ADVERTISEMENT
home / Family
Happy Birthday Janhvi Kapoor : मां के बाद जाह्नवी ने इनके साथ जोड़ा दिल का रिश्ता, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Happy Birthday Janhvi Kapoor : मां के बाद जाह्नवी ने इनके साथ जोड़ा दिल का रिश्ता, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) के साथ बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को उनकी पहली ही फिल्म में दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sri Devi) की बेटी जाह्नवी कपूर 6 मार्च 2019 को अपना 22वां जन्मदिन (birthday) मना रही हैं। उनकी ज़िंदगी के इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

1. बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future-5

2. जाह्नवी ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है।

ADVERTISEMENT

3. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जाह्नवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक्टिंग कोर्स किया था।

4. जाह्नवी कपूर को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का काफी शौक था, जो कि उनकी तस्वीरों से भी साफ झलकता है।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future-1

5. उन्होंने हिन्दी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनके को स्टार ईशान खट्टर (Ishan Khattar) थे। यह फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी।

ADVERTISEMENT

धड़क रिव्यू – ज़रूर सुनें दो दिलों की यह धड़कन

6. फिल्म ‘धड़क’ से पहले जाह्नवी को साउथ की एक फिल्म का ऑफर भी मिला था मगर उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया था।

7. ‘धड़क’ फिल्म की शूटिंग के दौरान जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मां श्रीदेवी की दुबई में असामयिक मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद जाह्नवी कई महीनों सदमे में रही थीं और फिर करण जौहर के समझाने के बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की थी।

8. अपनी मां की ही तरह जाह्नवी भी एक कुशल डांसर हैं। डांस के साथ ही उन्हें म्यूजिक और घूमने- फिरने का भी काफी शौक है।

ADVERTISEMENT

9. जाह्नवी कपूर अपनी सेहत का काफी ख्याल रखती हैं और हमेशा संतुलित भोजन ही लेती हैं।

10. फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग के समय चर्चा आम थी कि जाह्नवी का अफेयर फिल्म के मेल स्टार ईशान खट्टर के साथ चल रहा था।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future-2

11. सूत्रों की मानें तो अगर सब ठीक रहता तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्नवी कपूर एक- दूसरे की जेठानी- देवरानी हो सकती थीं। दरअसल, बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले जाह्नवी शिखर पहाड़िया को डेट कर चुकी हैं, जो पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर वीर पहाड़िया के भाई भी हैं, जो पहले सारा अली खान को डेट कर रहे थे। हालांकि, जाह्नवी और शिखर का एक किसिंग वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

ADVERTISEMENT

12. एक्सरसाइज़ की बात करें तो फिट रहने के लिए वे हफ्ते में 4 दिन कार्डियो और वेटलिफ्टिंग करती हैं।

13. फिल्म ‘धड़क’ के बाद जाह्नवी देश की पहली महिला आईएएफ कॉम्बैट पायलट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) पर बन रही बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वे गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाएंगी।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future13

14. मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

15. इस फिल्म के अलावा उनके हाथ में एक और अहम प्रोजेक्ट है। वे मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ (Takht) में बॉलीवुड के कई टॉप स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी।

16. जाह्नवी एक फैमिली पर्सन हैं और उन्होंने बहुत कम समय में ही अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सौतेली बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ बेहतर रिश्ता कायम किया है।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future-3

17. जाह्नवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के काफी करीब हैं और अक्सर उनके साथ ही स्पॉट की जाती हैं। खुशी और जाह्नवी की उम्र में लगभग तीन साल का अंतर है और खुशी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

ADVERTISEMENT

18. जाह्नवी कपूर अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर के साथ छोटे पर्दे के चर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में भी नज़र आ चुकी हैं।

भाई अर्जुन कपूर के साथ जाह्नवी ने किया छोटे पर्दे पर डेब्यू

19. खबरों की मानें तो पापा बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर जल्द ही उनके प्रोडक्शन हाउस की किसी फिल्म में भी नजर आ सकती हैं।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future

ADVERTISEMENT

20. जाह्नवी को घूमने का काफी शौक है और शूटिंग के अलावा वे अपने इस शौक को भी वक्त देती हैं।

21. लखनऊ में गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर वे पर्सनल यात्रा पर वाराणसी घूमने गई थीं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करने के अलावा उन्होंने वहां के लोकप्रिय लोकल व्यंजनों का स्वाद भी चखा था।

22. माना जाता है कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले जाह्नवी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी।

23. टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर अपने भाई अर्जुन कपूर के सामने जाह्नवी ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया था। जाह्नवी की मानें तो वे बॉलीवुड के एक एक्टर को अपना दिल दे चुकी हैं और वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि राजकुमार राव हैं।

ADVERTISEMENT

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future-6

24. सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘तख्त’ के अलावा जाह्नवी राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भी साइन कर चुकी हैं।

25. जाह्नवी अपनी बहन खुशी का कितना ख्याल रखती हैं, यह एक ईवेंट में ज़ाहिर हो गया था। दरअसल, दोनों बहनें एक ईवेंट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में थीं, जहां खुशी का मेकअप बिगड़ गया था।

खुशी कपूर का बिगड़ा मेकअप तो बचाव में सामने आईं जाह्नवी कपूर

ADVERTISEMENT

तस्वीरों में उनका बिगड़ा हुआ मेकअप नज़र न आ जाए, इसके लिए जाह्नवी ने सभी फोटोग्राफर्स को फोटो न खींचने की हिदायत दे दी थी। खुशी का मेकअप ठीक होने के बाद ही दोनों की तस्वीरें खींची गई थीं।

interesting-facts-about-janhvi-kapoor-family-love-career-future-7

जाह्नवी कपूर को उनके 22 वें जन्मदिन की ढेरों बधाई।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

जाह्नवी कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपने जन्मदिन का जश्न

अंशुला और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद घर बसाएंगे अर्जुन कपूर

अपनी बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार

अमिताभ बच्चन के बारे में जानें 50 रोचक तथ्य

ADVERTISEMENT

रेखा- अमिताभ की लव स्टोरी और उनसे जुड़े 30 रोचक तथ्य

06 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT