकल भी। ये हमेशा अपने दिल की  सुनते हैं और वही करते हैं जो ये महसूस करते हैं। इन्हें खुद को फेक दिखाने का कोई शौक नहीं है।

ADVERTISEMENT

7- जनवरी में पैदा होने वाले लोग हमेशा इस बात से डरते हैं कि जिस काम में ये अपना समय और एनर्जी लगा रहे हैं, वो सफल होगा या नहीं। क्योंकि ये बिना किसी फल के काम करने में कोई रुचि नहीं रखते हैं।

8- मकर राशि होने के कारण इनका नेचर थोड़ा टेढ़ा होता है। इनका दिल जीत पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इनकी पसंद- नपसंद को समझने के लिए आपका एक पूरा जीवन कम पड़ सकता है। लेकिन साथ ही ये बहुत समझदार और वफादार होते हैं।

9- इन लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता तलाशना आता है। इनका लकी चार्म है इनकी फेवरेट मूवी, जिसे देखना हमेशा इनको एक नई दुनिया में ले जाता है। ये लोग जब भी अपने आप को हारा हुआ महसूस करते हैं, इनकी फेवरेट मूवी इन्हें उनकी परेशानी से बाहर ले आती है।

tumblr m0pnn0nP5k1r7umseo1 500

ADVERTISEMENT

10- डेटिंग और ये‘ न बाबा न’ बड़ी मुश्किल से मानती हैं डेटिंग के लिए मकर राशि की लड़कियां। लेकिन अगर सामने एक ऑनेस्ट और माचो मैन हैं तो चांस हैं कि ये उनके साथ कुछ पल बिताने के लिए मान जाएं। एक बात और, ऐसी लड़कियों को डोमिनेट करना नहीं पसंद और वो कुछ भी गलत बिलकुल बर्दाश्त नहीं करती हैं।

लकी नंबर – 4, 8, 13, 22, 67

लकी कलर – काला, ग्रे और हरा, नीला ।

लकी डे –  बुधवार, शनिवार

लकी स्टोन – हीरा, नीलम।

जनवरी में जन्मे फेमस पर्सनैलिटी –

स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, विद्या बालन, फराह खान, फरहान अख्तर आदि।

ये भी पढे़ं –

जानिए कैसे होते हैं जून के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अगस्त के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं सितंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

11 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT