ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बेहद फिल्मी  है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई रोमांटिक फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। अब वे रील लाइफ के बजाय अपनी रियल लाइफ लव स्टोरी और रोमांस पर फोकस कर रही हैं। रोका हो जाने के बावजूद अभी तक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके मंगेतर निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था मगर हाल ही में एक टॉक शो में इस रहस्य से पर्दा उठ गया।

मैसेज से बात करते थे निक- प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अमेरिकन टीवी होस्ट जिमी फैलोन के चैट शो ‘द टुनाइट शो’ का हिस्सा बने  थे। इसी टॉक शो में निक जोनस ने पहली बार अपनी और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी सुनाई है। निक ने बताया, ‘प्रियंका और मेरी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिये हुई थी। छह महीने तक हम दोनों सिर्फ टेक्स्ट मैसेज में ही बात करते थे। उसके बाद हमने मिलने का फैसला किया था।’ प्रियंका और निक मई 2017 में जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर चले थे, तब सिर्फ अच्छे दोस्त थे लेकिन ज़िंदगी उन्हें बार- बार मिलाती रही।

Priyanka Chopra Nick Jonas in love

रोमांस की खबरों से गया ध्यान

मीडिया में लंबे समय से निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें चल रही थीं। हालांकि, उस समय उन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था। लगभग पांच महीने पहले ही निक और प्रियंका ने अपनी दोस्ती को एक नए रिश्ते में बदलने का फैसला किया था। यह फैसला भले ही बेहद जल्दबाजी में लिया गया था पर ये दोनों इसे बिलकुल सही मानते हैं। शो में जिमी ने उनसे पूछा कि शादी के बाद उन्हें क्या निक नेम दिया जाना चाहिए। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने चिल्लाते हुए कहा – प्रिक। मगर निक को यह नाम पसंद नहीं आया।

ADVERTISEMENT

Priyanka Chopra Nick Jonas Love story

निक ने बताई भारतीय रस्म

निक जोनस ने चैट शो में बताया कि सगाई करने के बाद ये दोनों निक के मम्मी- पापा के साथ इंडिया गए थे। वहां उन्होंने रोका सेरेमनी की थी। जिमी के पूछने पर निक ने रोका की रस्म के बारे में भी बताया, ‘यह एक कन्फर्मेशन होता है कि दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करते हैं।’ इस रस्म से पहले भी निक जोनस भारत आ चुके हैं। तब उन्होंने आकाश अंबानी की सगाई में शिरकत करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से मुलाकात भी की थी। उसके साथ ही वे प्रियंका और परिणीति चोपड़ा के साथ गोवा घूमने भी गए थे। 

Priyanka Chopra Nick Jonas 1

माना जा रहा है कि इस नए रिश्ते की शुरुआत की वजह से ही प्रियंका चोपड़ा सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ से अलग हुई हैं।

ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बधाई!

ये भी पढ़ें :

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा के साथ मस्ती कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

क्या अपनी शादी के लिए ‘भारत’ से दूर हुईं प्रियंका चोपड़ा?

ADVERTISEMENT

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन पर मिला फैन्स का बेशुमार प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने ‘मंगलसूत्र’ का राज़

10 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT