ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Holi Wishes in Hindi

होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश – Holi Wishes in Hindi

पूरे देश में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगपंचमी,रंग महोत्सव और रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गिले-शिकवे मिटाकर पुराने दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। होली उन लोगों को भी हंसी-ठिठोली करने पर मजबूर कर देती है, जो साल भर गंभीर मुद्रा में रहते हैं। ऐसी कई पौराणिक कथाएं हैं जो बताती हैं कि क्यों मनाई जाती है होली और इन कथाओं को सुनकर होली खेलने का उत्साह हमेशा और बढ़ ही जाता है।  होली के त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए हम लेकर आये हैं, होली की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi Wishes in Hindi)। ऐसे खुशनुमा माहौल में दोस्तों और परिवार वालों को याद करते हुए उन्हें इस रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं जरूर भेजे। जिस तरह से हम Holi Ke Gane 2023  की लिस्ट बनाना नहीं भूलेंगे, उसी तरह से होली में दोस्तों को होली कोट्स (Holi Quotes in Hindi) भेजना हो या  होली स्टेटस (Holi Status in Hindi ) लगाना भी सभी के मस्ट डू लिस्ट में शामिल होता है। ऐसे में यहां बताएं होली की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश आपके जरूर काम आएंगे-

Holi Wishes in Hindi – होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Holi Wishes in Hindi

होली का त्योहार भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज भारत के साथ पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है। इस दिन घर में तरह-तरह के व्यंजन (Holi Recipes in Hindi ) बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल आदि से होली खेलते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस होली, किसी अपने तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो होली की हार्दिक शुभकामनाएं और सन्देश (Holi Wishes in Hindi) शेयर कर सकते हैं।

  1. “रंगो का त्योहार हो, आप हमारे साथ हो, महफिल में चार-चांद हो, होली का त्योहार मनाएं ऐसे, जैसे पहली मुलाकात का एहसास हो।” होली की हार्दिक शुभकामनाएं
  2.  “रंगो की वर्षा, गुलाल की फुहार, सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार, चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्योहार।” होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  3. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार, यही है यारो त्यौहार, आप को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  4. यह जो रंगों का त्योहार है, यह जो रंगों का त्योहार है, इस दिन ना हुए लाल पीले तो जिंदगी बेकार है। रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना, जितना पक्का तू मेरा यार है… होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  5. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, खुशियों से भर जाए आपकी झोली, आप सबको मेरी तरफ से Happy Holi. 
  6. कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव, आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाये, होली की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  7. हाथों में रंग लिए, दिल में उमंग लिए, मन में खुशियां लिए, अपनों को संग लिए। रंगों का खुमार लिए, चलो रंगो वाला त्यौहार मनायें ! होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  8. त्यौहार है ये खुशियों का, जब सारे रंग खिलते हैं, उल्लास और उमंग से सब, संग मिलते हैं, होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।
  9. स्नेह के रंगों से भरो पिचकारी, प्यार के रंगों से रंग दो दुनिया सारी। ये रंग न जाने कोई जात न बोली, सबको हो मुबारक ये Happy Holi!
  10. खुशियां कभी न हो कम, बिखरे होली के ऐसे रंग. सदा खुश रहें आप अपनों के संग। आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं
  11. इस बार कुछ ऐसा रंग दे मोहे, की तू ही मेरा सब रंग हो जाये और बाकी सब बेरंग!! होली की मंगल शुभकामनाएं!!
  12. लाल पीला और हरा अपनों के प्यार का से भरा, मुबारक हो आपको भी खुशियां हज़ार इन रंगों के त्यौहार की तरह।  होली की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  13. आप भी अपनों के संग मनाये होली और एक दूसरे के संग बातें ढेरों खुशियां। आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  14. ये होली आपके और आपके जीवन में राधा कृष्णा जैसा रंग भर दें। ये होली आपको हर ख़ुशी दें और सभी बुराइयों को आपसे दूर रखें।
  15. प्यार और दुलार से भरी रहे आपकी झोली गुजिया के मिठास जैसी बनी रहे होली। होली की हार्दिक बधाई !!
  16. रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दे कर एक दूसरे से कहें अपने मन की बात को। भूल कर सभी गिले शिकवे कहें दिल की सभी बात को।  रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Holi Quotes in Hindi – होली कोट्स

Holi Quotes in Hindi

ADVERTISEMENT

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई को दर्शाता है। होलिका दहन के साथ सभी के बुरे विचार भी उसमें जल जाते हैं। ऐसे में अगर कोई आपके साथ होली नहीं खेलना चाहता है तो उसका सम्मान करें न कि ज़बरदस्ती उसे रंग लगाएं। होली के मौके पर हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ बेहतरीन होली कोट्स। इस होली आप भी अपने परिजनों और दोस्तों के साथ शेयर करें होली कोट्स (Holi Quotes in Hindi) तथा Holi ke Gane सुने।

  1. अगर जीवन में गमों का अंधेरा हो तो होली के रंग भी बेरंग लगने लगते हैं। ज़रूरत रंगों की नहीं प्रकाश की होती है, जिसमें रंगों का अस्तित्व होता है, जिससे रंगों की पहचान होती है।
  2. ऐसे मनाना होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार। ये है मौका अपनों को गले लगाने का, तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  3. आज की होली में आपके सब दुःख दर्द जल जाए और कल की रंगपंचमी के सारे रंग आपके जीवन में खुशियों से भर जाए।
  4. वसंत ऋतु की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल, रंग बरसे नीले हारे लाल, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
  5. मथुरा की खुशबू, गोकल का हार, वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
  6. सोचा किसी को याद करें, अपने किसी ख़ास को याद करें, किया जो हमने फैसला होली मुबारक कहने का दिल ने कहा क्यूँ न आपसे शुरुआत करें, होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  7. अपनों से अपनों को मिलाती है होली, खुशियों के रंग लाती है होली, बरसों से बिछड़ें हैं जो उन सबको मिलाती है होली, मेरी तरफ से आप सबको Happy Holi।
  8. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली, मुबारक हो आपको रंगों भरी होली।
  9. रंगो से भरी इस दुनिया में, रंग रंगीला त्योहार है होली गिले शिकवे भुलाकर खुशियां मनाने का त्योहार है होली रंगीन दुनिया का रंगीन पैगाम है होली हर तरफ यहीं धूम है मची “बुरा ना मानो होली है होली”।
  10. गुझिया की महक आने से पहले, रंगों में रंग ने से पहले, होली के नशे में डूबने से पहले, हम आपसे कहते है Happy Holi सबसे पहले।
  11. राधा के रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली, मुबारक हो आपको रंग भरी होली……
  12. चाँद तारे छुप गए, बीत गया अंधकार,धुप सुनहरी देख कर, जाग गया संसार,दिन आपका गुजरे अच्छा, करते है दुआ हज़ार,भेज रहे हैं आपको इस संदेश के जरिए ढेर सारा प्यार! आपको और आपके परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं..!!
  13. होली की हर्षित बेला पर, खुशियां मिले अपार यश, कीर्ति, सम्मान मिले,और बढ़े सत्कार, शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल, शुभ-शुभ रहे विचार, उत्साह बढे चित चेतन में,निर्मल रहे आचार, सफलता नित नई मिले !!
  14. वृन्दावन का प्यार, गोकुल की फुहार, आपको और आपके परिवार को मुबारक हो प्रेम का त्यौहार। हैप्पी होली !!
  15. चन्दन की खुशबू, रेशम का हार, फागुन की फुहार, रंगो की बहार, दिल की उमीदें, अपनों का प्यार, मुबारक़ हो आपको होली का त्यौहार, Happy Holi
  16. सुखदायक, मंगलकारी और रंगभरी रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। ये होली आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएं।

Holi Messages in Hindi – होली मैसेज

Holi Messages in Hindi

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में होली की शुरुआत वसंत ऋतु के आते ही हो जाती है। इस त्योहार के अवसर पर अपनी सर्कल के सभी लोगों को होली मैसेज भेजकर होली की शुभकामनाएं दें। आप चाहें तो दोस्तों को इस मौके पर फनी जोक्स (Holi Funny Jokes Hindi) भी भेज सकते हैं।

  1. प्रेम बना रहे आप में राधा कृष्ण की तरह कभी न उतरे आपसे रंग प्रेम का होली के रंगों की तरह। हैप्पी होली।। 
  2. राधा की उम्मीद कान्हा का प्यार मुबारक हो आपको होली का सबसे प्यारा त्योहार। 
  3. हमसे पहले कोई रंग न दे आपको, इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग सबसे पहले भिजवाया है !! होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  4. देखो होली आयी है संग में झोली भर खुशियां लाई है झूम झूम कर नाच लो यारो ये होली संग अपने मिठास और एकता लायी है। हैप्पी होली !
  5. गुजिया सी मिठास हो आपके अपने हर पल आपके पास हो। आपको होली की ढेरों बधाइयाँ !! 
  6. पूनम का चाँद रंगों की डोली चाँद से उसकी चाँदनी बोली, खुशियों से भर दे सबकी झोली मुबारक हो आपको ये होली । 
  7. रंगों से भी रंगीन ज़िन्दगी है हमारी, रंगीली रहे ये बन्दगी है हमारी, कभी न बिगड़े ये प्यार की रंगोली, ए मेरे यार ऐसी HAPPY HOLI। 
  8. मछली को इंग्लिश में कहते हैं ‘फिश’ हम आपको बहुत करते हैं ‘मिस’ हमसे पहले कोई न कर दे आपको ‘विश’ इसलिए एक दिन पहले ही कर रहा हूँ ‘विश’… “हैप्पी होली”
  9. रंगों में मिला के दोस्ती और प्यार,गले मिल के एक दूजे से यार, हाथ में लेकर भांग और शराब,मुबारक हो आपको होली का त्योहार !!
  10. न रंग, न जात देखो, होली का पर्व आया है हाथों में हाथ और चेहरे पर गुलाल देखो। होली की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  11. रंग भरी पिचकारी हो तेरा साथ हो इस होली में इससे ज्यादा क्या खास हो। होली की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  12. वृन्दावन का प्यार, गोकुल की फुहार, आपको और आपके परिवार को मुबारक हो प्रेम का त्यौहार। हैप्पी होली !!
  13. अपनों को मिलाती है, रंगों में नहलाती है, प्यार बरसाती है, ये होली है मेरे दोस्त, खुल कर जश्न कर मानाने का दिन। होली की ढेरों बधाई!!
  14. आपको जीवन में हर पल खुशियां मिलें, आपका हर दिन रंगों सा हो मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामनाएं। हैप्पी होली !!
  15. इंद्रधनुष के रंगों के साथ आपको शुभकामनाएं भेजी जा रही है। उम्मीद है आप पर प्यार, खुशी और उल्लास की बरसात हो। होली की हार्दिक शुभकामनाएं
  16. रीत का पीला, नेह का नीला हर्ष का हरा,लावण्य की लाली, प्रेम के जल में हमने मिला ली उस रंग से मैं खुद को रंग दूँ इसको रंग दूँ उसको रंग दूँ, होली की हार्दिक शुभकामनाएं
  17. होली के खूबसूरत रंगों की तरह, आपको और आपके पुरे परिवार को, हमारी तरफ से बहुत-बहुत, रंगों भरी, उमंगो भरी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  18. चन्दन की खुशबू, रेशम का हार, फागुन की फुहार, रंगो की बहार, दिल की उमीदें, अपनों का प्यार, मुबारक़ हो आपको होली का त्यौहार, Happy Holi।

Holi Status in Hindi – होली स्टेटस 

Holi Status in Hindi

ADVERTISEMENT

हर साल होली का सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। खासतौर पर उन लोगों को, जो अपने घरों से दूर रहकर पढ़ाई या फिर नौकरी करते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों से दूर हैं तो उन्हें होली की शुभकामनाएं संदेश (Holi Wishes in Hindi) भेजने के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया पर भी ट्रेंडी होली स्टेटस (Holi Status in Hindi) से सभी को विश करें। 

  1. होली आयी है, आयी है, होली आयी है, गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार, अपनों का प्यार, यही है यारों होली का त्योहार। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  2. होली का गुलाल हो, रंगो की बहार हो, गुंजिया की मिठास हो, सबके दिलों में प्यार हो, ऐसा होली का त्योहार हो, होली मुबारक हो।
  3. रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार, यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार, होली मुबारक हो मेरे यार। 
  4. होली त्यौहार है रंग और भांग का, हम सब यारों का, घर में आये मेहमानों का, गली में गली वालों का मोहल्ले में मौहल्ले वालों का, देश में देशवालों का, बुरा ना मानो होली है। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  5. रंग उड़ाए पिचकारी, रंग से रंग जाये दुनिया सारी, होली का रंग आपके जीवन को रंग दे, ये शुभकामना है हमारी।
  6. हम आपके दिल में रहते हैं इसीलिये हर दर्द को बड़े प्यार से सहते हैं। कोई हम से पहले विश ना कर दे आपको इसीलिये एक दिन पहले ही होली विश करते हैं – आप सभी को हैप्पी होली।
  7. खुदा करे कि इस बार होली ऐसी आए, बिछडा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए, मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से, काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए, Happy Holi।
  8. होली की मौज मस्ती में, छिपी है मिठास। रंग और गुलाल में छिपा है ढेर सारा प्यार, Happy Holi।
  9. रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी, रंगीली रहे यह बंदगी हमारी, कभी न बिगड़े या प्यार की रंगोली, ऐ मेरे यार Happy Holi।
  10. ये रंगो का त्यौहार आया है, साथ अपने खुशियां लाया है, हमसे पहले कोई रंग न दे आपको, इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग सबसे पहले भिजवाया है। Happy Holi.
  11. प्यार,एकता,भाईचारा और रंगों के त्योहार की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं !!
  12. जब तक व्हाट्सप्प पर रंग गुलाल न उड़ें इस होली का मज़ा क्या है, जब तक फेसबुक पर न लगें स्टेटस तब तक होली क्या है। होली की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  13. दिल से दिल मिल जाये और नजरों से नजरें मिलें, इस होली कुछ मिले न मिले मेरा तुम्हारा दिल मिले। हम एक दूसरे कहें हैप्पी होली !!
  14. पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली, चाँद से उसकी, चांदनी बोली, खुशियों से भरे, आपकी झोली, मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली होली रंगोत्‍सव की हार्दिक बधाई !!
  15. श्याम रंग पर रंग हसीं, कई रंग में रंगा कान्हां हो, इश्क़ मेरा, कृष्ण मेरा, मैं राधा बन कर आई हूँ, रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!!
  16. होली में हैं कुछ शानदार सी बात, यह है खुशियों की बरसात, चारो ओर रहता है इस दिन उमंग का वास। रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!!
  17. सब रंगो को मिला कर पानी में, सतरंगी नदियाँ बनाई, कर देंगे सबके चेहरों को लाल, क्योंकि सबसे सतरंगी होली आयी है। रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!!

हमारे देश में ऐसी कई शहरें हैं जहां होली की रंगत ही अलग होती है (Best Places to Celebrate Holi in Hindi ) और ऐसी जगह पर होली सेलिब्रेट करना किसी यादगार अनुभव की तरह होता है। खैर, होली आप कहीं भी सेलिब्रेट करें, चाहे घर पर या किसी खास जगह, जो दोस्त और परिवार के लोग आपके साथ नहीं हैं उन्हें होली ही हार्दिक शुभकामनाएं भेजना और खास महसूस कराना तो बनता है। ऐसे में इस लेख में बताए होली की होली की शुभकामनाएं, होली स्टेटस, होली कोट्स आदि यूज करें।

ये भी पढ़े-
Tips to arrange Holi party at Home in Hindi घर में ही पार्टी करने का मूड है तो इन टिप्स को फॉलो करें।
कॉम्बिनेशन स्किन से होली के रंगों को निकालने के लिए DIY मास्कहोली के रंगों के कारण कॉम्बिनेशन स्किन पर पैची डर्मल लेयर या फिर रेडनेस और इंफ्लेशन आदि चीजें हो सकती है।
चेहरे और बालों से होली के जिद्दी रंग कैसे छुड़ाएंये टिप्स चेहरे और बालों से होली के जिद्दी रंग छुड़ाने में आपकी मदद करेंगे।
होली खेलने के बाद किस तरह के पानी से नहाना चाहिए जानिए होली खेलने के बाद नहाते समय किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।
होली खेलने के बाद कैसे रखें अपने नाखूनों का ख्यालहम आपके लिए यहां कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जो होली खेलने के बाद आपके नाखूनों का ख्याल रखेंगे।

17 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT