ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू, निक के साथ मनाया थैंक्सगिविंग डे

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू, निक के साथ मनाया थैंक्सगिविंग डे

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के मंगेतर निक जोनस (Nick Jonas) अपनी शादी के लिए भारत आ चुके हैं। प्रियंका ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की। शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया।

परिवार को कहा धन्यवाद

अमेरिकी संस्कृति में क्रिसमस के महीने की शुरुआत होने से पहले एक बेहद खास दिन मनाया जाता है। थैंक्सगिविंग डे के नाम से मशहूर इस दिन पर लोग एक -दूसरे को शुक्रिया अदा करते हैं।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस साल थैंक्सगिविंग डे (Thanksgiving Day) पर अपने होने वाले पति निक जोनस व पूरे परिवार के साथ थैंक्सगिविंग डे सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने डिनर की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी थैंक्सगिविंग, फैमिली फॉरएवर’। प्रियंका अपने परिजनों के काफी करीब हैं और हर खास दिन पर पूरे परिवार के साथ रहने की कोशिश करती हैं।

ADVERTISEMENT

priyanka-chopra-nick-jonas-thanksgiving

रॉयल होगा शादी का अंदाज़

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर है। दीपवीर की शादी और रिसेप्शन की खुमारी अभी उतरी भी नहीं थी कि ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की शादी की सभी डिटेल्स आ चुकी हैं। प्रियंका और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में होगी। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का कार्यक्रम 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। 29 नवंबर को मेहंदी और संगीत की रस्मों के बाद 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी और 1 नवंबर को हल्दी की रस्म का आयोजन किया जाएगा।

priyanka-chopra-nick-jonas-romance

बॉलीवुड- हॉलीवुड का मिलन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस रॉयल वेडिंग के बाद क्रिश्चियन रीति- रिवाज से चर्च वेडिंग भी करेंगे। जोधपुर में इन दोनों की शादी के मौके पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के मिलन की संभावना जताई जा रही है। फैन्स भी इन दोनों की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसीलिए निक भी मुंबई के बजाय न्यू यॉर्क से सीधे दिल्ली ही पहुंचे थे। निक के दिल्ली पहुंचने पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की।

ADVERTISEMENT

priyanka-chopra-nick-jonas-wedding

निक जोनस व प्रियंका चोपड़ा को बधाई!

ये भी पढ़ें :

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक शर्त

ADVERTISEMENT

शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में

22 Nov 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT