ADVERTISEMENT
home / Festival
कांस के रेड कारपेट पर छा गया कोमोलिका का शिमरी लुक, फैंस बोले एकदम अप्सरा लग रही हैं हिना खान

कांस के रेड कारपेट पर छा गया कोमोलिका का शिमरी लुक, फैंस बोले एकदम अप्सरा लग रही हैं हिना खान

कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) शुरू हो गया है। इस बार 72वें फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसमें देश- विदेश की नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। कांस फेस्टिवल के पहले ही दिन टीवी एक्ट्रेस हिना खान, जिन्हें सब अक्षरा और कोमोलिका के नाम से जानते हैं, ने अपने लुक से सभी को चौंका दिया।

पिछले काफी दिनों से हिना खान की कांस में जाने को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। फैंस बेसब्री से उनके कांस लुक को देखने का इंतजार कर रहे थे। हिना खान का कांस लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। हिना खान रेड कारपेट पर शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत और सेक्सी नजर आ रही हैं।

tv actress hina khan cannes 2019 red carpet look %281%29

बात करें हिना खान के कांस लुक की तो उन्होंने क्रिटिक्स के लिए शायद ही कोई मौका छोड़ा होगा। उनका कांस लुक एकदम परफेक्ट नजर आ रहा है। हिना ने फेमस फैशन डिजाइन जैद नकड़ (Zaid Nakad) के कलेक्शन से डीप नेक ग्रे कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना था, जिसमें कलरफुल स्टोन्स का बेहतरीन एंब्रॉयडरी वर्क भी है। इस आउटफिट में हिना किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस कांस में तो कुछ दूसरे स्पॉट्स पर कर रही हैं फुल मस्ती, देखें पिक्चर्स

59723663 304667637113892 660798439303900945 n

इस लुक के साथ उनका मेकअप भी बेहद डीसेंट था। हिना ने अपने हेवी ड्रेस को देखते हुए न्यूड मेकअप लुक अपनाया था। उनके चेहरे पर सिर्फ पीच कलर की लिपस्टिक और आंखों पर लगा ग्रे और ब्लू शेड का लाइनर ही नजर आ रहा था। हेयरस्टाइल के नाम पर उन्होंने मेसी बन बनाया हुआ था, जिसमें एक लट आगे की तरफ निकाली थी। ओवरऑल हिना कांस फेस्टिवल में बेहद खूबसूरत नजर आईं। बता दें कि स्टाइलिस्ट सयाली विद्या (Sayali Vidya) ने हिना खान की स्टाइलिंग की थी।

ये भी पढ़ें – डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर फोटोशूट में टॉपलेस हुई सनी और शर्टलेस हुए टाइगर श्रॉफ

ADVERTISEMENT

59230048 586340645184355 571539407485538164 n

हिना ने अपने हेवी आउटफिट के साथ एक्सेसरीज के तौर पर वरुण रहेजा के कलेक्शन से खूबसूरत ईयररिंग्स पहने थे। उन्होंने गले और हाथों में किसी भी तरह की कोई जूलरी नहीं पहनी, जिससे उनका लुक एकदम बैलेंस्ड नजर आ रहा था।

tv actress hina khan cannes 2019 %283%29

हिना खान का ये कांस डेब्यू बेहद कमाल का रहा। वो जैसे ही रेड कारपेट पर पहुंची, सारे कैमरे के एंगल उनकी तरफ मुड़ गये। हिना ने बड़े ही कॉन्फिडेंस से कांस के रेड कारपेट पर वॉक की और तस्वीरों के लिए कई कैंडिड और प्रिंसेस पोज भी दिये।

ADVERTISEMENT

tv actress hina khan cannes 2019 %281%29

बता दें कि हिना खान जल्द ही बॉलीवुड में एक फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका निर्देशन हुसैन खान ने किया है। इस फिल्म की पूरी टीम पहले लुक को लॉन्च करने के लिए कांस फेस्टिवल में पहुंची है। इसके अलावा हिना खान ने एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी साइन किया है।

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

ADVERTISEMENT

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

16 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT