ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
Vastu Tips : भूलकर भी घर के अंदर न लगाएं इस तरह के पेड़, घरवालों को होगा नुकसान ही नुकसान

Vastu Tips : भूलकर भी घर के अंदर न लगाएं इस तरह के पेड़, घरवालों को होगा नुकसान ही नुकसान

हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन पेड़ों को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ घर में कुछ पौधे लाना सख्त मना होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हें घर में लाने से घर की समृद्धि नष्ट होती है, साथ ही देवी लक्ष्मी आप पर नाराज होती हैं। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में किन पेड़ों को अशुभ माना गया है, जिन्हें हर किसी को घर में लगाने से बचना चाहिए।

इस तरह के पेड़-पौधों को भूलकर भी घर में न लगाएं | Unlucky Plants for Your Home In Hindi 

पेड़-पौधे हमारे जीवित रहने के लिए जितने जरूरी हैं, अनेक मान्यताओं के अनुसार उतने ही हमारे ग्रह-नक्षत्रों के बुरे प्रभाव को कम करने के काम भी आते हैं। आजकल ज्यादातर लोग अपने घर को सजाने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हर तरह के पेड़-पौधे घर के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। कुछ पौधे नकारात्मक ऊर्जा देते हैं और कुछ पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। आइए जानते हैं कि किन पौधों को लगाने से घर में आर्थिक सकंट आता है और ये अशुभ माने जाते हैं –

कांटेदार पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में और उसके आसपास कभी भी कांटेदार पेड़ नहीं लगाने चाहिए। कांटे वाले पेड़ घर में तनाव का माहौल बनाते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से घर के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं।

सूखा पौधा

अगर घर में लगा कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पौधे सूखने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसीलिए ये कोशिश करें कि ऐसे पौधे घर में न ही लगाएं जो जल्दी सूख जाते होते हैं।

ADVERTISEMENT

पीपल का पेड़

वैसे तो पीपल के पेड़ को दैवीय माना जाता है, लेकिन इसे घर में लगाना शुभ नहीं होता है। यह पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। माना जाता है कि इस पेड़ में भूतों और आत्माओं का वास होता है। इसलिए इसे घर के अंदर कभी भी नहीं लगाना चाहिए। अगर घर की दीवार या कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे भी हटा देना चाहिए।

बेर का पेड़

बेर खाने में भले स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन इस का पेड़ घर के अंदर लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि बेर के पौधे को विघटनकारी वृक्ष कहा जाता है और इसे घर में लगाने से सभी शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है और कर्ज भी चढ़ सकता है।
Vastu Tips : घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की हानि

इमली का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली का पेड़ लगाना भी बेहद अशुभ होता है। इस पेड़ को लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। इसे रखने से घर में हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इसलिए घर में कभी भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

नीम का पेड़

शायद आपको ये बात जानकर हैरानी हो लेकिन नीम का पेड़ घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार नीम का पेड़ घर में लगाने से घर में नकारात्मकता आने लगती है। साथ ही घरवालों की तरक्की रूक जाती है और आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती है।

ADVERTISEMENT

बोनसाई प्लांट

बोनसाई पौधे भी अविश्वसनीय रूप से सुंदर दिखते हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन वास्तु शास्त्र घर में एक बड़े पेड़ को छोटा करके घर में लगाने को अशुभ मानता है। बोनसाई पौधा घर में लगाने से जीवन में तनाव बढ़ जाता है और साथ घर के सदस्यों की आमदनी में भी मुनाफा होना बाधित हो जाता है।

घर में लगा है तुलसी का पौधा तो आपको जरूर पता होनी चाहिए ये 7 बातें

20 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT