ADVERTISEMENT
home / Family
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस के तलाक की खबर पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस के तलाक की खबर पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शाही शादी कर सभी को चौंका दिया था। इन दोनों जाने- माने सेलिब्रिटीज़ ने दिसंबर में क्रिश्चियन और हिंदू रीति- रिवाज से शादी की थी। दोनों के बीच उम्र और संस्कृति के अंतर पर लोगों ने काफी समय तक चर्चा की थी। हाल ही में मीडिया में इन दोनों के डिवोर्स की खबरें आ रही थीं, जिस पर आखिरकार उनके परिवार ने अपना बयान दिया है।

जोनस परिवार में घुली- मिलीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से पहले ही निक जोनस के परिवार के साथ अच्छी बॉण्डिंग बना ली थी। वे अक्सर अपनी सास डेनिस जोनस के साथ भी आउटिंग करती थीं।

शादी से पहले प्रियंका ने जोनस फैमिली के साथ मनाया थैंक्सगिविंग डे

शादी के दौरान भी पूरा जोनस परिवार भारत में इकट्ठा हुआ था। निक जोनस के भाई जो जोनस (Joe Jonas) की गर्लफ्रेंड और गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) भी इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनी थीं। शादी के बाद भी वे निक जोनस और उनके परिवार को अपना पूरा समय देने की कोशिश करती हैं।

ADVERTISEMENT

parineeti-chopra-on-priyanka-chopra-nick-jonas-divorce-news-2

उसके बावजूद हाल ही में मीडिया में कुछ खबरें उड़ रही थीं, जिनके मुताबिक निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही तलाक (divorce) लेने वाले थे।

तलाक की खबर को बताया अफवाह

कई दिनों से अखबार और न्यूज़ वेबसाइट्स पर निक और प्रियंका के रिश्ते के खत्म होने की खबरें छाई पड़ी थीं। इन खबरों पर प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान भी नहीं आया था। मगर अब प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इन खबरों को बेबुनियाद और फेक बताते हुए परिवार की ओर से बयान दिया है।

parineeti-chopra-on-priyanka-chopra-nick-jonas-divorce-news

ADVERTISEMENT

परिणीति चोपड़ा ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये बातें पब्लिक के लिए नहीं हैं। यह उनके परिवार का निजी मामला है और इस पर वे लोग कोई रिएक्शन नहीं देना चाहते हैं। शायद इसी वजह से निक, प्रियंका व दोनों के परिवार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक अजीबोगरीब शर्त

निक के कॉन्सर्ट में प्रियंका

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के तलाक की अफवाह फैलने के बाद से दोनों के कई वीडियो और फोटोज़ सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियोज़ में उन दोनों के बीच के प्यार को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

parineeti-chopra-on-priyanka-chopra-nick-jonas-divorce-news-3

ADVERTISEMENT

निक जोनस और उनके दोनों भाइयों केविन जोनस (Kevin Jonas) और जो जोनस ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं।

parineeti-chopra-on-priyanka-chopra-nick-jonas-divorce-news-1

उस कॉन्सर्ट में वे निक को चीयर भी कर रही थीं। इन सभी बातों से यह तो क्लीयर हो गया है कि उस इंटरनेशनल मैगजीन ने तलाक की झूठी खबर प्रकाशित की थी, जिसे बाद में हटा भी दिया गया।

parineeti-chopra-on-priyanka-chopra-nick-jonas-divorce-news-4

ADVERTISEMENT

खबरों की मानें तो प्रियंका उस मैगजीन के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।

ये भी पढ़ें :

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस के घर में आया एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस

व्हाइट गाउन में बिलकुल परी लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENT

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की लव स्टोरी

इन टीवी सेलेब्स ने शादी के तुरंत बाद ले लिया था तलाक

02 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT