ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रेगनेंट सोनम कपूर ने थर्ड ट्राइमेस्टर में एंटर होते ही शेयर की नए फोटोशूट की Pics, फैंस ने कहा- ‘शानदार’

प्रेगनेंट सोनम कपूर ने थर्ड ट्राइमेस्टर में एंटर होते ही शेयर की नए फोटोशूट की Pics, फैंस ने कहा- ‘शानदार’

सोनम कपूर जिन्होंने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राईमेस्टर में एंटर किया है, हाल ही में अपने नए फोटोशूट की पिक्स शेयर की हैं। वह अबु जानी और संदीप खोसला के आउटफिट में दिखाई दीं और उन्होंने सोनम कपूर के लिए एक स्वीट नोट भी लिखा है। अपने इस नए मैटर्निटी शूट में सोनम कपूर अपना बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं और उनके इस फोटोशूट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस तस्वीर को अबु जानी और संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बुधवार रात को शेयर किया था। बता दें कि तस्वीर को सोनम कपूर के 37वें जन्मदिन से एक रात पहले ही शेयर किया गया है, जिसमें सोनम ऑफ व्हाइट बीडीड सैटिन ड्रेस में दिख रही हैं, जिसमें सीक्विन और पर्ल्स हैं। फोटो को शेयर करते हुए अबु जानी और संदीप खोसला ने लिखा, सेलिब्रेटिंग सोनम कपूर – म्यूस, मेवरिक एंड मदर-टू-बी।

इस मैसेज में दोनों ने आगे लिखा, ”हम इस महिला से बहुत प्यार करते हैं। फैशन के प्रति उनका अलग ही पैशन है, जिस वजह से वह हमेशा अपने गेम बदलते हुए दिखाई दी हैं। अपने फीयरलेस इंडीपेंडेंस के कारण वह हमेशा अपना अलग रास्ता बनाती हैं, अपनी एनर्जी और वार्म्थ से वो हर इंटरेक्शन को खुशी से भर देती हैं। अब जैसे ही आप मदरहुड की दिशा में बढ़ रही हैं और एक नई जर्नी की शुरुआत कर रही हैं, हम उम्मीद करते हैं कि आप हर कदम पर और स्ट्रॉन्ग होती जाएं और रैडिएंट होती जाएं। Wishing you Bliss, Beautiful One। We treasure You।” डिजाइनर ने उन्हें एपिटोम ऑफ स्ट्रेंथ एंड ग्रेस भी बताया है।

हालांकि, सोनम कपूर ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन उन्होंने अबु जानी और संदीप के मैसेज पर रेड इमोजी शेयर किए हैं। वहीं फैंस को सोनम का यह लुक काफी पसंद आ रहा है और उन्होंने काफी सारे कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने उन्हें गॉडेस बताया तो किसी ने उन्हें स्टनिंग बताया। वहीं किसी ने कमेंट करते हुए डिवाइन भी मैंशन किया।

ADVERTISEMENT

बता दें कि सोनम हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ अपने बेबीमून से वापस लौटी हैं और गुरुवार को वह अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वह जल्द ही शोम मखीजा की ब्लाइंड में दिखाई देने वाली है।

09 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT