
बॉलीवुड स्टार और ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वैसे आजकल वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल कारणों से खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। हॉलीवुड (Hollywood) सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने के बाद से वे अक्सर निक और उनके परिवार के साथ हैप्पी मोमेंट्स सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ जाती हैं। ऐसे ही एक मौके पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उन्हें निक के अपने करीब होने की खुशी महसूस हुई होगी।
गिरने से बचीं प्रियंका चोपड़ा
सेलिब्रिटीज़ जो भी करते हैं, उसे वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। कभी- कभी ऐसे मौकों पर वे काफी शर्मिंदा भी हो जाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस के तलाक की खबर पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ है, जिसमें वे अपने फैन्स को ग्रीट करते समय सीढ़ियों से फिसल जाती हैं।
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने फैन्स को हाय- हेलो बोल रही हैं और तभी अचानक से उनका पैर फिसल जाता है। ऐसा होते ही उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वे सीढ़ियों से गिरने लगती हैं।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर में हुई एक्स्ट्रा जोनस चोपड़ा की एंट्री
पति निक ने थामा हाथ
जिस समय प्रियंका चोपड़ा के साथ यह हादसा हुआ, उस समय उनके पति निक जोनस भी उनके साथ थे। जैसे ही निक ने देखा कि प्रियंका का पैर फिसल रहा है, उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभाल लिया, जिससे वे सबके सामने गिरने से बच गईं।
ऐसा होते ही सबके सामने झेंपने के बजाय प्रियंका जोर- जोर से हंसने लगी थीं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को देखकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की स्पेशल केमिस्ट्री का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
छा गई यह खास जोड़ी
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में हिन्दू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी। देसी गर्ल और विदेशी दूल्हे की यह शादी काफी चर्चा में रही थी। इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन में काफी देसी- विदेशी गेस्ट शामिल हुए थे।
शादी के तीन महीने बाद यानि कि मार्च में ही इन दोनों के तलाक की खबर भी आने लगी थी। हालांकि, इन दोनों को उन झूठी खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ा और न ही दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई सफाई दी। निक और प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो इनके बीच के प्यार को दर्शाते हैं।
ये भी पढ़ें :
शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ मनाया जश्न
परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक अजीबोगरीब शर्त
बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा- करीना कपूर ने लगाई अर्जुन- मलाइका के रिश्ते पर मुहर
Read More From एंटरटेनमेंट
कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
Garima Anurag
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
Garima Anurag
Bigg Boss से तंग आकर बाबू भैया ने लिया शो से वॉलेंट्री एग्जिट का फैसला ! 2 करोड़ रुपये देंगे जुर्माना
Archana Chaturvedi
आलिया भट्ट से मलाइका अरोड़ा तक, इन सेलेब्स के बेड सीक्रेट्स जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Megha Sharma