ADVERTISEMENT
home / Family
Good News : निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर में हुई एक ‘एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस’ की एंट्री!

Good News : निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर में हुई एक ‘एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस’ की एंट्री!

दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ इन दिनों अपने बेहतरीन दौर में है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने कुछ समय पहले अपने दोनों भाइयों केविन जोनस (Kevin Jonas) और जो जोनस (Joe Jonas) के साथ मिलकर एक सिंगल ‘सकर’ (Sucker) रिलीज़ किया था, जो कि इन दिनों काफी ट्रेंड भी कर रहा है।

निक जोनस के लिए गुड न्यूज

प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर सिंगर निक जोनस का म्यूजिक एलबम ‘सकर’ बिलबोर्ड के 100 सॉन्ग्स चार्ट में नंबर 1 पर आ गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इसके बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हुए पति निक की तारीफ भी की थी।

new-member-in-priyanka-chopra-nick-jonas-family-2

बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबर आम थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी फैमिली को आगे बढ़ना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

फैमिली प्लानिंग की इन्हीं खबरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति की तारीफ करते हुए अपने परिवार में आए ‘एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस’ से भी सबको मिलवाया है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह ‘एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस’ (Extra Chopra Jonas) उनके परिवार का नया सदस्य है तो जानिए उसके बारे में।

वेलकम ‘एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस’!

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और निक की एक फोटो शेयर की है। दरअसल, जोनस ब्रदर्स का सिंगल सॉन्ग ‘सकर’ (Sucker) नंबर 1 पर पहुंच चुका है और प्रियंका- निक अपनी इसी खुशी का जश्न मना रहे थे। यह फोटो प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) की कोई भी आम फोटो हो सकती थी मगर इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान खासतौर पर खींचा है।

new-member-in-priyanka-chopra-nick-jonas-family-1

ADVERTISEMENT

दरअसल, फोटो में प्रियंका और निक के साथ उनके पपी के अलावा एक कार भी है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘जब हबी नंबर 1 पर आए तो वाइफी को कार मिलती है। आपको एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस से मिलवाते हैं… लव यू बेबी।’ निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को मर्सिडीज गिफ्ट की है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky Is Pink) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और सान्या मल्होत्रा भी नज़र आएंगे।

ये भी पढ़ें :

प्रियंका चोपड़ा ने शादी से पहले परिवार के साथ मनाया था थैंक्सगिविंग डे

ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की फैमिली लाइफ के बारे में हुआ अहम खुलासा

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक अजीबोगरीब शर्त

विदेशी बहू प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर लुक ने उन्हें फिर बनाया देसी गर्ल

13 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT