ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रेशन
how to watch chandrayaan 3 landing live details in hindi

हमारी तरह करीना कपूर भी Chandrayaan-3 की लैंडिंग देखने को है बेताब, जानिए कब-कहां कैसे देंखे LIVE

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान 3 इस समय चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। अब बस हर इंडियन को चंद्रमा पर भारत के ‘चंद्रयान 3’ के लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार है। इसलिए इस समय देशभर में इस विषय पर चर्चा हो रही है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

करीना ने क्या कहा?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब करीना से पत्रकारों ने चंद्रयान-3 के बारे में पूछा। तब उन्होंने जवाब दिया, “यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आप अपने दिल में उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी अभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे लोग आने वाले हैं। मैं इसे देखने के लिए तैयार हूं। मैं अपने बच्चों के साथ इसे जरूर देखूंगी।”

जानिए मून मिशन चंद्रयान के बारे में 

बता दें, भारत ने पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए अब तक तीन महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किए हैं। इन मिशनों को चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 नाम दिया गया। इनमें से पहला, चंद्रयान 1 मिशन, 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया था,  इसने चंद्रमा की सतह पर पानी खोजा और इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया. मगर, इस मिशन से भारत को और भी कई लाभ हुए थे। 

चंद्रयान 2 मिशन फेल हो गया

इसके बाद भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए एक महत्वाकांक्षी मिशन की योजना बनाई। यह मिशन इसरो द्वारा 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया था। भारत का अभियान असफल रहा। क्योंकि इस अंतरिक्ष यान में विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जानी थी। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान, लैंडर प्रभाव से टूट गया।

ADVERTISEMENT

चंद्रयान 3 को लेकर उत्सुक हैं

चंद्रयान 2 की असफलता के बाद भारत ने चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च किया। इस अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई, 2023 को चंद्रमा की ओर उड़ान भरी। यह 23 अगस्त, 2023 को शाम 5:27 बजे IST पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस कारण सभी भारतीयों में इस अभियान को लेकर काफी उत्सुकता है।

चंद्रयान 3 की लैंडिंग कब-कैसे और कहां देंखे | how to watch chandrayaan 3 landing

नेशनल स्पेस एजेंसी ने जानकारी के मुताबिक, इस ऐतिहासिक घटना को आप घर बैठ लाइव देखकर इतिहास के साक्षी बन सकते हैं। दुनियाभर की नजरें भारत के तीसरे मून-मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास Chandrayaan-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इसे आप नीचे दिये गये लिंक पर देख सकते हैं –

ISRO Website https://isro.gov.in
YouTube https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss…
Facebook https://facebook.com/ISRO
DD National TV (17:27 Hrs. IST on Aug 23, 2023)

22 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT