ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
2 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसे मिलेगी नौकरी तो किसे प्रमोशन दिलाएगा आज का दिन

2 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसे मिलेगी नौकरी तो किसे प्रमोशन दिलाएगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 

मेष – (निगेटिव करियर) काम के दौरान गुस्से पर करें कंट्रोल

आज दिन भर मूड खराब रहेगा। अपने गुस्से पर रखें कंट्रोल वरना नौकरी छूट सकती है। कोई नया काम आज न शुरू करें। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में रहेगी शांति। माता-पिता का रहेगा सहयोग। पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में मन लगेगा।

वृषभ – (निगेटिव रिलेशनशिप) परिवार में बढ़ सकते हैं मतभेद

आज परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। पार्टनर की परेशानियों को समझें और उन्हें समय दें। मित्र के सहयोग से आप अपने बिगड़े काम पूरे कर सकते हैं। बिजनेस के लिए नये सहयोगी मिलेंगे, जिनसे होगा फायदा। नौकरी में हो सकता है प्रमोशन।

इसे भी पढ़ें – अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

मिथुन – (निगेटिव हेल्थ) मन में हावी रहेगी निराशा

सेहत खराब रहने से मन में निराशा हावी रहेगी। बिजनेस या नौकरी के बारे में सोच-समझ कर निर्णय लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए काम होने से सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खरीद सकते हैं नया वाहन। छात्रों को मनवांछित फल की प्राप्ति नहीं होगी।

कर्क – (निगेटिव मनी) पूरा दिन भागदौड़ में होगा व्यतीत

आज का दिन विशेष चिंता और व्यर्थ की भागदौड़ में व्यतीत होगा। बिजनेस में घाटा होने से रहन-सहन होगा प्रभावित। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से होगी आर्थिक उन्नति। पार्टनर के साथ बना सकते हैं घूमने का प्लान।

सिंह – (पॉजिटिव हेल्थ) सेहत का रखें ख्याल

आज आपको बेहतर मौके मिलेंगे खुद को स्वस्थ रखने के। सेहत सही बनाने के लिए नियमित व्यायाम करें व खान-पान का रखें ख्याल। फिजूल की बातों से बचें। बिजनेस में होगा फायदा और नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। लाइफ रहेगी रोमांस से भरपूर।

 

ADVERTISEMENT

कन्या – (पॉजिटिव करियर) नयी मुलाकात होगी फायदेमंद

बिजनेस के मामले में नये लोगों से हुई मुलाकात लाभदायक रहेगी। बिजनेस में स्थान परिवर्तन अच्छे परिणाम देगा। रुके हुए काम करने में सफल होंगे। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। बेकार की बहस में न उलझें। किसी अनजान पर विश्वास न करें।

तुला -(पॉजिटिव रिलेशनशिप) बनेंगे नये प्रेम संबंध

आज आपके प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ बेहतरीन पलों का लुत्फ़ उठाएं। प्रेम संबंधों में सुकून और शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में होगा सुधार। साहित्य व संगीत में बढ़ेगी रुचि। अपने विवेक से आप बिगड़े व रुके हुए काम पूरे करेंगे।

वृश्चिक – (पॉजिटिव करियर) नौकरी में मिलेंगे बेहतर मौके

छात्रों को साक्षात्कार में मिल सकती है सफलता। नौकरी में मिलेंगे बेहतर मौके। बिजनेस में लाभ के योग हैं। पुराने दोस्तों से हो सकती है मुलाकात। जिद्दी व्यवहार के कारण संबंधों में आ सकती है तनाव बढ़ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत करें। खरीद सकते हैं नया वाहन।

इसे भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: भूलकर भी अपने बेड के पास न रखें ये चीजें, होता है भारी नुकसान

ADVERTISEMENT

धनु – (पॉजिटिव मनी) पुराने प्रोजेक्ट से होगा फायदा

आज पुराने प्रोजेक्ट अचानक से आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। पार्टनर के साथ लंबी यात्रा में जाने का प्लान बन सकता है।

मकर – (पॉजिटिव हेल्थ) बीमारी में होगा सुधार

डायबिटीज़ (मधुमेह) जैसी बीमारी में हो सकता है सुधार। खाने-पीने पर रखें कंट्रोल। माता-पिता की सेहत का रखें ख्याल। परिवार में संतानहीन दंपत्ति की ओर से आयेगी खुशखबरी। छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याओं पर लगेगा विराम। आपका फैसला मददगार साबित होगा।

कुंभ – (पॉजिटिव रिलेशनशिप) सुनें दिल की बात

आज आपके सपने पूरे हो सकते हैं। पार्टनर के दिल की बात सुनें। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। पुरानी रुकावटें भी होंगी दूर। बिजनेस में मित्रों के सहयोग से उन्नति का योग है। छात्रों को कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

मीन – (निगेटिव मनी) कीमती वस्तु खोने का डर

आज संभल कर बाहर निकलें, कोई कीमती वस्तु चोरी या खो सकती है। कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। आपके आत्म-सम्मान को ठेस भी लग सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक उथल-पुथल से परेशान न हों। विरोधियों से सावधान रहें।

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें – 1 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

28 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT