ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
ट्रैफिक में फंसकर भी दे सकते हैं अपने पार्टनर को एक्स्ट्रा टाइम, बेंगलुरु की लड़की ने दी काम की Dating Tip

ट्रैफिक में फंसकर भी दे सकते हैं अपने पार्टनर को एक्स्ट्रा टाइम, बेंगलुरु की लड़की ने दी काम की Dating Tip

बेंगलुरु का ट्रैफिक पिछले कुछ वक्त से अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है। एक ओर जहां यह शहर अपनी टेक इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है तो वहीं दूसरी ओर आज के वक्त में यह अपनी ट्रैफिक संबंधी समस्याओं के कारण काफी मशहूर हो गया है। अक्सर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग बेंगलुरु के ट्रैफिक से डील करने के तरीके शेयर करते रहते हैं, जो वाकई लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। हालांकि, हाल ही में एक लड़की ने ‘X’ पर बेंगलोर के ट्रैफिक के बीच एक डेटिंग टिप शेयर की है और लोग वाकई इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

‘X’ पर प्रकृती नाम की एक लड़की ने लिखा, ”बेंगलुरु में कपल्स एक दूसरे से पीक ट्रैफिक के समय के थोड़ा जल्दी मिल सकते हैं और फिर ट्रैफिक के दौरान साथ में अपने पसंदीदा स्पॉट तक पहुंचने के लिए ट्रैवल कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त भी बिताने को मिलेगा और साथ ही उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि उन्हें किसी तरह के एंगर ईशू हैं कि नहीं हैं।”

प्रकृती की यह पोस्टर जमकर वायरल हो रही है और उनकी इस डेटिंग टिप को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। कइयों का कहना है कि बेंगलोर का ट्रैफक सही में एक रिलेशनशिप का असली टेस्ट भी ले सकता है।

इस पर रिप्लाई करते हुए एक ने लिखा, ”यह मलाड डेटिंग टिप के रूप में भी काम करेगा क्योंकि अगर आप दोनों मलाड का ट्रैफिक एन्जॉय करते हैं तो इसका मतलब ये है कि आप दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं”। वहीं एक ने लिखा, ”अगर आप में से कोई ट्रैफिक के वक्त टैंट्रम दिखाता है या दूसरों पर चिल्लाता है तो हो सकता है कि उस इंसान को एंगर ईशू हो या फिर वो साइकोपैथ हो।”

ADVERTISEMENT

एक अन्य ने लिखा, ”अरेंज मैरिज को एक्सपीरियंस करने का क्या तरीका है, जब आपको पता चल जाए कि यह इंसान आपके लिए नहीं है लेकिन आप दोनों एक सिल्क बोट में साथ में फंसे हुए हैं।”

यहां देखें अन्य लोगों का इस बारे में क्या कहना है:

09 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT