ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी – जानें कि किस राशि के लड़के कैसे करते हैं प्यार का इज़हार!

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी – जानें कि किस राशि के लड़के कैसे करते हैं प्यार का इज़हार!

वो प्यार करता है। वो प्यार नहीं करता है। गुलाब की पंखुड़ियों को इन दो सवालों के नाम पर तोड़-तोड़कर आप परेशान हो चुकी हैं, मगर समझ नहीं आ रहा कि आपका पार्टनर सच में आपसे प्यार करता है या नहीं…तो लीजिए ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी चेक करिए!! देखिए अपने पार्टनर का ज़ोडिएक साइन और राशि मिलान से पता लगाइए कि किस अंदाज में वो आपसे कह रहे हैं अपने दिल की बात-

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद एरीज़ मैन

aries-i-love-you (1)

जब रोमांस या रिलेशनश‌िप की बात आती है, तो इस ज़ोडिएक के लड़के काफी बोल्ड और ब‌िंदास होते हैं। इनकी कम्पैटिबिलिटी साइन ज़ोडिएक को देख कर लगता है कि ये अपनी फीलिंग्स को हर पॉसिबल तरीके से आप तक पहुंचाने की कोश‌िश करेंगे। अगर ये सच में आपको पसंद करते हैं, तो इन्हें अपने घुटनों पर बैठकर आपको प्रपोज करते भी देर नहीं लगेगी। ऐसा कुछ आपके साथ भी हो रहा है, तो समझ जाइए- इशारा साफ है।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद टॉरस मैन

taurus-i-love-you

ADVERTISEMENT

इस ज़ोडिएक के लड़के वैसे तो काफी प्रैक्टिकल होते हैं, लेक‌िन इनका प्यार जताने का अंदाज काफी न‌िराला होता है। ये आपको इंप्रेस करते हैं अपनी लॉयल्टी से। इनका सच्चा और साफ द‌िल नेचर कब आपको पसंद आने लगेगा, आप खुद ही नहीं जान पाएंगी। अगर ये सच में आपसे प्यार करते हैं, तो आपके साथ ढेर सारा वक्त ब‌िताएंगे। आपकी हर बात ध्यान से सुनेंगे। आपकी हर ख्वाह‌िश को पूरा करना अपनी ज‌िम्मेदारी समझेंगे। इनका प्यार आनेस्टी और सैक्रिफाइस से भरा होता है। जब ये आपकी जरूरत और ख्वाह‌िश को अपनी प्राइऑरिटी से ज्यादा इम्पोर्टेंस दें, तब समझ जाइए क‌ि ये प्यार का मामला है।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद जेमिनी मैन

gemini-i-love-you

अगर आप जैमिनी मैन से राशि मिलान कर रहे हैं तो जान लें कि इन्हें समझ पाना जरा मुश्क‌िल है। इसी तरह ये समझ पाना भी आसान नहीं है क‌ि ये आपसे प्यार करते हैं या नहीं। एक तरफ ये आपके साथ फ्लर्ट करेंगे दूसरी तरफ आपसे दूरी भी बनाए रखेंगे। और जब ये आपसे जुड़े अपने सारे सवालों के जवाब हास‌िल कर लेते हैं, तब ये आपके पास लौटते हैं पूरी तरह आपके ल‌िए आपके होकर। इनका प्यार समझना स‌‌िर्फ एक पल का मामला होता है। समझ गए तो अच्छा, नहीं समझे तो…😉

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद कैंसर मैन

cancer-i-love-you

ADVERTISEMENT

कम्पैटिबिलिटी के एंगल से इस इमोशनल ज़ोडिएक साइन के लोग ऊपर से काफी टफ लगते हैं। अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो उसी पल से आपके साथ अपनी पूरी ज‌िंदगी की प्लान‌िंग कर लेते हैं। आप उम्मीद कर सकती हैं कि इस राशि का लड़का आपको प्यार या किसी और तरह के रिलेशनशिप के लिए नहीं, बल्कि दोस्ती की शुरुआत में ही शादी के लिए प्रपोज करेगा। उसे सिर्फ आपके साथ ही नहीं आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी टाइम स्पेंड करना अच्छा लगेगा।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद लिओ मैन

leo-i-love-you

इस राशि के लड़के जब प्यार में होते हैं, तो इनका व्यवहार बेहद गर्मजोशी और उत्साह से भरा होता है। अगर आपकी जिंदगी में भी लियो ज़ोडिएक का लड़का है तो आप एक्पेक्ट कर सकती हैं ढेर सारे गिफ्ट्स और रोमांटिक डेट्स। इतना इशारा काफी होगा ये जानने के लिए कि वो सच में आपसे प्यार करता है। इन्हें अपने प्यार पर भी गुरूर होता है और ये गुरूर तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब इनका लेडी लव इनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेता है।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद वर्गो मैन

virgo-i-love-you

ADVERTISEMENT

वर्गो लड़के आसानी से सेटल नहीं होते। ये जल्दी से और आसानी से अपने मन की बात भी नहीं कहते! तो अगर वो आपके साथ है लंबे समय से तो समझ लीजिए यही है उसका ये बताने का अंदाज कि वो आपसे प्यार करता है।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद लिब्रा मैन

libra-i-love-you (1)

राशि मिलान के समय ये जानें कि इस राशि के लड़के होते हैं एकदम परफेक्ट लव मैटीरियल। इनका लव रिलेशनशिप सिर्फ फिजिकल रिलेशन नहीं होता, बल्कि इन्हें पसंद होता है अलग-अलग तरह से अपने प्यार और रिलेशनशिप में रोमांस एड करना। ये लड़के अपने प्यार को पूरी लॉयल्टी के साथ ट्रीट करते हैं। कभी-कभी ये आपको इंसिक्योरिटी भी जताते हैं, लेकिन ये भी इनका एक तरीका है अपना प्यार दिखाने का।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद स्कॉर्पियो मैन

scorpio-i-love-you

ADVERTISEMENT

इस ज़ोडिएक साइन के लड़कों को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है की अपने अलग ही अंदाज में प्यार दिखाते हैं। अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो आप पाएंगी कि ये आपके पास आने के लिए भी किसी वजह का इंतजार करते हैं। इन्हें हर बात डीपली महसूस होती है। अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो सिर्फ इनकी मौजूदगी से ही आप इनकी फीलिंग को महसूस कर सकती हैं।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद सैजिटेरियस मैन

sag-i-love-you

राशि मिलान करेंगे तो पाएंगे, धनु राशि के लड़के आपको अपना प्यार दिखाने के लिए इनडाइरेक्ट एप्रोच करते हैं। अगर ये आपको एंटरटेन करें, तो समझ लीजिए कि ये आपसे प्यार करते हैं। आपको अच्छा महसूस कराने के लिए ये सब कुछ करते हैं। ये पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आपके साथ रहते हैं।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद कैप्रिकॉर्न मैन

capricorn-i-love-you

ADVERTISEMENT

मकर राशी के लड़के प्यार की फीलिंग को लाइटली नहीं लेते। अगर ये सच में आपसे प्यार करते हैं, तो पूरी तरह आपके साथ होते हैं। आपके परिवार, आपकी जिंदगी में इन्हें पूरी दिलचस्पी होती है। उनका आपकी तरफ झुकाव और एक्स्ट्रा केयर आपको खुद ब खुद ये अहसास दिला देगा कि ये आपसे प्यार करते हैं।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद एक्वेरियस मैन

aquarius-i-love-you

ये अपना प्यार आपको दिखा सकते हैं, लेकिन पूरी तरह अनरोमांटिक तरीके में। इन्हें आपके साथ वक्त बिताना अच्छा लगेगा। उनके दिमाग में सिर्फ यही बात होती है कि वो आपसे प्यार करते हैं और आप भी ये बात जानती हैं, तो इसे और किसी तरह से बताने की कोई जरूरत नहीं है।

ज़ोडिएक साइन कम्पैटिबिलिटी विद पाइसिस मैन

pisces-i-love-you

ADVERTISEMENT

राशि मिलान करो तो जानेंगे की मीन राशि का लड़का जब आपसे प्यार करता है, तो भी आपको मालूम चल जाता है और जब आपसे प्यार नहीं करता, तो भी आपको मालूम चल जाता है। बिना आपके कहे, ये आपकी बात और फीलिंग्स समझ जाते हैं। इनकी आंखों में इतनी कशिश होती है कि आप इनकी फीलिंग्स का पता लगा सकती हैं। इनकी रोमांटिक साइड काफी ट्रेडिशनल होती है, तो हर रोज की एक्टिविटीज में सामने आती रहती है।

gifs: tumblr

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Ipsa Sharma ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: कैसी Girlfriend हैं आप – आपका Zodiac साइन सब बताता है

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: क्या है आपकी छुपी हुई Strength… बताता है आपका Zodiac!

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT