ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारियां, कपूर खानदान ने बेटी का किया स्वागत

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारियां, कपूर खानदान ने बेटी का किया स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार 6 नवंबर को बेबी गर्ल का स्वागत किया है। दोनों के पेरेंट्स बनने की खुशी में सभी सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि रविवार सुबह ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, यह अस्पताल मुंबई के गोरेगावं इलाके में है।

जानकारी के मुताबिक यह वही अस्पताल है जहां रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर को भर्ती किया गया था और उन्होंने इसी अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली थीं। पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि आलिया भट्ट नवंबर के आखिर में या फिर दिसंबर में शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी लेकिन उन्होंने नवंबर के शुरुआत में ही बेटी को जन्म दिया है।

थ्रोबैक उस वक्त को जब आलिया भट्ट ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और हम तब से उनके बेबी के आने का इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड टाउन को बता दें कि नया स्टार किड आ गया है।

Instagram

ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस देने से लेकर शादी करने और फिर बेबी करने तक वाकई में 2022 आलिया भट्ट का साल है। अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस काफी एक्टिव रही हैं और उन्होंने मेजर स्टीरियोटाइप्स को तोड़ा है। उन्होंने अपने आखिरी ट्राइमेस्टर तक काम किया है और खुद की मेटर्निटी वियर लाइन भी लॉन्च की है।

ADVERTISEMENT
Instagram

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि, ”अगर आप फिट हो, स्वस्थ हो, ठीक हो तो आपको कोई आराम करने की जरूरत नहीं है। काम करना मुझे सुकून देता है और यह मेरा पैशन है।” एक्ट्रेस ने आगे कहा ता, ”यह मेरे दिल को, मेरी आत्मा को जिंदा और चार्ज्ड महसूस कराता है। तो मैं तो मतलब 100 साल की उम्र तक काम करूंगी।” साथ ही आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स के प्रति भी नाराजगी जताई थी जिसमें कहा गया था कि वह शूटिंग बंद कर देंगी और आराम करेंगी। उन्होंने एक स्टोरी पोस्ट की थी और कहा था, ”मुझे आराम की जरूरत नहीं है, लेकिन यह जान कर अच्छा लगा कि आप सभी के पास डॉक्टर का सर्टिफिकेट भी है।”

06 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT