हेल्थ

Eating Curd In Monsoon: मानसून में दही क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Archana Chaturvedi  |  Jul 7, 2023
Eating Curd In Monsoon: मानसून में दही क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मानसून के दौरान सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। ये मौसम गर्मी से राहत दिलाने का भी काम करती है। लेकिन यह अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। बदलते मौसम में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। खान-पान को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान दही खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

इसे खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में दही क्यों नहीं खाना चाहिए? इस मौसम में दही खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं? आइए जानते हैं आयुर्वेद विशेषज्ञ इस पर क्या कहते हैं।
भूलकर भी खाली पेट नहीं करने चाहिए ये 5 काम, बिगड़ सकती है आपकी सेहत

क्यों नहीं खाना चाहिए मानसून में दही?

दिल्ली एमसीडी के आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आरपी पाराशर के मुताबिक, सावन में दही के सेवन से फोड़े-फुंसी जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा त्वचा में खुजली भी हो सकती है। इसलिए आपको इस मौसम में दही खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही इस मौसम में दही खाने से फंगल इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए बारिश के मौसम में दही खाने से बचें।

सावन में दही खाने के नुकसान

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार सावन के महीने में डेयरी प्रोडक्ट यानि दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर कच्चे दूध का। इससे वात (पित्त और कफ) रोग हो सकते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम में जहरीले कीडे- मकौड़ों की संख्या बढ़ जाती है। गाय या भैंस घास के साथ कई कीड़े-मकौड़ों को भी खा जाती हैं। इसीलिए दूध गुणकारी के बजाय हानिकारक हो जाता है। इसलिए सावन में दूध नहीं पीना चाहिए। यही कारण है कि सावन में शिव का दूध-दही से अभिषेक किया जाता है।

DIY : बादाम और दही से बनाएं मैजिकल फेस स्क्रब और पाएं मिनटों में शीशे जैसा निखार

Read More From हेल्थ