ADVERTISEMENT
home / Party
कांस में ऐश्वर्या ने अपने जलपरी लुक से सभी को किया क्रेजी, बेटी आराध्या का वायरल हुआ डांस वीडियो

कांस में ऐश्वर्या ने अपने जलपरी लुक से सभी को किया क्रेजी, बेटी आराध्या का वायरल हुआ डांस वीडियो

हाल ही में हुए 72 वें कांस फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2019) में विश्व की खूबसूरत महिलाओं में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक बार फिर अपने कातिलाना अंदाज से कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।

यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या के बिना कांस फेस्टिवल अधूरा है। पिछले कई सालों से ऐश्वर्या, कांस के रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं से सभी को क्रेजी कर रही हैं। बता दें कि कांस में यह उनका 18वां साल है। वहीं इस साल कांस में ऐश्वर्या अपने जलपरी लुक के लिए चर्चा में रहीं। हर किसी की नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिकी हुई थीं।

कांस फेस्टिवल के तीसरे दिन ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान आराध्या (Aaradhya Bachchan) अपनी मां के साथ मैचिंग आउटफिट में वॉक करती नजर आईं। मां और बेटी, दोनों ने बड़े ही रॉयल अंदाज में मीडिया के सामने कई शानदार पोज दिए।

60309075 1043340569386771 1871786365640346978 n

ADVERTISEMENT

बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन के 2019 कांस लुक की तो उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी यह साबित कर दिया कि वे कांस क्वीन हैं। फिश कट आउटफिट उन पर काफी जंच रहा था। ऐश्वर्या ने जीन लुइस सबाजी (Jean Louis Sabaji) का डिजाइन किया हुआ मरमेड गाउन पहना था। ग्रीन और गोल्डन कलर के इस आउटफिट में वे किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थीं। जूलरी के नाम पर उन्होंने रिंग फिंगर के अलावा कुछ भी कैरी नहीं किया था। उनके इस बार के कांस लुक को आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था। उनके कांस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल होने लगी थीं।

ये भी पढ़ें – अपने पति अभिषेक के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने शेयर की उनकी खास फोटो और लिखा ‘’ऑलवेज़ ..माय बेबी’’

59408863 2297670997225981 7041994751332166455 n

इस बार ऐश्वर्या की ड्रेस से ज्यादा उनके मेकअप की चर्चा है। बिना ईयररिंग्स पहने भी उनके कान अलग से हाईलाइट हो रहे हैं। दरअसल ऐश्वर्या के दोनों कानों पर अलग- अलग तरह का गोल्डन ग्लिटर लगा हुआ है, जो कि दूर से ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहा। उनके एक कान को गोल्डन ग्लिटर से पूरी तरह सजाया गया है और बीच में डायमंड स्टोन है। वहीं दूसरे कान पर डायमंड स्टोन के साथ सिर्फ पियर्सिंग की जगह गोल्डन ग्लिटर है। बोल्ड ड्रेस की वजह से उनका मेकअप बेहद लाइट किया गया है लेकिन ग्लिटर से उनके फेस के कई पॉइंट्स हाईलाइट किये गये हैं, जोकि काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या की बेटी आराध्या के कांस लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। उन्होंने अपनी मां के आउटफिट से मैच करती हुई येलो कलर की फ्लोरल फ्रॉक पहन रखी थी। आराध्या ने कांस फेस्टिवल के दौरान अपनी मां के साथ काफी एंजॉय किया और मीडिया के सामने कई पोज़ भी दिए।

ये भी पढ़ें – कांस के रेड कारपेट पर छा गया कोमोलिका का शिमरी लुक, फैंस बोले एकदम अप्सरा लग रही हैं हिना खान

वैसे आपको बता दें कि इन दिनों आराध्या बच्चन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या, शामक डावर के समर फंक इवेंट में रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘मेरे गली’ पर परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। उनका डांस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – तस्वीरेंः दीपिका के आगे फीका पड़ा प्रियंका का कांस डेब्यू, तो कंगना रनौत ने मारी क्वीन स्टाइल में एंट्री

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

20 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT