ADVERTISEMENT
home / फैशन
maternity fashion 2022

Fashion Flashback: 2022 में इन सेलेब्स ने सेट किया अमेजिंग मैटरनिटी फैशन स्टाइल गोल्स

साल 2022 जाते हुए देश और दुनिया, फैशन जगत और एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए जितना खास रहा है, उतना ही स्पेशल ये मैटरनिटी फैशन वर्ल्ड के लिए रहा है। इस साल कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी हैं और कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के लाइफ में मदरहुड का नया अध्याय भी शुरू हुआ है। आलिया भट्ट हों या सोनम कपूर, काजल अग्रवाल या फिर बिपाशा बसु, इन फर्स्ट टाइम मॉम बनी एक्ट्रेस ने अपने फैन्स के लिए मैटरनिटी फैशन में कुछ रूल ब्रेक किए हैं और नए आइडियाज के साथ नए आउटफिट को भी प्रेगनेंसी की जर्नी के साथ जोड़ दिया है।  आइए फैशन के फ्लैशबैग में देखें  2022 में इन सेलेब्स ने किस तरह से सेट किया अमेजिंग मैटरनिटी फैशन स्टाइल गोल्स- 

सोनम कपूर ने रॉयल टच के साथ पहनी साड़ी 

साभार- इंस्टाग्राम

सोनम कपूर ने अपने मैटरनिटी में कई ऐसे फैशनेबल लुक्स लोगों को दिए जो चर्चा में रहे, लेकिन एक्ट्रेस का साड़ी लुक सेलेब्स के मैटरनिटी फैशन लुक्स में अब तक का सबसे यूनीक लुक था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने लुक को बहुत रीगल, क्लासी और डिवाइन टच दिया था। 

सोनम की प्रेगनेंसी के शुरूआती फोटोशूट में से एक में एक्ट्रेस ने आयवरी कलर की पर्ल एम्बेलिश्ड सिल्क साड़ी स्टाइल की थी। इस रैपराउंड साड़ी को डिजाइनर अबू जानी द्वारा डिजाइन किया गया था और इसे ऐसे ड्रेप किया गया था कि सोनम का बेबी बंप भी फ्लॉन्ट हो। एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ अपनी मम्मी के कलेक्शन से पोलकी जूलरी पहनकर कंप्लीट किया था।

आलिया भट्ट के मिनी ड्रेस

साभार- इंस्टाग्राम

प्रेगनेंसी में अब तक कई एक्ट्रेस मिडी और मैक्सी ड्रेस पहनती दिखी हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक वाइब्रेंट मिनी ड्रेस इस दौरान पहने और इवेंट से लेकर मीडिया इंटरैक्शन तक कई बार मिनी ड्रेस में दिखी। कह सकते हैं कि आलिया किसी फ्लोई ड्रेस से ज्यादा आराम से मिनी ड्रेस पहन रही थी।

ADVERTISEMENT

प्रेगनेंसी में पैंट सूट

साभार- इंस्टाग्राम

जी हां, प्रेगनेंसी में पैंट सूट पहन सकते हैं और इस आउटफिट में भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर सकते हैं। सोनम कपूर और आलिया भट्ट दोनों ने ही अलग अलग मौकों पर हमें दिखाया कि कैसे प्रेगनेंसी के दौरान हमेशा कफ्तान पहनना जरूरी नहीं है। आप अपने मैटरनिटी वॉर्डरोब में पैंट सूट ऐड कर सकते हैं।

लूज फिटिंग शर्ट में बिपाशा

बिपाशा बसु ने अपने फोटोशूट में ओवरसाइज व्हाइट शर्ट स्टाइल किया था। एक्ट्रेस का ये लुक तुरंत कॉपी करने वाला है क्योंकि ये कंफर्टेबल भी है और हर जगह पहनकर जाने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

काजल अग्रवाल की पेंसिल स्कर्ट

साभार- इंस्टाग्राम

काजल अग्रवाल ने अपने प्रेगनेंसी के दिनों में रफल्स, हाई स्किट गाउन, कफ्तान हर तरह के आउटफिट स्टाइल किए थे। लेकिन एक्ट्रेस की वाइड कॉलर के साथ प्लेन व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंसिल स्कर्ट लुक मैटरनिटी फैशन को टॉप नॉच बनाने वाला लुक था। 

ऐवरग्रीन है कफ्तान लुक

काजल अग्रवाल, बिपासा बसु, आलिया भट्ट या सोनम कपूर, जिस भी एक्ट्रेस के मैटरनिटी लुक को देखें तो ये पाएंगे कि कफ्तान प्रेगनेंसी के समय स्टाइल किया जाने वाला सबसे ईजी और कंफर्टेबल लुक में से एक है। 

ADVERTISEMENT
साभार- इंस्टाग्राम

ऑलटाइम फेवरेट रहेगा ब्लैक 

बात मैटरनिटी फोटोशूट की हो या फिर किसी खास ओकेजन को अटेंड करने की, ब्लैक आउटफिट हमेशा ही मैटरनिटी फैशन में अपनी जगह बना ही लेते हैं।

15 Dec 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT