Diet

अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Angur Khane ke Fayde

Shabnam Khan  |  Jun 30, 2021
अंगूर खाने के फायदे और नुक्सान - Angur Khane ke Fayde

 

आकार में छोट और स्वाद से भरपूर अंगूर एक ऐसा फल जिसे शायद ही कोई नापसंद करता हो। फलों की रानी कहलाने वाले इस फल की उत्पत्ति यूरोप और भूमध्य सागर में हुई। और इसका वैज्ञानिक नाम विटिस विनिफेरा (vitis Vinifera)है। अंगूर की गिनती सेहतमंद फलों में होती है। ये न केवल स्वादिष्ट और रस से भरा होता है बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है। अंगूर में प्रोटीन, फाइबर, तांबा, पोटेशियम, लौह, फोलेट, विटामिन सी, ए, के और बी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। और इसलिए यह कई तरह से सेहत और स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है। इतनी ही नहीं अंगूर कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में भी सक्षम है। लेकिन जैसे कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह से अंगूर खाने के फायदे के साथ ही उसके कुछ नुकसान भी हैं। जानिये अंगूर के फायदे (Grapes Benefits and Side Effects in Hindi, Angoor Ke Fayde Aur Nuksan) और नुकसानों के बारे में।                                       जानिए मौसमी जूस के फायदे और नुकसान

अंगूर खाने के फायदे – Angur ke Fayde

 

अंगूर में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है। औषधिय गुणों की वजह से दुनिया भर में हरे, लाल, काले( kale angur ke fayde) और पीले अंगूर सहित कई प्रकार के अंगूर उगाए जाते हैं। अंगूर को फल के रूप में खाने के अलावा इसका सेवन  वाइन, जूस, जैली, सिरका, जैम किशमिश आदि के रूप में भी कर सकते हैं। अंगूर को सुखा कर बनाई जाने वाली किशमिश कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती है। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं अंगूर के फायदों (Angur Khane ke Fayde) के बारे में –

काले अंगूर खाने के फायदे

 

काले अंगूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाए रखते हैं। इसके अलावा काले अंगूर (kale angur khane ke fayde) में विटामिन C और E भरपूर मात्रा में होता है जो  स्किन सेल्स में नई जान डाल देते हैं जिससे स्किन जवां बनी रहती है और झुर्रियां से भी छुटकारा मिलता है। 

कैंसर से करे बचाव

 

अंगूर का सेवन करके आप खुद को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा सकते हैं। यह शरीर को कैंसर से लड़ने की अतिरिक्त शक्ति प्रदान करता है। दरअसल अंगूर में पॉलीफेनोल पाया जाता है जो एक एंटीऑक्सिडेंट है। और यही एंटीऑक्सिडेंट कैंसर को विकसित होने से रोकता है। इस कारण अंगूर का सेवन करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के कैंसर से बचे रहने में मदद मिल सकती है। ड्रैगन फ्रूट के फायदे

गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे

 

गर्भवस्था में अंगूर का सेवन न केवल मां बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से मिनरल्स, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा अंगूर में मौजूर आयरन प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में खून की कमी से बचाता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों से बचने के लिए भी अंगूर फायदेमंद होता है। लेकिन एक बार अपने डॉक्टर से प्रेगनेंसी के दौरान अंगूर खाने को लेकर परामर्श जरूर लें। गोंद कतीरा के फायदे

हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार

 

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अंगूर का सेवन ( grapes benefits in hindi) बहुत लाभदायक माना जाता है। अंगूर में रेस्वेराट्रॉल नामक एक पदार्थ पाया जाता है जो हृदय से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा अंगूर ब्लड क्लॉट के खतरे को भी कम करता है। अंगूर पोटेशियम का अच्छा स्रोत है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मददगार होता है। इसके साथ ही अंगूर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रिक रखने में भी मदद करता है।

कब्ज से दिलाए छुटकारा

 

कब्ज की समस्या से छुटाकारा पाने के लिए भी अंगूर का सेवन (Angur Khane ke Fayde) करना काफी फायदेमंद साबित होता है। अंगूर में पाया जाने फाइबर अघुलनशील फाइबर होता है जिससे मलत्याग में कठिनाई नहीं आती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें अंगूर व अंगूर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

 

अंगूर आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में मौजूद पोषक तत्व आंखों के रेटिना को खराब होने से बचाते हैं। इसका सेवन करके मोतियाबिंद जैसी आंखों से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक ठीक रहे तो अंगूर (Angur ke fayde)  को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप चाहें तो अंगूर का जूस भी पी सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए

 

जो व्यक्ति नियमित रूप से अंगूर खाते हैं उन्हें कभी जोड़ों व हड्डियों में दर्द की शिकायत नहीं रहती। क्योंकि अंगूर में आयरन, कॉपर और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। अंगूर में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों में कैल्शियम के स्तर में सुधार लाते हैं जिससे हड्डियां पोषित होकर मजबूत बनती हैं।

स्मरणशक्ति बढ़ाने में करे मदद

 

दिमाग के लिए अंगूर खाने के फायदे बहुत हैं। अंगूर खाने से याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता बढ़ती है। दरअसल अंगूर में मौजूद पोषक तत्व दिमाग को तेज कर स्मरणशक्ति को बढ़ाते हैं।

बालों के लिए अंगूर के फायदे

 

अंगूर त्वचा और स्वास्थ के साथ ही बालों की भी देखभाल के लिए भी बेस्ट है। जी हां, अंगूर में मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों की जड़ों तक जाकर उसे पोषण देता है जिससे बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। साथ ही बालों का झड़ना भी रूकता है। इसके अलावा डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए भी आप अंगूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अंगूर का एक गुच्छा लेकर उन्हें क्रश कर लें, फिर इसमें 1/3 कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को हल्का गीला करें और फिर तैयार मिक्सचर को बालों में अच्छी तरह से लगाएं। लगभग 10 मिनट लगाए रखने के बाद बालों को पानी से धो लें।

 

अंगूर खाने के नुकसान – Angoor Khane ke Nuksan

अंगूर के इतने सारे फायदों के बारे में जानकर आपको लग रहा होगा कि अंगूर खाने के नुकसान नहीं हो सकते लेकिन ऐसा नहीं हैं। अगर तय मात्रा के ज्यादा किसी भी चीज का सेवन किया जाए तो वे नुसानदायक ही होगा। ठीक इसी तरह अंगूर के साथ भी है। हर चीज के अपने गुण और अवगुण दोनों ही होते हैं। इसलिए अंगूर के नुकसान जानने के बाद ही आप इसका सेवन करें। तो आइए जानते हैं अंगूर  खाने के नुकसान और सावधानियों के बारे में

अंगूर के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब FAQs

अंगूर कब और कैसे खाना चाहिए?

अंगूर खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। कोशिश करें कि अंगूर साबूत ही खाएं और इसका जूस भी तुरंत निकला हुआ ही पिएं। इसके अलावा ध्यान रखें कि अंगूर से बनी रेड वाइन का ज्यादा सेवन करने से बचें।

हरे अंगूर खाने से क्या होता है?

आयुर्वेद में अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है। हरे अंगूर के मुकाबले काले अंगूर में ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। अंगूर को डाइट में शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अंगूर में कौन सा विटामिन होता है?

वैसे तो अंगूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। विटामिन की बात करें तो अंगूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी -6, विटामिन ई, विटामिन के भी पाया जाता है।

सुबह-सुबह अंगूर खाने से क्या फायदा होता है?

सुबह के समय अंगूर खाने से पाचन ठीक रहता है। रसदार होने की वजह से इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपको पूरा दिन हाइड्रेटेड रहने में भी मदद मिलती है।

गर्भावस्था अंगूर खाने से क्या नुकसान होता है?

गर्भावस्था के दौरान अंगूर खाने से ब्लड शुगर में असंतुलन, कब्ज, वजन बढ़ना, रेसवरट्रल पॉइजनिंग, सीने में जलन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read More From Diet