ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर तक 2022 में ये सेलेब्स बनें पेरेंट्स, देखें List

आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर तक 2022 में ये सेलेब्स बनें पेरेंट्स, देखें List

साल 2022 खत्म होने वाला है और ऐसे में हम यहां इस साल में क्या-क्या हुआ इस बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, 2022 काफी सारे सरप्राइज के साथ आया है और कई लोगों के जीवन में बहुत सी अच्छी चीजें लेकर आया। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी 2022 काफी सारे अप्स एंड डाउन के साथ आया। भले ही बॉक्स-ऑफिस पर बिजनेस ऑन या ऑफ रहा हो लेकिन सेलेब्स की जिंदगी में अपने-अपने हिस्से की खुशियां आईं। साल की शुरुआत में कई सेलेब्स ने या तो अपने न्यूबोर्न का स्वागत किया है या फिर कई सेलेब्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज शेयर की। इन सेलेब्स में आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर और बिपाशा बसु सिंह तक का नाम शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस

साल की शुरुआत में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस को बेहत ही अच्छी जानकारी दी थी और बताया था कि वह पेरेंट्स बन गए हैं। दरअसल, दोनों ने जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए स्टार कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत करने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही दोनों ने एक नोट भी शेयर किया था और फैंस के लिए यह बहुत ही अच्छा सरप्राइज था।

हेजल कीच – युवराज सिंह

5 साल की हैप्पी मैरिज के बाद हेजल कीच और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने इस साल जनवरी में बेटे का स्वागत किया था। हेजल कीच ने बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी फैंस को दी थी।

सोनम कपूर अहूजा – आनंद अहूजा

इस साल की शुरुआत में सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी और फिर अगस्त में दोनों ने बेटे का स्वागत किया था। दोनों ने इसकी जानकारी फैंस को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। सोनम ने अपनी जिंदगी की नई जर्नी को शुरू करते हुए अपना ग्रेटीट्यूड और खुशी जाहिर की थी। बता दें कि मार्च में सोनम कपूर ने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी।

ADVERTISEMENT

काजल अग्रवाल – गौतम किचलु

2020 में शादी करने के बाद एक्टर काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलु ने अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बता दें कि काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया था और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी।

आलिया भट्ट – रणबीर कपूर

साल 2022 को अच्छे नोट पर खत्म करते हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी। कपल ने बताया था कि दोनों ने 6 नवंबर 2022 को बेटी का स्वागत किया है। इससे पहले जून में आलिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी और फैंस को हैरान कर दिया था।

बिपाशा बसु – करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी 12 नंवबर 2022 को बेटी का स्वागत किया था। बता दें कि बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और दोनों ने शादी के लगभग 6 साल बाद बेटी का स्वागत किया है। इस दौरान बिपाशा ने वक्त-वक्त पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी फैंस के साथ शेयर की थी।

इसके अलावा कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, पूजा बेनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल, कार्तिका सेंगर और निकितिन धीर और मनोज तिवारी ने भी 2022 में अपने बेबीज का स्वागत किया है।

ADVERTISEMENT
14 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT