ADVERTISEMENT
home / Vastu
Vastu Tips : घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की हानि

Vastu Tips : घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की हानि

मनी प्लांट आज के समय में सबसे पसंदीदा पौधा है जो हर घर में आपको दिख जाता है। ये माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं साथ में जहां मनी प्लांट लगा होता है घर के उस जगह पर चार चांद लग जाते हैं। मनी प्लांट घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह वातावरण को साफ रखने में मदद करता है। अब इतनी सारी खूबियां होने के बाद भी मनी प्लांट को लगाने के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है।

वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट लगाने के नियम Placing Money Plant at Home Vastu Tips in Hindi

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट भाग्य, धन और समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है जो इसे इनडोर प्लांट के रूप में अधिक शुभ बनाता है। लेकिन वहीं घर में मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम होते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट का संबंध धन व घर की आर्थिक स्थिति से होता है। इसीलिए किसी भी तरह की अनदेखी गलत परिणाम दे सकती है। तो आइए जानते हैं किन नियमों का पालन करके आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं और कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए –

  • मनी प्लांट के पौधे को घर के अग्नेय दिशा में लगाना सबसे उचित माना जाता है। क्योंकि ये वो दिशा है जिससे घर में साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और यहां मनी प्लांट लगाने से धन लाभ मिलता है।
  • मनी प्लांट को कभी भी पीले या लाल वास्क या फिर बोतल में नहीं लगाना चाहिए इससे धन हानि की आशंका बनी रहती हैं। 
  • वास्तु एक्सपर्ट की मानें तो नीले रंग की बोतल में ही मनी प्लांट लगाना चाहिए ये घर के लिए बेहद शुभ होता है।
  • मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख रहे हैं तो उसे पानी के बर्तन में रखने से बचें और उसकी जगह मिट्टी में लगाएं और भूरे रंग के गमले का इस्तेमाल करें।
  • वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट में जल देते समय पानी में थोड़ा दूध मिला लें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
  • बेडरूम में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो बेड से कम से कम 5 से 6 फीट की दूरी में रखें। यही रूल ड्रॉइंग रूम में मेज से भी अप्लाई होता है।
  • मनी प्लांट को घर के बाहर की ओर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सौभाग्य और धन की कृपा हमेशा बनी रहती है।
  • मनी प्लांट में रविवार के दिन पानी नहीं डालना चाहिए। वहीं अगर इसके पत्ते सूख जायें तो इसे तुरंत वहां से हटा दें।
  • मनी प्लांट को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • इसके अलावा घर के ईस्ट या वेस्ट दिशा में कभी भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यहां लगाने से मानसिक तनाव के साथ रिश्तों में भी खटास पैदा हो जाती है।
  • साथ ही ये भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पत्ते बढ़कर जमीन नहीं छूने चाहिए। क्योंकि जमीन पर छूती हुईं पत्तियां सुख-समृद्धि में रुकावट ला सकती हैं। इसे हमेशा ऊपर की ओर बंधाकर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें –
वास्तु के अनुसार घर में ये 5 बदलाव करने से चमक जायेगी आपकी किस्मत
अपनाएं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स घर से कोसों दूर रहेंगी बीमारियां और खुशहाल बीतेगा जीवन
वास्तु के हिसाब से जानिए घर की किस दिशा में लगी होनी चाहिए घड़ी ताकि अच्छा चले समय

26 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT