Nail Care

होली खेलने के बाद कैसे रखें अपने नाखूनों का ख्याल, आजमाएं ये तरीके

Supriya Srivastava  |  Mar 13, 2022
How to protect your nails after holi, Nails Protection After Holi

 

 

होली का त्योहार (Holi Wishes in Hindi) सभी को अच्छा लगता है। इस दिन रंग खेलना भी लगभग सभी को पसंद होता है। सुबह से लोग होली वाले दिन मिलना-मिलाना शुरू कर देते हैं। यही एक ऐसा दिन है, जब एक-दूसरे के ऊपर खुलकर रंग डाल सकते हैं और सामने वाला बुरा भी नहीं मानता। क्योंकि कहते हैं न! बुरा न मनो होली है। जम कर रंग खेलने के चक्कर में कई बार हम अपने हाथों का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं और फिर कहते हैं की होली क्यों मनाई जाती है। दरअसल, होली खेलते समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल हाथों का होता है। हाथों से रंग छूट भी जाये तो नाखूनों से महीनों तक रंग नहीं जाता। कई लड़कियां तो अपने नाखूनों को कलर प्रूफ बनाने के पहले होली से पहले ही मैनीक्योर भी करवा लेती हैं। मगर इसके बावजूद नाखूनों पर और उसके आस-पास जमा रंग जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेता। ऐसे में हम आपके लिए यहां कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जो होली खेलने के बाद आपके नाखूनों का ख्याल रखेंगे।

नेल पॉलिश लगाएं

 

बचपन में होली खेलने से पहले मम्मी आपसे जरूर कहती होंगी कि नाखून पर नेल पॉलिश लगा लो। हो सकता है आप उनकी बात कई बार नजरअंदाज कर देती हों, लेकिन बाद में पछताती हों। होली खेलने से पहले नाखूनों पर गाढ़े रंग की नेल पॉलिश लगा लें। यह हैक आपके नाखूनों की काफी हद तक सुरक्षा करेगा। हो सके तो नेल पॉलिश की दोहरी परत नाखूनों पर लगाएं। 
 
Holi ke Gane

नाखूनों को स्क्रब करें

 

नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से अपने नाखूनों से रंग को स्क्रब करें। अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं। अपने नाखूनों को कुछ समुद्री नमक के साथ गुनगुने पानी के टब में भिगोएं। यह अतिरिक्त रंग को धोने में मदद करेगा।

मैनीक्योर नजरअंदाज करें

 

होली खेलने के तुरंत बाद मैनीक्योर लेने न पहुंच जाएं। त्योहार के कम से कम तीन-चार दिन बाद मैनीक्योर के लिए जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा, मैनीक्योर करवाने के तुरंत बाद नेल पॉलिश न लगाएं। यह आपके नाखूनों को सांस नहीं लेने देगा और उन्हें पीला कर सकता है।

नींबू का रस लगाएं

 

नींबू का रस नाखूनों पर लगाना एक अच्छा हैक हो सकता है। इसके लिए आधा नींबू लें और रस को कम से कम चौदह दिनों तक लगाएं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड आपके नाखूनों को साफ कर देगा और रंग भी उतार देगा।

विनेगर भी है मददगार

 

होली खेलने के बाद नाखूनों पर से रंग उतारने के लिए विनेगर यानि सिरका भी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरे में पानी के साथ मिले हुए सिरका में लगभग आधे घंटे के लिए अपनी उंगलियों को भिगो कर रखें। यदि आपको लगता है कि यह अभी भी पूरी तरह से रंग से दूर नहीं हुआ है, तो प्रक्रिया को दोहराएं।

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Nail Care