ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं तुला राशि (Libra) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

जानिए कैसे होते हैं तुला राशि (Libra) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

तुला राशि (Libra) के लोगों के जन्म का महीना 23 सितम्बर से 22 अक्टूबर तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। ये लोग अपने ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ज्यादातर दुविधा में रहने के नेचर की वजह से इन्हें चालाक समझा जाता है। इन्हें न तो डोमिनेट करना पसंद होता है, न ही डोमिनेट होना। ये लोग अपनी ईमानदारी और समझ के लिए जाने जाते हैं। इन्हें भले कुछ न आता हो लेकिन किसे के पीछे चलना इन लोगों को बिलकुल पसंद नहीं होता। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि तुला (Libra) है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव। 

तुला राशि के लोगों का स्वभाव Libra sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। आइए जानते हैं तुला राशि (Libra) के लोगों के बारे में –

libra

  • इनकी सोशल लाइफ ..बाप रे बाप। ढेर सारे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी, कुलीग…सबको खुद से जोड़े रखना बखूबी जानते हैं ये।  इनकी यही खूबी है कि इतने सारे रिलेशन में बैलेंस बनाना जानते हैं और हर किसी को स्पेशल फील करा सकते हैं। 
  • तुला राशि के लोगों का बहुत ही सेंसिटिव होता है। ये लोग खुलकर अपनी बात किसी के सामने रखने से हमेशा हिचकते हैं, जिसकी वजह से कई बार इन्हें मौके मिलते- मिलते रह जाते हैं।
  • अगर इनके करियर की बात करें, तो ये लोग एक कुशल पॉलिटीशियन, आर्टिस्ट,  बिजनेसपर्सन, डॉक्टर बनने की खूबी रखते हैं। वैसे तुला रााशि के युवा रिश्तों की राजनीति में माहिर होते हैं। इनमें किसी बात को गहराई से समझ लेने की विशेष योग्यता होती है।
  • ये लोग सुंदरता को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। जिसकी वजह कई बार इनके इस नजरिये के लिए लोग गलत भी समझ लेते हैं। भले ही इनका नाक- नक्शा नॉर्मल हो लेकिन ये लोग खुद को किसी परी या शहजादे से कम नहीं समझते। ये अपने को किसी दूसरे के सामने ऐसे पेश करते हैं कि हर कोई इनका दीवाना बन जाता है।
  • इन्हें हर चीज एकदम परफेक्ट चाहिए होती है। यही वजह है कि तुला राशि के लोगों को साफ- सफाई और डेकोरेशन करना बहुत पसंद होता है। अगर कोई चीज गलत तरीके से इनके सामने पेश की जाये तो ये उसे तुरंत ठीक कर देंगे। क्योंकि इनको अस्त-व्यस्त रहना बिलकुल भी पसंद नहीं है । इन्हें हर चीज परफेक्ट ढंग से चाहिए ही चाहिए।
  • इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, इसीलिए गुस्से पर और फिजूल की बातों पर कंट्रोल करना इन्हें बखूबी आता है। इनके लिए मिथुन, कर्क और कुम्भ अच्छी मित्र राशि साबित होंगी वहीं धनु और मीन राशि वालों से इनकी बिल्कुल भी पटती नहीं है।
  • प्यार के मामले में तो ये लोग एकदम परफेक्ट लव मटीरियल पार्टनर साबित होते हैं। इनकी लव रिलेशनशिप सिर्फ फिजिकल रिलेशन नहीं होती, बल्कि इन्हें पसंद होता है अलग- अलग तरह से अपने प्यार और रिलेशनशिप में रोमांस एड करना। ये लोग अपने प्यार को पूरी लॉयल्टी के साथ निभाते हैं। कभी- कभी ये परेशानी भी जताते हैं, लेकिन ये भी इनका एक तरीका है प्यार करने का।

libra and leo

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो तुला और सिंह राशि की आपस में बनती है। इस जोड़ी का मैच वाकई दुलर्भ माना जाता है। इसे स्वर्ग में बनी जोड़ी कह सकते हैं। दोनों ही बेझिझक अपने अंदर की भावनाओं को व्यक्त करने में माहिर होते हैं। इसीलिए इन्हें सामने वाले को समझने में ज्यादा समय नहीं लगता। इन्हें ये अच्छी तरह पता है कि एक-दूसरे को कैसे खुश रखना है। प्यार के मामलें में ये मिसाल भी कायम करते हैं। क्योंकि दोनों के बीच रोमांस बेइंतहा होता है। इनकी लवलाइफ देखकर दूसरों को हमेशा इनसे जलन होती है। 
  • इन लोगों की नजर पारखी होती है। ये चीज देखकर ही उसका दाम बता सकते हैं यानि कि किसमें कितनी क्षमता है और इसकी कीमत क्या है। वैसे तो ये लोग जल्दी किसी के बारे में कोई राय नहीं बनाते, ना किसी के बारे में बहुत ही जल्दी अच्छा सोचने लगते हैं और ना ही बुरा। पहले परखते हैं और फिर किसी के बारे में अपनी राय रखते हैं।
  • इन लोगों को लड़ाई-झगड़ा और बहस करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये हमेशा अपने आस- पास के लोगों को खुश रखना चाहते हैं और ये इस बात से बहुत डरते हैं कि कहीं लोग इनसे नाराज न हो जाएं और इनकी वजह से कहीं कोई उदास न हो, किसी को कोई परेशानी न हो।
  • चाहे ड्रेस पसंद करना हो या फिर पार्टनर, इनकी चॉइस काफी सलेक्टिव होती है। और आखिर हो क्यों न… बैलेंस्ड लाइफ जीने वाली ये लोग बिलकुल खुद सा ही हमसफर तलाशते हैं। इन्हें न तो डोमिनेट करना पसंद होता है न ही डोमिनेट होना।
  • इस राशि के लोग बेहद रहस्यमयी किस्म के होते हैं। ये लोग अपने आस- पास एक ऐसा माहौल बना लेते हैं जिससे प्रवेश करने से पहले लोग दस बार सोचते हैं। क्योंकि ये कब क्या कर बैठें, इस बारे में लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/cancer-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
लकी नंबर – 4, 7, 20, 55, 35
लकी कलर – गुलाबी, पीला ।
लकी डे –  बुधवार
लकी स्टोन – ओपल।
तुला राशि वाले बॉलीवुड सितारे – रेखा, अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, हेमा मालिनी, परिणिति चोपड़ा, सनी देयोल, नरगिस फाखरी, मल्लिका शेरावत।
25 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT