एंटरटेनमेंट

#Flashback2022 : फिल्मी जगत के वो सितारे जो साल 2022 में कह गये दुनिया को अलविदा

Archana Chaturvedi  |  Dec 19, 2022
Celebrities who died in 2022 list in Hindi

जीवन और मृत्यु प्रकृति का नियम है। जो इस दुनिया में आया है उसका जाना तय है। मौत एक ऐसा कड़वा सच है जिससे आज तक कोई नहीं बचा चाहे वो गरीब हो या कोई बड़ी हस्ती। यहां फिल्मी जगत के उन सितारों की लिस्ट दी गई है, जिन्होंने साल 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

साल 2022 में इन कलाकारों की हुई मौत | Celebrities who died in 2022 list in Hindi

कोरोनाकाल से राहत के बाद साल 2022 कई मायनों में लोगों के लिए खास रहा, लेकिन वहीं ये दुखद भी रहा। क्योंकि इस साल सिनेमा जगत से जुड़े कई प्रसिद्ध शख्सियतों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ सितारों की तो अचानक हार्ट अटैक के कारण हुई मौत ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिये। भले ही वो सारे दिग्गज आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं साल 2022 में किन-किन सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा।

पंडित बिरजू महाराज (17 जनवरी)

कथक के जरिए देश और विदेशों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 17 जनवरी, 2022 हृदयाघात से निधन हो गया। पंडित बिरजू महाराज को ​​​​​​भारत सरकार ने उन्‍हें 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वे 83 वर्ष के थे।

रमेश देव (2 फरवरी)

2 फरवरी 2022 को सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का 93 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दीं और फिल्म उद्योग में अपने अभिनय से नाम कमाया।

लता मंगेशकर (6 फरवरी)

सरस्वती पूजा यानि कि बसंत पंचमी के अगले ही दिन  6 फरवरी को सरस्वती का स्वर और गान थम गया। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। देशभर में उनके निधन से शोक की लहर रही। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की शादी, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

बप्पी लहरी (15 फरवरी)

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को म्यूजिक को लोकप्रिय बनाने वाले म्यूजिशियन और सिंगर बप्पी लहरी 15 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह गए। बप्पी दा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

दीप सिद्धू (15 फरवरी)

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में 15 फरवरी को दर्दनाक मौत हो गई। दीप सिद्धू महज 37 साल के थे। हादसे के दौरान सिद्धू की गर्लफ्रैंड और एक्ट्रेस रीना रॉय उनके साथ ही गाड़ी में आगे बैठी हुई थीं। हादसा इतना भीषण था कि दीप सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई।

केके (31 मई)

मशहूर गायक केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक कोलकत्ता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया। केके ने तीन दशकों से अधिक समय तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले प्रसिद्ध बालीवुड गाने गाए। 

सिद्धू मूसेवाला (29 मई)

मानसा दा मुंडा के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला को 29 मई को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर में 24 गोलियां पाई गईं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अंतिम विदाई देने एक लाख से ज्यादा लोग उनके गांव मूसा पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोगों की आंखों में आंसू थे। उनकी मौत अभी भी एक पहेली बनी हुई है।

मिथिलेश चतुर्वेदी (3 अगस्त)

बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी ने 3 अगस्त को आखिरी सांस ली। मौत से कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था। मिथिलेश कई फ़िल्मों में नज़र आए। वे शायद उन एक्टर्स में से थे जिन्हें जनता चेहरे से पहचानती है लेकिन नाम से कुछ ही लोग जानते हैं।

राजू श्रीवास्तव (21 सितंबर)

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिन्हें राजू श्रीवास्तव और गजोधर के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय कॉमेडियन, अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मौत 21 सितंबर 2022 को हुई थी। उन्होंने 2014 से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया। कई फिल्मों में काम करने के साथ-साथ उन्होंने लाफ्टर चेलेंज शो और स्टेंडप कॉमेडी भी की।

राजू श्रीवास्तव को ‘गजोधर भइया’ से मिली थी गजब की सफलता, टीवी पर किए थे कई रिएलिटी शो

पुनीत राजकुमार (29 अक्टूबर)

कन्नड़ फिल्म उद्योग के सुपर स्टार पुनीत राजकुमार महज 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गये। 29 अक्टूबर 2022 को जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु के बाद पूरे कर्नाटक राज्य में बंद की घोषणा कर दी गई थी। कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई थी। 
जानिए आखिर किस वजह से हो रहे हैं बेहद कम उम्र में लोग हार्ट अटैक के शिकार
Fashion Flashback: 2022 में इन सेलेब्स ने सेट किया अमेजिंग मैटरनिटी फैशन स्टाइल गोल्स
आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर तक 2022 में ये सेलेब्स बनें पेरेंट्स, देखें List

Read More From एंटरटेनमेंट