ADVERTISEMENT
home / फैशन
जाह्नवी कपूर ने ब्राइडल लुक में शेयर की शानदार Pics तो फैन्स हुए क्रेज़ी

जाह्नवी कपूर ने ब्राइडल लुक में शेयर की शानदार Pics तो फैन्स हुए क्रेज़ी

भारत में शादी कोई सामान्य अवसर नहीं होता है, बल्कि शादियों को भारतीय परंपरा में बहुत ही अहम माना जाता है। इस वजह से शादी किसी भी लड़की के जीवन का एक बेहद ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है और यही कारण है, कि अपने इस सबसे खास दिन के लिए दुल्हन महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती है। अपने इस स्पेशल दिन पर एक लड़की सबसे सुंदर दिखने की ख्वाहिश करती है। इस वजह से वह अपने लिए बेस्ट लहंगा ढूंढती है और भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर अपने नए ब्राइडल कलेक्शन रुहानियत के साथ दुल्हनों के लिए बेस्ट लहंगे लेकर आए हैं। 
मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के इस ब्राइडल कलेक्शन (Bridal Collection) के लिए जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) शो स्टोपर के रूप में नज़र आईं। डिजाइनर के ब्राइडल लहंगे (Bridal Lehenga) में जाह्नवी कपूर किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। जाह्नवी ने अपनी तस्वीरों से फैन्स का दिल जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष मल्होत्रा को अपने इस यूनिक कलेक्शन को खत्म करने में डेढ साल का वक्त लगा है। उन्होंने अपने इस कलेक्शन के अवध और पंजाब से कल्चरल इंस्पीरेशन ली है। 
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रुहानियत (Ruhaniyat) की व्याख्या ”हमारी विविध विरासत और भारतीय शिल्पकारों की भावपूर्ण कला को श्रद्धांजलि के रूप में की गई है। इस कलेक्शन में अवध की नज़ाकत और पंजाब की जीवंतता को दर्शाया गया है।” 
यह एफडीसीआई का पहला डिजिटल इंडियन कॉर्टर वीक है। आने वाले वेडिंग सीजन के लिए मनीष मल्होत्रा के इस कलेक्शन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका फैब्रिक, हेवी ज्वेलरी, ग्लॉसी मेकअप और इस कलेक्शन की हर चीज़ फैन्स के दिल को छू गई है। 

मनीष मल्होत्रा के लहंगे में जाह्नवी कपूर- Janhvi Kapoor In Manish Malhotra Bridal Lehnga

https://hindi.popxo.com/article/how-to-highlight-hair-at-home-in-hindi

जाह्नवी का शो स्टोपर लहंगा

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस पिस्ता कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लहंगे की चोली में डीप नेकलाइन है, जिस पर गोल्डन ज़री वर्क किया गया है। इस पर लगे सीक्विंस और बीड्स उनके लुक को बहुत ही शानदार बना रहे हैं। जाह्नवी ने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा लिया है, जिसपर ग्लिटरिंग बोर्डर बना हुआ है। लहंगे के तीनों पीस पर बहुत ही ध्यान से हेवी वर्क किया गया है। जाह्नवी द्वारा पहने गए इस नेट फैब्रिक को Tulle कहते हैं। वैसे तो लंबी ट्रेल अक्सर वेस्टर्न गाउन्स में नज़र आती है लेकिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सारे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए इस शोस्टोपर ड्रेस को ट्रेल के साथ और भी खूबसूरत बना दिया है। 

जाह्नवी कपूर का ब्राइडल मेकअप

मेकअप बहुत ही ज़रूरी होता है, ताकि आप अपने सभी दूसरे एलिमेंट्स के साथ मैच करते हुए खुद को बेहतर लुक दे सकें। जब भी मेकअप की बात आती है तो जाह्नवी हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घरेलू नुस्खें और मेकअप टिप्स शेयर करती रहती हैं। तो चलिए उनके इस ब्राइडल मेकअप (Bridal Makeup) लुक के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। 

आई मेकअप

Instagram

ADVERTISEMENT

सबसे पहले आपकी ब्रोज़ वेल डिफाइन्ड होनी चाहिए। जाह्नवी की तरह आपको भी अपनी ब्रोज को वेल डिफाइन्ड रखना चाहिए और इस तरह से आईब्रो को फिल  करना चाहिए कि वो नेचुरल लगे। वहीं आपकी वॉटरलाइन और लैश बिल्कुल शार्प होनी चाहिए। भले ही जाह्नवी ने अपने आई मेकअप के लिए ब्राउन शेड चुना है लेकिन आपको अलग-अलग कलर्स से एक्सपेरिमेंट करने से डरना नहीं चाहिए। आईलैश के लिए आप मस्कारे का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

मेकअप बेस

ब्राइडल लुक की बात आती है तो ग्लो बहुत ही ज़रूरी कंपोनेंट बन जाता है। भले ही जाह्नवी ने न्यूड मेकअप किया है लेकिन उन्होंने Dewy बेस रखा है, जिससे उनके चेहरे पर नेचुरल शाइन नज़र आ रही है। अगर आपकी स्किन हेल्थी है तो इस पर सारे कंपोनेंट्स अच्छे से काम करेंगे।

हाइलाइट एंड कन्टूर

Instagram

ADVERTISEMENT

अपने चेहरे के हाई प्वॉइंट्स को डिफाइन करना बहुत ही ज़रूरी होता है। इससे आपके फीचर्स अच्छे से नज़र आते हैं और तस्वीरें अच्छी लगती हैं। आपको अपनी चीकबोन, नाक, और ब्रो बोन को हाइलाइट करना चाहिए। चेहरे के इन हिस्सों को हाइलाइट करने के लिए आपको ब्रोन्जर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

25 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT