Nail Care

भूलकर भी न काटें अपने क्यूटिकल्स, नाखूनों को हो सकता है बहुत ज्यादा नुकसान

Archana Chaturvedi  |  Jul 15, 2021
कैसे करें अपने क्यूटिकल्स की देखभाल, How to Take Care of Your Cuticles Tips in Hindi

 

 

क्‍यूटिकल्‍स हमारे नाखून के किनारे की स्‍किन का ही हिस्‍सा होते हैं। यह जब उखड़ना शुरू या फिर छिलने लगते हैं तो आपको लगता है कैसे भी करके इसे जल्द से जल्द निकाल दिया जाये। लेकिन याद करिए अगर गलती से भी आप ने वहां खाल को नोच के हटाया है तो कितना भयंकर दर्द होता है। अगर घर पर मैनीक्योर करते समय आप क्यूटिकल्स काटने के बारे में सोच रहे होंगे, तो जरा रुकिए। क्यूटिकल्स को ट्रिम करना या काटना (Cuticles Care Tips in Hindi) किसी भी तरह से सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको दर्द के साथ-साथ और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। नाखून की बीमारी का इलाज
जी हां, क्योंकि क्यूटिकल्स हमारे नाखून के आधार पर टिश्यू के तौर पर होते हैं। ये क्यूटिकल्स नाखूनों की जड़ों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होते हैं। क्यूटिकल्स काटने से नाखूनों में संक्रमण या चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए नाखूनों के क्यूटिकल्स को कभी भी क्लिपर की मदद से न काटें। 

क्या होगा अगर आप क्यूटिकल्स को काटते हैं What happens if you cut your cuticles

 

अगर आप क्यूटिकल्स को काट देते हैं ये फिर वहां से हटा देते हैं, तो वहां की त्वचा कठोर हो जाती है और इसके फटने और छिलने के चांस बढ़ जाते हैं। नाखून बहुत ही आसानी से बीच-बीच में से टूट सकते हैं, टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं, ठीक से नहीं बढ़ेंगे और नाखूनों के आस-पास बहुत दर्द से महसूस होगा। 
क्यूटिकल्स को हमेशा जैसा है वैसा ही रहने देना चाहिए। आप इसे सॉफ्ट करके स्किन में दबा सकते हैं लेतिन इसको कभी नहीं काटा जाना चाहिए, क्योंकि इससे नाखून को बहुत ही ज्यादा नुकसान हो सकता है। क्यूटिकल्स में नाखून पर मौजूद मृत कोशिकाओं और उसके नीचे की नाखून की जड़ के बीच के क्षेत्र की रक्षा करने का काम करते हैं इसलिए यह नाखून जितना ही महत्वपूर्ण होते हैं और गंदगी और बेक्टीरिया को अंदर जाने से रोकते हैं। 

कैसे करें अपने क्यूटिकल्स की देखभाल How to Take Care of Your Cuticles Tips in Hindi

क्यूटिकल्स की देखभाल के लिए दिन में कम से कम दो बार हैंड मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर धूप में ज्यादा एक्सपोजर है तो सनस्क्रीन के साथ मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। क्यूटिकल को हटाने के लिए क्यूटिकल रिमूवर का इस्तेमाल करें। इनमें आम तौर पर नारियल का तेल, पोटेशियम फॉस्फेट, पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड और पानी के साथ-साथ ट्राइथेनॉलमाइन होता है, ये सिर्फ खुरखुरे क्यूटिकल्स को सॉफ्ट कर उसे स्किन में ही दबाने का काम करते हैं। अगर आपके क्यूटिकल्स बहुत अधिक ड्राई हैं और खरकते हैं तो आप उन पर पैट्रोलियम जैली लगाकर रात में दस्ताने पहनकर सो सकते हैं। ऐसा करने से क्यूटिकल्स सॉफ्ट पड़ जाते हैं और आपको दिक्कत नहीं महसूस करता हैं। 

Read More From Nail Care