ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Animal Statue Vastu Tips

Animal Statue Vastu Tips: जानिए घर में किस जानवर की मूर्ति रखने से क्या फायदे होते हैं

जब सब कुछ अच्छा होता है तो कुछ समस्याएं भी आती हैं। क्योंकि आपके घर की खुशी पर बाहरी लोगों की बुरी नजर भी होती है। इसके चलते घर में लगातार नकारात्मकता बनी रहती है और चीजें गलत होती रहती हैं। अगर आपको भी ऐसे ही अनुभव हो रहे हैं, तो आप इसके लिए वास्तु दोष उपाय कर सकते हैं। जिससे घर में धन की वर्षा होगी और आपके परिवारवालों की उन्नति होने लगती है। 

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की मूर्तियां रखते हैं। अगर मूर्तियां वास्तु शास्त्र के अनुसार रखी जाएं तो इससे कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करने जा रहे हैं कि घर में किस जानवर की मूर्ति रखने से क्या लाभ होता है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ जानवरों की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –

गाय की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

शास्त्रों के अनुसार गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। घर में गाय की पीलत की मूर्त रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। अगर आपको कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर मिल जाये तो फिर क्या कहने। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे घर पर सुख-शांति आती है, जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पढ़ाई में एकाग्रता के लिए भी इस मूर्ति को घर के अंदर स्थापित किया जाता है।

हाथी की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

वास्तु के अनुसार घर में हाथी रखना बहुत शुभ होता है। कई पूर्वी संस्कृतियों में भी हाथियों की पूजा की जाती है। इंद्रदेव की सवारी हाथी है। देवी लक्ष्मी के वाहनों में से एक सफेद हाथी है, यानी घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत अच्छा होता है। यह सुख-समृद्धि का प्रतीक है। यह शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का भी प्रतीक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर ऊंची सूंड वाले हाथियों के जोड़े की मूर्ति लगानी चाहिए। इससे परिवार में ख़ुशियाँ और सौभाग्य आता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

ADVERTISEMENT

बैल की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

शिव जी के प्रिय वाहन नंदी जी यानि बैल की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने के एक-दो नहीं बल्कि अनगिनत फायदे हैं। बैल एक शक्तिशाली जानवरों में गिना जाता है जिसे हम सब जानते हैं, बैल एक ऊर्जावान जानवर हैl वास्तु के अनुसार अगर बैल की फोटो घर में लगाई जाए तो इससे सुख समृद्धि धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा आदि इन सब चीजों में होती बढ़ोतरी ही होती है। बैल की फोटो घर में दक्षिण पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

घोड़े की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

वास्तु और फेंगशुई के अनुसार घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। दौड़ते घोड़े गति, सफलता और शक्ति का प्रतीक हैं। इससे जीवन में उन्नति होती है। घोड़े की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। यदि नौकरी-व्यवसाय में कोई परेशानी हो तो घोड़े की मूर्ति रखें। कहा जाता है कि दौड़ते घोड़े की मूर्ति नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा और विचारों का सृजन करती है।

हंस युगल की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्राइंग रूम या बेडरूम में हंसों के जोड़े वाली तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन बेहतर होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। घर में हंस की मूर्ति अतिथि कक्ष में रखने चाहिए. इससे धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं।

ऊंट की मूर्ति घर में रखने से क्या होता है?

जिन लोगों रिस्क लेने में डर लगता है उन्हें अपने घर पर ऊंट की मूर्ति रखनी चाहिए, क्योंकि ये साहस प्रदान करती है। खासतौर पर व्यापार के क्षेत्र में ऊंट का प्रतीक बेहद लाभकारी माना जाता है। दफ्तर या दुकान में ऊंट की मूर्ति रखने से नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होता है। ऊंट संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से करियर या बिजनेस में सफलता मिलती है।

ADVERTISEMENT

घर में मछली का प्रतीक रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार मछली को धन और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। घर में पीतल या चांदी की मछली रखने से सुख-समृद्धि आती है। इससे धन की प्राप्ति होती है। इसे घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।

09 Aug 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT