ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम कपूर बनी मां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

सोनम कपूर बनी मां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने शनिवार को बेटे का स्वागत किया है। सोनम कपूर ने ये बड़ी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बॉब मार्ले का गाना, थ्री लिटिल बर्ड्स भी लगाया है और साथ में ब्लू हार्ट इमोजी शेयर किया है। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा, ”20.08.2022 को हमने हमारे खूबसूरत बेटे का जुड़े हुए हाथों और दिल से स्वागत किया है। सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार का हमारी इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।”

सोनम कपूर ने अपनी स्टनिंग प्रेग्नेंसी की तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ”4 हाथ, जो तुम्हें सबसे अच्छे तरीके से पालेंगे, दो दिल जो तुम्हारे लिए धड़कते हैं और हर कदम पर तुम्हारे साथ चलेंगे। एक परिवार, जो हमेशा तुम्हें प्यार करेगा और तुम्हारा सपोर्ट करेगा। हम तुम्हारा स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।”

सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 2018 में मुंबई में शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थीं। बता दें कि आनंद की फैशन लेबल है, जिसका नाम बहाने है और उनका एक स्नीकर बूटीक भी है, जिसका नाम वेजनॉनवेज है।

यह भी पढ़ें:
सोनम कपूर ने 7 अपने लुक्स से रेज किया है ब्यूटी स्टैंडर्ड, हर लुक करता है ब्यूटी गोल्स सेट
प्रेगनेंट सोनम कपूर ने थर्ड ट्राइमेस्टर में एंटर होते ही शेयर की नए फोटोशूट की Pics, फैंस ने कहा- ‘शानदार’

ADVERTISEMENT
20 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT