ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  21 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 21 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – खराब सेहत में होगा सुधार

जीवनशैली में बदलाव करें, खराब सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा बढ़ेगी। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।

वृषभ – मित्रों से मुलाकात संभव

ADVERTISEMENT

पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। पुराने मित्रों से सुखद मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

मिथुन – राजनीति में मिलेगी सफलता

आज का दिन संतोष और शांति के साथ बीतेगा। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नए व्यावसायिक अनुबंधों द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। पार्टनर का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क – धन संबंधी समस्याएं करेंगी परेशान

ADVERTISEMENT

रुपये- पैसों के मामले में जोखिम न उठाएं। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कर्ज लेने से बचें। तनाव की वजह से आपकी सेहत पर संकट आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता बनाए रखें। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

सिंह – सेहत में होगा सुधार

लंबी बीमारी के बाद सेहत में सुधार का समय है। फोन बंद करके आराम करें। दिनचर्या नियमित रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कन्या – पार्टनर से तनाव बढ़ सकता है

ADVERTISEMENT

पार्टनर से तनाव बढ़ने की आशंका है। बच्चों को आपके प्यार और साथ की जरूरत हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेन- देन के मामले में सावधानी बरतें। विरोधियों को नजरअंदाज न करें। कभी भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा को टालें।

ये भी पढ़ें – राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म

तुला – पेट की समस्या कर सकती है परेशान

कहीं आने- जाने और खान- पान में सावधानी बरतें। पेट की समस्या परेशान कर सकती है। व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी में बाहरी हस्तक्षेप से आपको तनाव हो सकता है। उथल- पुथल से परेशान न हों। प्रेम संबंध में सुकून रहेगा।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – नए अनुबंध मिलेंगे

व्यावसायिक भाग- दौड़ का फायदा होगा। नए अनुबंध मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आर्थिक मामलों में सुख- समृद्धि का योग है। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

धनु – पारिवारिक विवाद हल होगा

पारिवारिक विवाद हल होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बेकार के खर्च पर नियंत्रण रखें। निवेश से संबंधित निर्णय टाल दें।

ADVERTISEMENT

मकर – कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें

आज कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। परेशानी हो सकती है। युवाओं को करियर में बेहतर अवसर की तलाश रहेगी। चापलूसों से दूर रहें। संतान की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ – कहीं से मिल सकता है पुराना पैसा

कहीं पुराना अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में आ रही परेशानियां दूर होंगी। खर्च में कटौती के प्रयास सफल रहेंगे। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

मीन – शिक्षा व रोजगार में कठिनाई संभव

शिक्षा व रोजगार के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नए संबंध सोच- समझ कर बनाएं। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। बिगड़े हुए काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। रिश्तेदारों की बातों का बुरा न मानें।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

ADVERTISEMENT

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

20 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT