ADVERTISEMENT
home / फैशन
आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक, फेस्टिव लुक के लिए फॉलो करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के Pink Outfits

आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक, फेस्टिव लुक के लिए फॉलो करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के Pink Outfits

Pink Colour ऐसा कलर है जो हमेशा फैशन में रहता है, कभी थोड़ा कम और कभी बहुत ही ज्यादा। वैसे अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अब भी डार्क पिंक, हॉट पिंक, रानी पिंक जैसे कलर्स बोल्ड लगते हैं तो आपको बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स को चेक आउट करना चाहिए। एथनिक हो या वेस्टर्न ये कलर वॉर्डरोब में होना ही चाहिए।

देखिए सेलेब्स के लेटेस्ट पिंक आउटफिट और चुनिए अपने लिए एक परफेक्ट पिंक लुक।  

1. आलिया भट्ट

Image Source- Pinkvilla

आलिया भट्ट ने हाल ही में पिंक कलर में बहुत ही कंफर्टेबल आउटफिट स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने सैटिन के सिगरेट पैंट्स के साथ पिंक सैटिन कुर्ता स्टाइल किया था जिसमें डोरी वर्क किया गया था।

2. सारा अली खान 

Image Source- Instagram

सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए डिजाइनर कलेक्शन से ही सिल्वर सीक्विन वर्क वाला पिंक लहंगा स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ सिल्वर हॉल्टर नेक बस्टियर मैच किया था और अपने लुक को पिंक दुपट्टे से कंप्लीट किया था।

ADVERTISEMENT

3. फराह खान 

फराह खान ने हाल ही में दिवाली पार्टी के लिए रानी पिंक कलर का बेहद गॉर्जियस सीक्विन लोडेड को-ऑर्ड सेट स्टाइल किया था। जिन लोगों को पार्टी में साड़ी, अनारकली से हटकर कुछ पहनना है वो फराह का स्टाइल कॉपी कर सकते हैं। ये लुक कभी भी इम्प्रेस करने से फेल नहीं होगा।

4. सान्या मल्होत्रा

Image Source- Instagram

सान्या मल्होत्रा ने भी इस दिवाली पार्टी में मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ही पिंक सीक्विन साड़ी स्टाइल किया था। इसके साथ ही उन्होंने रानी पिंक कलर का सीक्विन वाला ब्लाउज मैच किया था।

5. करीना कपूर 

Image Source- Instagram

करीना कपूर ने भी हाल ही में पिंक कलर का आउटफिट स्टाइल किया था। ब्रांड वैलेंटिनो की इस सॉलिड पिंक आउटफिट में फुल स्लीव्स कॉलर्ड शर्ट के साथ फिटिंग फ्लोर लेंथ स्कर्ट स्टाइल किया था। करीना की ये ड्रेस डेट नाइट से लेकर प्रोफेशनल पार्टीज तक स्टाइल किया जा सकता है।

09 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT